News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. बिहार सरकार की इस योजना का किसान उठायें लाभ, 20 जुलाई तक पूरा करें आवेदन
कमाई की बात

बिहार सरकार की इस योजना का किसान उठायें लाभ, 20 जुलाई तक पूरा करें आवेदन

बिहार सरकार राज्य में किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए भूमि एवं जल संरक्षण कार्यक्रम 2024-25 के तहत निजी और सामुदायिक भूमि पर कूप तथा जल संचय के लिए तालाब और फ़ार्म पौंड बनाने के लिए अनुदान दे रही ह

Pooja Rai

Pooja Rai·13 Jul 2024· 2 min read

बिहार सरकार की इस योजना का किसान उठायें लाभ, 20 जुलाई तक पूरा करें आवेदन

बिहार सरकार की इस योजना का किसान उठायें लाभ, 20 जुलाई तक पूरा करें आवेदन

बिहार सरकार राज्य में किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए भूमि एवं जल संरक्षण कार्यक्रम 2024-25 के तहत निजी और सामुदायिक भूमि पर कूप तथा जल संचय के लिए तालाब और फ़ार्म पौंड बनाने के लिए अनुदान दे रही है।योजना का लाभ लेने की अंतिम तारीख़ 20 जुलाई 2024 है।इच्छुक किसान बिहार वॉटरशेड डेवलपमेंट सोसाइटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर जल्द आवेदन करें।

योजना के अंतर्गत निजी भूमि पर 10 फीट व्यास और 30 फीट गहराई के और सामुदायिक या सरकारी भूमि पर 15 फीट व्यास और 30 फीट गहरायी के सिंचाई कूप का निर्माण करवाया जाएगा।और इसके अंतर्गत निजी भूमि पर तालाब (150*100*8) और फ़ार्म पौंड (100*66*10) भी निर्माण करवाया जाएगा।
योजना का लाभ निर्धारित ज़िलों के किसानों को ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर दिया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए संबंधित ज़िला के उप निदेशक, भूमि संरक्षण एवं सहायक निदेशक से संपर्क कर सकते है।

इन ज़िलों के किसानों को मिलेगा लाभ
इस योजना का लाभ पहले से निर्धारित ज़िलों को ही मिलेगा।इसके तहत अरवल को 1, बक्सर को 4, जमुई को 21, जहानाबाद को 7, कैमूर को 18, नालंदा को 21, पटना को 8, रोहतास को 10 और शेखपुरा को 10 मिलेगा।

ये भी पढ़ें -Milk Production: प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान, इसके लिए 10 हज़ार पशु सखियों को दी जाएगी ट्रेनिंग

कितना मिलेगा सब्सिडी
1.निजी भूमि पर सिंचाई कूप बनवाने के लिए 80 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा .
2.और सामुदायिक भूमि पर कूप निर्माण के लिए 100 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा।
3.वहीं निजी भूमि पर तालाब और फ़ार्म पौंड बनवाने के लिए 90 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा।
इस योजना का लाभ बिहार के निर्धारित ज़िलों के सभी रजिस्टर्ड किसान आवेदन कर ले सकते हैं।

सब्सिडी का लाभ लेने के लिए ज़रूरी डॉक्युमेंट्स
1.आधार कार्ड
2.वर्तमान समय की ज़मीन रसीद या LPC
3.बैंक पासबुक
4.पासपोर्ट साइज फोटो
5.मोबाइल नंबर
6.ईमेल आईडी

ऐसे करें अप्लाई
1.सबसे पहले बिहार सरकार की बिहार वॉटरशेड डेवलपमेंट सोसाइटी की ऑफिशियल वेबसाइट https://bwds.bihar.gov.in/ पर विजिट करें
2.‘आवेदन कर’ ऑप्शन पर क्लिक करें search बॉक्स में किसान रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर क्लिक करें
3.आवेदन फॉर्म भरें, पूछी हुई सभी जानकारी दर्ज करें
4.डॉक्युमेंट्स अपलोड होने के बाद submit ऑप्शन पर क्लिक कर दें.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार सरकार की इस योजना का किसान उठायें लाभ, 20 जुलाई तक पूरा करें आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar subsidyirrigationkheti kisaniNews Potli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
भारत ने बिहार का 7 टन मखाना पहली बार समुद्री रास्ते से कनाडा निर्यात किया है।
कमाई की बात

बिहार का मखाना पहुंचा कनाडा, पहली बार समुद्री रास्ते से हुआ बड़ा निर्यात

भारत ने बिहार का 7 टन मखाना पहली बार समुद्री रास्ते से कनाडा निर्यात किया है। वहीं, कर्नाटक के नीलम और टोटापुरी आम भी पहली बार हवाई मार्ग से मालदीव भेजे गए हैं। सरकार का मानना है कि इससे भारतीय कृषि उत्पादों की वैश्विक पहचान बढ़ेगी और किसानों को नए निर्यात बाजार मिलेंगे।

Pooja Rai·31 Jul 2026
जापानी फल यानि Persimmon Fruit की भारत में खेती तेजी से बढ़ी है।
कमाई की बात

जापानी फल: सेहत से भरपूर परसीमन फल की खेती कब और कैसे करें?

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में कीवी और सेब के साथ बड़े पैमाने पर किसान जापानी फल की भी खेती कर रहे हैं.

Jayant Mishra·27 Jul 2026·4 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs