News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. धान के बजाए इन फसलों की करें खेती, यूपी के किसानों को कृषि मंत्री ने दी सलाह
मौसम-बेमौसम

धान के बजाए इन फसलों की करें खेती, यूपी के किसानों को कृषि मंत्री ने दी सलाह

जलवायु परिवर्तन और धान(paddy) की खेती में पानी की ज़्यादा खपत को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश के किसानों को धान(paddy) के बजाए मक्का और ज्वार की फसल लगाने की सलाह

NP

Pooja Rai·Correspondent·26 Jul 2024· 2 min read

धान के बजाए इन फसलों की करें खेती, यूपी के किसानों को कृषि मंत्री ने दी सलाह

धान के बजाए इन फसलों की करें खेती, यूपी के किसानों को कृषि मंत्री ने दी सलाह

जलवायु परिवर्तन और धान(paddy) की खेती में पानी की ज़्यादा खपत को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश के किसानों को धान(paddy) के बजाए मक्का और ज्वार की फसल लगाने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जुलाई में औसत से कम वर्षा हुई है और अभी ख़रीफ़ सीजन की बुवाई 25-30 बाक़ी है, ऐसे में ख़ाली खेतों में किसान मक्का, दलहन और तिलहन जैसे फसलों की बुवाई कर दे।

मानसून की बारिश लगभग हर राज्यों में हो रही है लेकिन कहीं इतना ज़्यादा की बाढ़ की शक्ल ले लिया है और कही इतना कम की वहाँ के किसान अभी भी धान की बुवाई के लिए अच्छी बारिश के इंतज़ार में हैं और कहीं कहीं सामान्य भी है। वर्षा के इस पैटर्न को देखते हुए राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को धान की फसल लगाने को मना किया है और उसके बदले मक्का, ज्वार और दूसरी दलहनी - तिलहनी फ़सल लगाने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मध्य में बुंदेलखंड सहित कई हिस्सों में ज़रूरत से कम वर्षा हुई है और अभी फसल की बुवाई करनी बाक़ी है ऐसे में किसान बारिश का इंतज़ार ना करें बल्कि धान के बदले दूसरे फसलों की खेती करें।

ये भी पढ़ें -IMD ने जारी की फसल एडवाइजरी, राजस्थान के किसानों को दी ये काम करने की सलाह

इन फसलों पर 50%का अनुदान देगी सरकार

मंत्री शाही ने बताया कि इन फसलों की माँग को देखते हुए किसानों को मक्का विकास कार्यक्रम और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत संकर मक्का की बीज पर 50% का अनुदान दिया जा रहा है। इससे किसान इनकी खेती के लिए प्रोत्साहित होंगे जिससे उनकी आय भी बढ़ेगी।

कृषि मंत्री ने और क्या कहा?

मंत्री ने कहा कि देशी मक्का छह हज़ार प्रति हेक्टेयर, बेबी कॉर्न मक्का पर चालीस हज़ार प्रति हेक्टेयर और स्वीट कॉर्न मक्का पर पचास हज़ार प्रति हेक्टेयर अनुदान दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी विकासखंडों पर निजी कंपनियाँ मक्का, बाजरा, और ज्वार के हाइब्रिड बीज का स्टाल लगा रहीं है, इन बीजों की ख़रीद पर भी किसानों को 50% का अनुदान दिया जाएगा।
आगे कहा कि विकासखंड के कार्य केंद्रों पर ज्वार, बाजरा, मडुवा, सांवा, कोदो के मुफ़्त में बीज मिनी किट दिये जा रहे हैं साथ में दलहन तिलहन के भी बीज दिये जा रहे हैं। इनका फ़ायदा भी किसान उठा सकते हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— धान के बजाए इन फसलों की करें खेती, यूपी के किसानों को कृषि मंत्री ने दी सलाह

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
climate changekharif cropkheti kisaniNews PotliUttar Pradesh governmentuttar pradesh government subsidy on agriucltureweather newsकृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाहीधान
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम-बेमौसम

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तर भारत में 27- 28 जनवरी को एक तेज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश, तेज हवा और ठंड बढ़ने की संभावना है। कोहरा और शीतलहर

Pooja Rai·27 Jan 2026·2 min
IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश

भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। उत्तर, मध्य और पूर्वी राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का असर दिखेगा, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Pooja Rai·07 Jan 2026·3 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs