News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. महाराष्ट्र में अतिवृष्टि: मंत्री गुलाबराव पाटिल ने दिया मुआवजे का आश्वासन, मृतक परिवार को 4 लाख की सहायता
मौसम-बेमौसम

महाराष्ट्र में अतिवृष्टि: मंत्री गुलाबराव पाटिल ने दिया मुआवजे का आश्वासन, मृतक परिवार को 4 लाख की सहायता

महाराष्ट्र में अतिवृष्टि और बाढ़ से लगभग 30 जिले प्रभावित हुए हैं, जिसमें करीब 18 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद हुईं। राज्य के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटिल ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा क

Pooja Rai

Pooja Rai·19 Sep 2025· 2 min read

महाराष्ट्र में अतिवृष्टि: मंत्री गुलाबराव पाटिल ने दिया मुआवजे का आश्वासन, मृतक परिवार को 4 लाख की सहायता

महाराष्ट्र में अतिवृष्टि: मंत्री गुलाबराव पाटिल ने दिया मुआवजे का आश्वासन, मृतक परिवार को 4 लाख की सहायता

महाराष्ट्र में अतिवृष्टि और बाढ़ से लगभग 30 जिले प्रभावित हुए हैं, जिसमें करीब 18 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद हुईं। राज्य के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटिल ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों को अधिकतम मुआवजा और राहत राशि का आश्वासन दिया। इसी दौरान बाढ़ में डूबकर जान गंवाने वाले काकोड़ा निवासी किरण सावले के परिवार को 4 लाख रुपये का चेक भी दिया।

राज्य के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटिल ने अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार उन्हें अधिकतम मुआवजा और राहत राशि उपलब्ध कराएगी। इस दौरान बाढ़ में डूबकर जान गंवाने वाले काकोड़ा निवासी किरण मधुकर सावले के परिवार को 4 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। मंत्री पाटिल ने उनके घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी और आश्वासन दिया कि सरकार हर संभव मदद करेगी।

भारी बारिश और बाढ़ से 30 जिले प्रभावित
महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 30 जिले प्रभावित हुए हैं। करीब 18 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोई गई सोयाबीन, कपास, मक्का, दलहन और मूंगफली जैसी फसलें बर्बाद हो गई हैं। इनमें सबसे ज्यादा नुकसान जलगांव और मराठवाड़ा क्षेत्र में हुआ है।

ये भी पढ़ें - कर्ज, मौसम और बाजार की मार से टूट रहे किसान, किसानों की आत्महत्या के आंकड़े चिंताजनक

कपास, मक्का और सोयाबीन की फसल का नुकसान
मुक्ताईनगर तालुका के कुरा-काकोड़ा, जूना बोरखेड़ा, राजूर, जोधनखेड़ा और चिंचखेड़ा गाँवों में कपास, मक्का और सोयाबीन की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। इन गाँवों में पंचनामा किया गया है और मंत्री पाटिल ने अधिकारियों को तुरंत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।निरीक्षण दौरे के दौरान मंत्री पाटिल के साथ कपड़ा मंत्री संजय सावकारे, मुक्ताईनगर विधायक चंद्रकांत पाटिल, जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद, तहसीलदार गिरीश वाखरे समेत कृषि, लोक स्वास्थ्य और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

मदद का दिया भरोसा
इसी दौरान कुरहा गाँव में गोरक्षगंगा नदी पर बना पुल भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त पाया गया। मंत्री ने घोषणा की कि पुल के पुनर्निर्माण के लिए जिला वार्षिक योजना से धनराशि तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
गांवों का दौरा करते हुए मंत्री पाटिल ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनीं और आश्वासन दिया कि सरकार हर प्रभावित किसान के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, “मैं यहाँ आपकी मदद के लिए आया हूँ, सरकार किसानों और ग्रामीणों को हर संभव सहायता देगी।”

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— महाराष्ट्र में अतिवृष्टि: मंत्री गुलाबराव पाटिल ने दिया मुआवजे का आश्वासन, मृतक परिवार को 4 लाख की सहायता

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newscrops damagedfloodheavy rain in maharashtrakheti kisanimaharashtra farmerNews Potli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
मध्य प्रदेश में आज बहुत भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

आज का मौसम: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पश्चिमी मध्य प्रदेश में 22 से 25 अगस्त और पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 से 26 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। आज पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश के साथ बहुत भारी बारिश की संभावना है।

Pooja Rai·21 Aug 2026
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी यूपी में आज कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
मौसम-बेमौसम

यूपी से एमपी तक बारिश का दौर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 अगस्त को भी कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Pooja Rai·20 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs