News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. बुन्देलखंड का करेला किंग
कमाई की बात

बुन्देलखंड का करेला किंग

उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में फैला बुंदेलखंड भारत के सबसे ज़्यादा सूखा ग्रस्त इलाक़ों में से एक है, पानी की कमी, बदलते मौसम की मार, बंजर ज़मीनें यहाँ के किसानों की सबसे बड़ी समस्या है। लेकिन चित्रकूट

News Potli

News Potli·News Potli Desk·25 Sep 2024· 2 min read

बुन्देलखंड का करेला किंग

बुन्देलखंड का करेला किंग

चित्रकूट, बुंदेलखंड। उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में फैला बुंदेलखंड भारत के सबसे ज़्यादा सूखा ग्रस्त इलाक़ों में से एक है, पानी की कमी, बदलते मौसम की मार, बंजर ज़मीनें यहाँ के किसानों की सबसे बड़ी समस्या है। लेकिन चित्रकूट ज़िले के मऊ तहसील में रहने वाले किसान इंद्र कुमार मौर्य की खेती में सफलता कुछ और कहानी कहती है।

इंद्र कुमार मौर्य ने आई टी आई की पढ़ाई की उसके बाद उन्होंने टाटा मोटर्स में 8 महीने नौकरी की, नौकरी में मन नहीं लगा तो वो घर वापिस आ गये और अपने पिता के साथ मिलकर नयी तकनीक से खेती शुरू की जिससे खेती में उन्हें अच्छा मुनाफ़ा मिला और क्षेत्र में उनका नाम भी हो गया।

खेती में तकनीक का प्रयोग

पानी बुंदेलखंड के किसानों की सबसे बड़ी समस्या है इससे निपटने के लिए इंद्र कुमार ने ड्रिप इरीगेशन को अपनाया। इस तकनीक में पानी सीधा पौध की जड़ो में जाता है जिससे पानी की ख़ासा बचत होती है, इस तकनीक के उपयोग से वो अपने खेती के बड़े हिस्से का पूरा इस्तेमाल कर पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : जापानी फल: सेहत से भरपूर परसीमन फल की खेती कब और कैसे करें?

करेले की खेती

किसान इंद्र कुमार 3.5 बीघा में करेले की खेती करते हैं और बाक़ी के हिस्से में अन्य सब्ज़ियों की न्यूज़ पोटली से की गई बातचीत में वो बताते हैं कि, “पहले हमारी सालाना कमाई सिर्फ़ 2.5 लाख रुपये थी लेकिन जब से करेले की खेती शुरू की है उनकी कमाई बढ़ के 4 लाख रुपये हो गई है।”

शानदार क्वालिटी होने की वजह से इनके करेले की डिमांड अब दूसरे ज़िलों में भी हो रही है, स्थानीय किसान और व्यापारी इन्हें “करेला किंग” कहकर बुलाते हैं।

देखिए वीडियो:

खेती किसानी से जुड़ी ऐसी रोचक खबरों और जानकारियों के लिए देखते रहिए न्यूज़ पोटली।

News Potli.
Clip & Share
“

— बुन्देलखंड का करेला किंग

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
bundelkhandChitrakootKarele ki khetikheti kisaniNews Potliकरेलाकरेला की खेती
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री
कमाई की बात

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने गांव के युवाओं को भी इस विकास से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग, रोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर दें, ताकि गांव का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन सके।

Pooja Rai·20 Aug 2026
 नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Escorts Kubota और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
कमाई की बात

जेवर में Kubota के नए प्लांट का शिलान्यास, ₹4,500 करोड़ का निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार

कंपनी इस परियोजना में दो चरणों में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण और इनसे जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना से प्रदेश में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai·19 Aug 2026
हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs