News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. प्रदेश सरकार गेंदे की खेती के लिये दे रही है 70% का अनुदान, किसान जल्द करें आवेदन
कमाई की बात

प्रदेश सरकार गेंदे की खेती के लिये दे रही है 70% का अनुदान, किसान जल्द करें आवेदन

बिहार सरकार गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना चला रही है। योजना के तहत गेंदा फूल की खेती के लिए सरकार 70 % तक सब्सिडी भी दे रही है। गेंदे के फूलों का प्रयोग कई कामों में किया जाता ह

Pooja Rai

Pooja Rai·20 Jun 2024· 2 min read

प्रदेश सरकार गेंदे की खेती के लिये दे रही है 70% का अनुदान, किसान जल्द करें आवेदन

प्रदेश सरकार गेंदे की खेती के लिये दे रही है 70% का अनुदान, किसान जल्द करें आवेदन

बिहार सरकार गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना चला रही है। योजना के तहत गेंदा फूल की खेती के लिए सरकार 70 % तक सब्सिडी भी दे रही है।

गेंदे के फूलों का प्रयोग कई कामों में किया जाता है। लोग इसका प्रयोग पूजा-पाठ से लेकर घरों के सजावट के लिये करते हैं। यह फूल देखने में बेहद खूबसूरत होता है और यह लंबे समय तक फ्रेश रहता है। जिस वजह से अन्य फूलों की तुलना में गेंदे की फूल की मांग ज्यादा रहती है। इस फूल की खेती को बढ़ावा देने के लिए बिहार राज्य सरकार किसानों को अनुदान दे रही है। जिसके तहत गेंदा फूल की खेती के लिए सरकार किसानों को 70 % तक की सब्सिडी दे रही है।जिससे बिहार के इन 6 जिलों में गेंदे की खेती से किसानों कि कमाई काफी अच्छी हो रही है।

6 जिलों में गेंदे की खेती

गेंदा फूल की खेती के लिये समस्तीपुर के अलावा मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी और पूर्वी चंपारण जिले को शामिल किया गया है।इसके लिये उद्यान विभाग द्वारा 805 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक जिले में पहले गेंदा फूल की खेती काफी कम क्षेत्रफल में होती थी। इस लिहाज से वर्ष 2023-24 में मात्र 6 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया था। विभाग द्वारा किसानों को जागरूक करने के बाद इसमें बढ़ोतरी हुई है।

ये भी पढ़ें -

आवेदन की प्रक्रिया
इसके लिए हॉर्टिकल्चर विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है। जो किसान गेंदा फूल की खेती करना चाहते हैं वो हॉर्टिकल्चर विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग के सहायक निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।

उत्तर बिहार के किसान गेंदा फूल की खेती कर आत्मनिर्भर होंगे।🌼
@SAgarwal_IAS @abhitwittt @Agribih @AgriGoI#marigold #agriculture #Horticulture #Bihar pic.twitter.com/ujVBF1Ckfb

— Directorate Of Horticulture, Deptt of Agri, Bihar (@HorticultureBih) May 17, 2024

News Potli.
Clip & Share
“

— प्रदेश सरकार गेंदे की खेती के लिये दे रही है 70% का अनुदान, किसान जल्द करें आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsगेंदा फूलबिहार सरकारसब्सिडी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
भारत ने बिहार का 7 टन मखाना पहली बार समुद्री रास्ते से कनाडा निर्यात किया है।
कमाई की बात

बिहार का मखाना पहुंचा कनाडा, पहली बार समुद्री रास्ते से हुआ बड़ा निर्यात

भारत ने बिहार का 7 टन मखाना पहली बार समुद्री रास्ते से कनाडा निर्यात किया है। वहीं, कर्नाटक के नीलम और टोटापुरी आम भी पहली बार हवाई मार्ग से मालदीव भेजे गए हैं। सरकार का मानना है कि इससे भारतीय कृषि उत्पादों की वैश्विक पहचान बढ़ेगी और किसानों को नए निर्यात बाजार मिलेंगे।

Pooja Rai·31 Jul 2026
जापानी फल यानि Persimmon Fruit की भारत में खेती तेजी से बढ़ी है।
कमाई की बात

जापानी फल: सेहत से भरपूर परसीमन फल की खेती कब और कैसे करें?

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में कीवी और सेब के साथ बड़े पैमाने पर किसान जापानी फल की भी खेती कर रहे हैं.

Jayant Mishra·27 Jul 2026·4 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs