News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. बागवानी को बढ़ावा दे रही है बिहार सरकार, फल-फूल की खेती पर मिलेगी एक लाख प्रति एकड़ की सब्सिडी
कमाई की बात

बागवानी को बढ़ावा दे रही है बिहार सरकार, फल-फूल की खेती पर मिलेगी एक लाख प्रति एकड़ की सब्सिडी

बिहार सरकार क्लस्टर में बागवानी योजना के तहत राज्य में फल फूल की बाग़वानी को बढ़ावा दे रही है। बिहार कृषि विभाग के मुताबिक़ सरकार की ओर से गांव में 25 एकड़ से अधिक बागवानी फसल उगाने पर ₹1 लाख प्रति एक

NP

Pooja Rai·Correspondent·15 Aug 2024· 3 min read

बागवानी को बढ़ावा दे रही है बिहार सरकार, फल-फूल की खेती पर मिलेगी एक लाख प्रति एकड़ की सब्सिडी

बागवानी को बढ़ावा दे रही है बिहार सरकार, फल-फूल की खेती पर मिलेगी एक लाख प्रति एकड़ की सब्सिडी

बिहार सरकार क्लस्टर में बागवानी योजना के तहत राज्य में फल फूल की बाग़वानी को बढ़ावा दे रही है। बिहार कृषि विभाग के मुताबिक़ सरकार की ओर से गांव में 25 एकड़ से अधिक बागवानी फसल उगाने पर ₹1 लाख प्रति एकड़ तक की सहायता दी जाएगी। किसानों की आय में वृद्धि, खेती में सुधार और कृषि में नवाचार को बढ़ावा देना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

बागवानी फसलें उगाना कमाने का अच्छा जरिया है। इसलिए केंद्र और राज्य सरकारें देश में बागवानी को बढ़ावा दे रही हैं।इसके लिए किसानों को सब्सिडी दे कर और प्रचार प्रसार के जरिये प्रोत्साहित और जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में बिहार राज्य सरकार इसके आए दिन कई नई-नई योजनाएं चला रही है।बिहार सरकार किसानों के लिए क्लस्टर में बागवानी योजना के तहत बागवानी कार्यक्रम चला रही है। इस योजना के तहत किसानों को अमरूद, आंवला, नींबू, बेल, पपीता, गेंदा का फूल और लेमन ग्रास के पौधे और पेड़ लगाने के लिए सरकार सब्सिडी दे रही है। बिहार कृषि विभाग के मुताबिक़ इस योजना के तहत गांव में न्यूनतम 25 एकड़ में बागवानी फसल का पेड़ लगाने पर सब्सिडी दिया जाएगा। इसकी जानकारी विभाग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स(x) पर दिया है।

ये भी पढ़ें -इस विधि से धान की खेती करने पर राज्य सरकार देगी 4000 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि, 18 अगस्त तक पूरा करें रजिस्ट्रेशन
कितना मिलेगा अनुदान
रिपोर्ट के मुताबिक क्लस्टर में बागवानी योजना के अंतर्गत बागवानी कार्यक्रम में राज्य के किसानों को बागवानी करने के लिए सरकार एक लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से सब्सिडी देगी। ये सब्सिडी किसानों को दो किस्तों में दिया जाएगा। पहले किस्त में 65 हजार रुपये और दूसरे किस्त में 35 हजार रुपये दिया जाएगा। इसके तहत किसानों को फलदार पौधे जैसे अमरूद, आंवला, नींबू, बेल, पपीता, गेंदा का फूल और लेमन ग्रास के पौधे लगाने होंगे। इससे किसानों की आय बढ़ने के साथ साथ कृषि में सुधार होगा।

ऐसे करें आवेदन
1.ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले राज्य सरकार की हॉर्टिकल्चर वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाएं।
2.किसान आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद योजना का ऑप्शन चुनें।
3.यहां जाने के बाद आप क्लस्टर में बागवानी योजना पर क्लिक करें।
4.इसके बाद बागवानी पर सब्सिडी के लिए आवेदन करें।
5.यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
6.इसके बाद मांगी गई सारी जानकारी को भर कर सबमिट कर दें ।
7.इस बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए किसान अपने जिले के उद्यान विभाग के सहायक निदेशक से भी संपर्क कर सकते हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— बागवानी को बढ़ावा दे रही है बिहार सरकार, फल-फूल की खेती पर मिलेगी एक लाख प्रति एकड़ की सब्सिडी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar subsidyhorticulturekheti kisaniNews Potli
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....
कमाई की बात

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....

औषधीय गुणों से भरपूर ककोड़ा जिसे कंटोला या जंगली करेला भी कहा जाता है। इसकी सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। मानसून के मौसम में आप इस सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। पोषक तत्वों से भर

Pooja Rai·04 Jun 2025·2 min
ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा
कमाई की बात

ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के युवा किसान अभय वर्मा एक बीघे में स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती करते हैं। जिससे वो लगभग तीन लाख रुपये की कमाई करते हैं। खेती मुनाफे का सौदा है, बशर्ते उसे सही तकन

Jalish·05 May 2025·3 min
किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?
कमाई की बात

किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?

डिजिटल कृषि मिशन के तहत देशभर में किसानों का Farmer ID कार्ड बनाया जा रहा है। फार्मर ID एग्री स्टैक प्लेटफॉर्म का एक जरूरी हिस्सा है। farmer id का मतलब है कि, हर किसान की एक खास पहचान (ID) बनाई जाएगी

Jalish·26 Apr 2025·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs