News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. पशु पालन
  3. बिहार सरकार ने मछुआरों के लिए लांच किया नया पोर्टल, यहाँ ऑनलाइन कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
पशु पालन

बिहार सरकार ने मछुआरों के लिए लांच किया नया पोर्टल, यहाँ ऑनलाइन कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

बिहार सरकार ने राज्य के मछुआरों के लिए एक डिजिटल प्लेटफार्म तैयार किया है. जिसे NFDP यानी ‘नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म’ नाम दिया गया है. सरकार इस प्लेटफॉर्म के ज़रिए क्षेत्र के असंगठित मत्स्य किसान

NP

Pooja Rai·Correspondent·24 Jul 2025· 2 min read

बिहार सरकार ने मछुआरों के लिए लांच किया नया पोर्टल, यहाँ ऑनलाइन कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

बिहार सरकार ने मछुआरों के लिए लांच किया नया पोर्टल, यहाँ ऑनलाइन कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

बिहार सरकार ने राज्य के मछुआरों के लिए एक डिजिटल प्लेटफार्म तैयार किया है. जिसे NFDP यानी ‘नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म’ नाम दिया गया है. सरकार इस प्लेटफॉर्म के ज़रिए क्षेत्र के असंगठित मत्स्य किसानों को एक पहचान देना चाहती है. इससे मछुआरों को सरकारी योजनाओं का डायरेक्ट लाभ भी मिल सकेगा.

बिहार में मछली उत्पादन को संगठित, समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजन का लाभ मत्स्य किसानों को दिया जा रहा है. पशु और मत्स्य संसाधन विभाग के मत्स्य प्रभाग की ओर से राज्य में बड़े पैमाने पर मत्स्य किसानों को संगठित, समृद्ध और सशक्त बनाने और मत्स्य पालन के क्षेत्र में बेहतर सेवा देने के लिए नेशनल फिशरिज डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीपी) पर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है. किसान इस प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद मछली पालन से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं.

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना के अलग-अलग घटकों के तहत लाभ पाने के लिए एनएफडीपी पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है. प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना के अंतर्गत एनएफडीपी के माध्यम से मछुआरों, मत्स्य पालकों और सहायक श्रमिकों को रजिस्ट्रेशन के द्वारा असंगठित क्षेत्र को सुव्यवस्थित किया जा रहा है. इससे जुड़ने के लिए इच्छुक व्यक्ति या संगठन https://nfdp.dof.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं और विस्तृत जानकारी जिलों के जिला मत्स्य कार्यालयों से भी प्राप्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें - असमान बारिश के बाद फसल की कीमतों में आपूर्ति संबंधी झटके के लिए रहें तैयार: ICICI Bank

1.23 लाख से अधिक मत्स्य पालकों ने किया रजिस्ट्रेशन
राज्य में अब तक 1.23 लाख से अधिक मत्स्य पालकों ने एनएफडीपी पर रजिस्ट्रेशन कराया है. अधिक से अधिक किसान इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराएं, इसके लिए सरकार और मत्स्य विभाग अपील कर रहा है. इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर मत्स्य पालक किसान अधिक से अधिक लाभ पा सकते हैं.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार सरकार ने मछुआरों के लिए लांच किया नया पोर्टल, यहाँ ऑनलाइन कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
biharfishingNews PotliNFDPनेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्मप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजन
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

बजट 2026-27 में पशुपालकों पर खास फोकस, निजी क्षेत्र में पशु-चिकित्सा को मिलेगा प्रोत्साहन
पशु पालन

बजट 2026-27 में पशुपालकों पर खास फोकस, निजी क्षेत्र में पशु-चिकित्सा को मिलेगा प्रोत्साहन

बजट 2026-27 में पशुपालकों के लिए खास प्रावधान किए गए हैं। पशु-चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने, पशु-चिकित्सा पेशेवरों की संख्या बढ़ाने और निजी क्षेत्र को सब्सिडी के जरिए प्रोत्साहन देने पर जोर दिया गया ह

Pooja Rai·01 Feb 2026·2 min
दूध उत्पादन में नंबर वन, फिर भी पशुपालक परेशान क्यों?
पशु पालन

दूध उत्पादन में नंबर वन, फिर भी पशुपालक परेशान क्यों?

भारत दूध उत्पादन में दुनिया में नंबर वन है, लेकिन प्रति पशु दूध कम और लागत ज्यादा है। NDDB के मुताबिक अगर पशुपालक वैज्ञानिक तरीके अपनाएं—जैसे सही चारा, अच्छी नस्ल, समय पर टीकाकरण, बछड़ा पालन और डिजिटल

Pooja Rai·12 Jan 2026·3 min
सस्ता इलाज, बेहतर देखभाल: अब यूपी के हर ब्लॉक में पशु जन औषधि केंद्र
पशु पालन

सस्ता इलाज, बेहतर देखभाल: अब यूपी के हर ब्लॉक में पशु जन औषधि केंद्र

उत्तर प्रदेश में हर ब्लॉक में पशु जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे, जहां पशुपालकों को पशुओं के लिए सस्ती जेनेरिक दवाइयां मिलेंगी। ये केंद्र प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की तर्ज पर काम करेंगे। इससे पशुओं के इ

Pooja Rai·22 Dec 2025·3 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs