मौसम विभाग के अनुसान देश के कुछ हिस्सों में जहां गर्मी से राहत ना मिलने का अनुमान है तो वहीं कुछ राज्यों में आंधी, बारिश का अंदेशा है। बुधवार देर रात उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश बौर बिहार के कई जिलों में बारिश हुई कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार 08 जून तक पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड के अलग-अलग इलाकों में, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान और बिहार में 08 जून तक लू चलने की संभावना है, 06 जून को ओडिशा में लू चलने की संभावना है।
रिपोर्ट के अनुसार 7 जून तक दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। IMD की रिपोर्ट में दक्षिण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बताई गयी है। कर्नाटक में 6 जून को भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर राज्यों - अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 जून तक गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली और तेज़ हवाओं के चलने का अनुमान है।
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, मुंबई में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समय पर आएगा और 10 जून के आसपास शहर में दस्तक देगा। जबकि पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों और कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।
ये भी देखें-
मौसम अपडेट: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान, आंधी-बारिश के भी आसार
मौसम विभाग के अनुसान देश के कुछ हिस्सों में जहां गर्मी से राहत ना मिलने का अनुमान है तो वहीं कुछ राज्यों में आंधी, बारिश का अंदेशा है। बुधवार देर रात उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश बौर बिहार के कई
Pooja Rai·06 Jun 2024· 2 min read

और पढ़ें

मौसम विभाग की चेतावनी, किसान नोट कर लें ये सलाह
आने वाला सप्ताह किसानों के लिए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों के लिए। मौसम विभाग ने किसानों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 13 अगस्त के आसपास फिर बनेगा कम दबाव का क्षेत्र
IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी हिमालय, मध्य भारत और पूर्वोत्तर में बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि 13 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में नया कम दबाव बनने से पूर्वी राज्यों में बारिश फिर तेज हो सकती है।

कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार, किसानों के लिए IMD की खास सलाह
मॉनसून फिर सक्रिय होने से कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। IMD ने किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने, तैयार फसल की कटाई करने और केला, पपीता, गन्ना व सब्जियों जैसी फसलों को तेज बारिश-हवा से बचाने की सलाह दी है।
