News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. पशु पालन
  3. देसी गायों की डेयरी खोलें, सरकार से पाएं 11.80 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें पात्रता
पशु पालन

देसी गायों की डेयरी खोलें, सरकार से पाएं 11.80 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें पात्रता

उत्तर प्रदेश में नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना चलाई जा रही है. इसके तहत देसी गायों की डेयरी खोलने पर लाभार्थी को 50% का अनुदान मिलेगा. लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करन

NP

Pooja Rai·Correspondent·19 Aug 2025· 3 min read

देसी गायों की डेयरी खोलें, सरकार से पाएं 11.80 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें पात्रता

देसी गायों की डेयरी खोलें, सरकार से पाएं 11.80 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें पात्रता

उत्तर प्रदेश में नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना चलाई जा रही है. इसके तहत देसी गायों की डेयरी खोलने पर लाभार्थी को 50% का अनुदान मिलेगा. लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 अगस्त 2025 तक है.

देसी गायों के संरक्षण को लेकर योगी सरकार लगातार काम कर रही है. इसी क्रम में नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत मिनी नंदिनी कृषि समृद्धि योजना शुरू की गई है. इसके तहत देसी गायों की डेयरी खोलने पर 11.80 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ₹1000 करोड़ की लागत से प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में अग्रणी राज्य बनाये रखने और इसके लिए प्रत्येक गांव में दुग्ध सहकारी समितियां गठित कर दुग्ध उत्पादकों को गांव में ही उनके दूध के उचित मुल्य पर विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नन्द बाबा दुग्ध मिशन का शुरू किया गया है.

कितना मिलेगा अनुदान?
नंदिनी कृषक समृद्धि योजना की कुल लागत 23.60 लाख रुपये है. इसमें से 50 फीसदी अनुदान के रूप में लाभार्थी को 11.80 लाख रुपये मिलेगा. अनुदान की राशि दो किस्तों में जारी की जाएगी. जबकि कुल लागत की 15 फीसदी राशि लाभार्थी को खुद लगानी होगी.
35% बैंक से लोन भी ले सकते हैं. योजना के तहत लाभार्थी को 10 स्वदेशी नस्ल की गायों के साथ डेयरी शुरू करनी होगी. इसमें गिर, साहिवाल, थारपाकर नस्ल की गाय होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें - फसलें खराब होने को अत्यंत गंभीरता से लें अधिकारी, सैंपल फेल होने पर कार्रवाई की जाएं: शिवराज सिंह

गाय की खरीद
गाय की खरीद प्रदेश के बाहर से यथासंभव ब्रिडिंग ट्रैक्ट से किया जाए.
गोवंश का ईयर टैग व बीमा कराना अनिवार्य होगा.
खरीद किए जाने वाली गाय पहले या दूसरे ब्यात की हो, और ब्यात 45 दिन से अधिक न हो.
आवेदक के पास गो पालन या महिष पालन का कम से कम 3 वर्षो का अनुभव होना चाहिए और इसका प्रमाण सम्बन्धित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा किया गया हो.
आधारभूत संरचना के लिए 0.20 एकड़ और चारा उत्पादन के लिए 0.80 एकड़ भूमि अनिवार्य, खुद की या पैतृक/साझेदारी अथवा 7 वर्षों का पंजीकृत अनुबन्ध पर ली गयी हो, जलभराव से मुक्त हो.

योजना के लिए पात्रता
स्थानीय निवासी
आधार कार्ड
गाय व भैंस पालन का 3 वर्ष का अनुभव
डेयरी के लिए 8712 वर्ग फुट जमीन
योजना का लाभ लेने के लिए विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही हार्डकॉपी जमा करना अनिवार्य है. आप इस वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— देसी गायों की डेयरी खोलें, सरकार से पाएं 11.80 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें पात्रता

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
dairy businessNews Potlisubsidyuttar pradesh
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

बजट 2026-27 में पशुपालकों पर खास फोकस, निजी क्षेत्र में पशु-चिकित्सा को मिलेगा प्रोत्साहन
पशु पालन

बजट 2026-27 में पशुपालकों पर खास फोकस, निजी क्षेत्र में पशु-चिकित्सा को मिलेगा प्रोत्साहन

बजट 2026-27 में पशुपालकों के लिए खास प्रावधान किए गए हैं। पशु-चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने, पशु-चिकित्सा पेशेवरों की संख्या बढ़ाने और निजी क्षेत्र को सब्सिडी के जरिए प्रोत्साहन देने पर जोर दिया गया ह

Pooja Rai·01 Feb 2026·2 min
दूध उत्पादन में नंबर वन, फिर भी पशुपालक परेशान क्यों?
पशु पालन

दूध उत्पादन में नंबर वन, फिर भी पशुपालक परेशान क्यों?

भारत दूध उत्पादन में दुनिया में नंबर वन है, लेकिन प्रति पशु दूध कम और लागत ज्यादा है। NDDB के मुताबिक अगर पशुपालक वैज्ञानिक तरीके अपनाएं—जैसे सही चारा, अच्छी नस्ल, समय पर टीकाकरण, बछड़ा पालन और डिजिटल

Pooja Rai·12 Jan 2026·3 min
सस्ता इलाज, बेहतर देखभाल: अब यूपी के हर ब्लॉक में पशु जन औषधि केंद्र
पशु पालन

सस्ता इलाज, बेहतर देखभाल: अब यूपी के हर ब्लॉक में पशु जन औषधि केंद्र

उत्तर प्रदेश में हर ब्लॉक में पशु जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे, जहां पशुपालकों को पशुओं के लिए सस्ती जेनेरिक दवाइयां मिलेंगी। ये केंद्र प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की तर्ज पर काम करेंगे। इससे पशुओं के इ

Pooja Rai·22 Dec 2025·3 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs