IMD ने उत्तर प्रदेश में 8-10 जून तक भीषण लू की स्थिति का अलर्ट जारी किया है जबकि मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार और ओडिशा में 10 जून तक लू की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है।
पूर्वानुमान के अनुसार, 7 जून यानी आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड में लू की स्थिति बनी रहेगी।
वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने 10 जून तक गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD के अनुसार केरल में 9 जून तक और तमिलनाडु, पुडुचेरी में 7 जून को, आंध्र प्रदेश में 9-10 जून को और तेलंगाना में 10 जून को भारी बारिश होने की संभावना है।
हम पूर्वोत्तर की राज्यों की बात करें तो IMD के बुलेटिन के अनुसार, 06-10 तारीख के दौरान असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 8-10 के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 10 जून, 2024 को नागालैंड में भारी वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में में 11 जून तक हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ तूफान की भविष्यवाणी भी की है।
7 जून को राजस्थान में ओलावृष्टि और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की भी संभावना जताई है।
मानसून की बात करें तो ताजा अपडेट के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में दस्तक दे चुका है।और अगले 2-3 दिनों में छत्तीसगढ़ और ओडिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने यूपी के लिए भीषण गर्मी तो कई राज्यों में भारी बारिश के लिये जारी किए अलर्ट
IMD ने उत्तर प्रदेश में 8-10 जून तक भीषण लू की स्थिति का अलर्ट जारी किया है जबकि मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार और ओडिशा में 10 जून तक लू की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है। पूर्वानुमा
Pooja Rai·07 Jun 2024· 2 min read

और पढ़ें

मौसम विभाग की चेतावनी, किसान नोट कर लें ये सलाह
आने वाला सप्ताह किसानों के लिए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों के लिए। मौसम विभाग ने किसानों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।

चक्रवात अकवान कमजोर पड़ा, ओडिशा-बंगाल समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। उत्तराखंड के कुछ इलाकों में घने कोहरे और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका, तमिलनाडु से ओडिशा तक भारी बारिश का अलर्ट
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17 और 20 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि 18 और 19 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। आंध्र प्रदेश में 18 नवंबर को भारी बारिश और 19-20 नवंबर को उत्तर तटीय इलाकों में बेहद भारी बारिश की आशंका है।
