News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. स्वीट कॉर्न की करें खेती, उत्तर प्रदेश सरकार 50 हज़ार की देगी सब्सिडी
कमाई की बात

स्वीट कॉर्न की करें खेती, उत्तर प्रदेश सरकार 50 हज़ार की देगी सब्सिडी

मानसून की बारिश के लगातार बदलते पैटर्न से किसानों का काफ़ी नुक़सान हो रहा है। उत्तर प्रदेश के किसान ख़रीफ़ फसलों की खेती के लिए बारिश का इंतज़ार कर रहे थे और बारिश आई भी तो कहीं इतना ज़्यादा की बाढ़ ज

Pooja Rai

Pooja Rai·31 Jul 2024· 3 min read

स्वीट कॉर्न की करें खेती, उत्तर प्रदेश सरकार 50 हज़ार की देगी सब्सिडी

स्वीट कॉर्न की करें खेती, उत्तर प्रदेश सरकार 50 हज़ार की देगी सब्सिडी

मानसून की बारिश के लगातार बदलते पैटर्न से किसानों का काफ़ी नुक़सान हो रहा है। उत्तर प्रदेश(Uttar prtadesh) के किसान ख़रीफ़ फसलों की खेती के लिए बारिश का इंतज़ार कर रहे थे और बारिश आई भी तो कहीं इतना ज़्यादा की बाढ़ जैसे हालात हो गये हैं और कहीं इतना कम की सूखा पड़ा है। ऐसे में राज्य के कृषि मंत्री ने किसानों को धान की जगह मक्का, ज्वार, बाजरा की खेती करने की सलाह दी है और इसके लिए कृषि विभाग की ओर से किसानों को कॉर्न की खेती के लिए सब्सिडी दी जा रही है।

उत्तर प्रदेश में सूखे और बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बाढ़ और सूखे से प्रभावित किसानों को सब्सिडी पर मक्का, बाजरा, ज्वार, दलहन और तिलहन जैसी फसलों के बीज उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ सरकार ने यह कदम बाढ़ और सूखे से प्रभावित किसानों की मदद करने के लिए किया है। रिपोर्ट के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में औसत से काफी कम बारिश होने और कई जिलों में बाढ़ आने की वजह से धान की फसल को काफ़ी नुक़सान हुआ है।
किसानों को और अधिक नुक़सान से बचाने के लिए सरकार ने किसानों को इन फसलों की खेती करने की सलाह दी है। इनकी खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार स्थानीय मक्का, संकर मक्का और पॉपकॉर्न मक्का की खेती करने वाले किसानों को 6,000 रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान दे रही है। जबकि, बेबी कॉर्न मक्का के लिए अनुदान 40,000 रुपये प्रति हेक्टेयर है। वहीं, स्वीट कॉर्न मक्का के लिए अनुदान 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर तय किया गया है। मक्के के विपरीत, स्वीट कॉर्न की कटाई जल्दी की जाती है और यह सामान्य मक्के की तुलना में अधिक कीमत पर बेची भी जाती है।

ये भी पढ़ें -इस राज्‍य के क‍िसानों को गोदाम निर्माण के ल‍िए मिलेगा 10 लाख रुपए तक का अनुदान, ऐसे और यहां करें आवेदन

सभी जिलों में संकर मक्के पर 50 % की सब्सिडी
मौसम विभाग के अनुसार, जुलाई में अच्छी बारिश की उम्मीद कम है। ऐसे में राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने हाल ही में धान की बुवाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को अन्य फसलों की तरफ रूख करने की सलाह दी है। उन्होंने सुझाव दिया कि विकल्प के रूप में किसान मक्का, बाजरा, ज्वार, दलहन और तिलहन की खेती कर सकते हैं। इसके लिए सरकार ने मक्का विकास कार्यक्रम और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत राज्य के सभी 75 जिलों में संकर मक्का के सामान्य बीज पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने का फैसला किया है।

मुफ्त में बीज मिनीकिट
सरकार सभी ब्लॉकों में विभागीय बिक्री केंद्रों पर फिंगर बाजरा के लिए मुफ्त बीज मिनीकिट उपलब्ध करा रही है। दलहन और तिलहन के बीज भी सामान्य वितरण कार्यक्रम के माध्यम से उपलब्ध हैं। किसान सब्सिडी लागू होने के बाद कीमत का केवल 50 प्रतिशत भुगतान करके POS मशीन के माध्यम से ये बीज ले सकते हैं। इनमें से अधिकांश फसलों को कम पानी की आवश्यकता होती है और उत्पादन भी अच्छा होता है।
रिपोर्ट के अनुसार यूपी के हर ब्लॉक में निजी कंपनियों के मक्का, बाजरा और ज्वार के संकर बीजों के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इन बीजों पर 50 प्रतिशत अनुदान सीधे किसानों के खातों में जमा किया जा रहा है।

देखें आलू की खेती पर मास्टर क्लास -

News Potli.
Clip & Share
“

— स्वीट कॉर्न की करें खेती, उत्तर प्रदेश सरकार 50 हज़ार की देगी सब्सिडी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsmaizemilletsNews Potliswwet cornuttar pradesh government scheme
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री
कमाई की बात

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने गांव के युवाओं को भी इस विकास से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग, रोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर दें, ताकि गांव का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन सके।

Pooja Rai·20 Aug 2026
 नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Escorts Kubota और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
कमाई की बात

जेवर में Kubota के नए प्लांट का शिलान्यास, ₹4,500 करोड़ का निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार

कंपनी इस परियोजना में दो चरणों में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण और इनसे जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना से प्रदेश में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai·19 Aug 2026
हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs