News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, सभी फसलों की ख़रीद MSP पर की जाएगी, ऐसा करने वाला हरियाणा पहला राज्य
कमाई की बात

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, सभी फसलों की ख़रीद MSP पर की जाएगी, ऐसा करने वाला हरियाणा पहला राज्य

हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में किसानों के लिए कई घोषणाएं की। सीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार अब सभी फसलों को MSP पर खरीदेग

NP

Pooja Rai·Correspondent·05 Aug 2024· 3 min read

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, सभी फसलों की ख़रीद MSP पर की जाएगी, ऐसा करने वाला हरियाणा पहला राज्य

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, सभी फसलों की ख़रीद MSP पर की जाएगी, ऐसा करने वाला हरियाणा पहला राज्य

हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में किसानों के लिए कई घोषणाएं की। सीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार अब सभी फसलों को MSP पर खरीदेगी। हरियाणा सरकार कुल 24 फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदेगी। सरकार पहले MSP पर 14 फसलों की खरीद करती थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने किसानों के 133 करोड़ रुपए का बकाया माफ़ करने की घोषणा की।

हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानों की सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य(MSP) पर खरीदने की घोषणा की है। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के किसान की हर फसल को सरकार अब MSP पर ख़रीदेगी।और कहा कि ऐसा करने वाला हरियाणा पहला राज्य होगा। इसके साथ ही मंत्री ने राज्य के किसानों का पिछले बकाया 133 करोड़ रुपए माफ करने की भी घोषणा की है।
हरियाणा, कुरूक्षेत्र में थानेसर विधानसभा की "म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा" रैली में मुख्यमंत्री ने ये सभी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान की हर फसल को सरकार अब MSP पर खरीदेगी। किसान चाहे कोई भी फसल उगाते हों उन्हें MSP का वास्तविक मूल्य मिलेगा। और उन्होंने कहा कि आज से हरियाणा सरकार देश की एकमात्र राज्य सरकार होगी जो किसान की प्रत्येक फसल को MSP पर खरीदेगी।

आपको बता दें कि वर्तमान में प्रदेश सरकार 14 फसलों की खरीद MSP पर कर रही है। लेकिन अब इसके अलावा दूसरी फसलों की ख़रीद भी की जाएगी। और कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 10 सालों में गांवों के विकास पर 23586 करोड रुपए की राशि खर्च कर एक नई दिशा दी है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ और MSP को लेकर बहकाने की राजनीति अब किसानों के सामने है। देश भर में जहां भी कांग्रेस की सरकार हैं वहां सिर्फ वही दो फसलें MSP पर खरीदी जाती हैं जिनका पैसा FCI के माध्यम से केंद्र सरकार देती है। हरियाणा का हमारा किसान कांग्रेस के झूठ और बहकावे में आने वाला नहीं है।

ये भी पढ़ें -धान समेत दलहन, तिलहन और गन्ना की बुआई बढ़ी लेकिन कपास और जूट में गिरावट

1 हफ्ते में मिलेगी मुआवजा राशि
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रोहतक, नूहं, फतेहाबाद और सिरसा में 2023 से पहले आपदा में फसलों को हुए नुकसान की मुआवजा की लंबित 137 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान करने की घोषणा करते हुए कहा कि एक हफ्ते में यह राशि सम्बंधित किसानों के खाते में चली जाएगी।

मुख्यमंत्री ने और ये कहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसानों को नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए तीन स्टार वाली मोटर देश भर से कहीं से भी खरीदने की अनुमति होगी। वर्तमान में प्रदेश में तीन स्टार मोटर की केवल 10 कंपनियां रजिस्टर हैं। अब देश में तीन स्टार मोटर बनाने वाली सभी कंपनियां हरियाणा के पैनल पर आ जाएंगी और किसान अपनी सुविधा अनुसार किसी भी कंपनी से तीन स्टार मोटर खरीद सकेंगे। इससे 31 दिसंबर 2023 तक नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त, बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने पर ट्रांसफार्मर का खर्चा किसान से नहीं लिया जाएगा। ये ट्रांसफार्मर बिजली निगमों के जरिए अपने खर्चे पर बदले जाएंगे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, सभी फसलों की ख़रीद MSP पर की जाएगी, ऐसा करने वाला हरियाणा पहला राज्य

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
cm nayab singh sainiharyana newskheti kisaniMSPNews Potliमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....
कमाई की बात

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....

औषधीय गुणों से भरपूर ककोड़ा जिसे कंटोला या जंगली करेला भी कहा जाता है। इसकी सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। मानसून के मौसम में आप इस सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। पोषक तत्वों से भर

Pooja Rai·04 Jun 2025·2 min
ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा
कमाई की बात

ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के युवा किसान अभय वर्मा एक बीघे में स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती करते हैं। जिससे वो लगभग तीन लाख रुपये की कमाई करते हैं। खेती मुनाफे का सौदा है, बशर्ते उसे सही तकन

Jalish·05 May 2025·3 min
किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?
कमाई की बात

किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?

डिजिटल कृषि मिशन के तहत देशभर में किसानों का Farmer ID कार्ड बनाया जा रहा है। फार्मर ID एग्री स्टैक प्लेटफॉर्म का एक जरूरी हिस्सा है। farmer id का मतलब है कि, हर किसान की एक खास पहचान (ID) बनाई जाएगी

Jalish·26 Apr 2025·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs