News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. देश भर में जारी है मानसूनी बारिश, हिमाचल और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

देश भर में जारी है मानसूनी बारिश, हिमाचल और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून की अच्छी बारिश से जहां खरीफ फसलों की रोपाई और बुवाई में तेजी आई है। वहीं अधिक बारिश के कारण कई जगहों पर फसलों को नुकसान भी हुआ है।

Pooja Rai

Pooja Rai·08 Aug 2024· 2 min read

देश भर में जारी है मानसूनी बारिश, हिमाचल और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट

देश भर में जारी है मानसूनी बारिश, हिमाचल और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून की अच्छी बारिश से जहां खरीफ फसलों की रोपाई और बुवाई में तेजी आई है। वहीं अधिक बारिश के कारण कई जगहों पर फसलों को नुकसान भी हुआ है। कई राज्यों में हो रही तेज बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थितियां देखी जा रही हैं, इससे जान-माल का नुकसान हो रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि पश्चिम और मध्य भारत में अगले चार दिनों के दौरान गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने हिमाचल और उत्तराखंड समेत मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात राज्य, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश के लिये अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में भी आज बारिश की आशंका जताई गई है।इस सप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में छिटपुट से लेकर कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें -फेस्टिव सीजन से पहले चना दाल की क़ीमत में 10 फीसदी का उछाल, अभी आगे और बढ़ने का अनुमान

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश का 'आरेंज' अलर्ट जारी किया है।बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के इन जिलों ( कांगड़ा, सिरमौर, चंबा, शिमला, कुल्लू, किन्नौर और मंडी ) के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम बाढ़ का खतरा होने की चेतावनी दी है।

इसके अलावा IMD की तरफ से गुजरात में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। गुजरात के अलग-अलग जिलों में लगातार हो रही बारिश से सामान्य राहत के बाद फिर आज से आने वाले तीन दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। साथ में मछुआरों के लिए अगले पांच दिन तक समुद्र में नहीं जाने का अलर्ट जारी किया गया है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— देश भर में जारी है मानसूनी बारिश, हिमाचल और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
imd weatherNews Potlitoday weather
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
यह फोटो बिहार के कटिहार जिले की है.
मौसम-बेमौसम

बिहार में बाढ़ का संकट गहराया, 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए NDRF और SDRF की टीमें लगातार काम कर रही हैं। करीब 700 नावों की मदद से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है और राहत सामग्री बांटी जा रही है। प्रभावित इलाकों में Relief Camps और Community Kitchens भी चलाए जा रहे हैं।

Pooja Rai·07 Sep 2026
नेपाल में आज National Mourning Day, 1,342 लोगों की मौत, हजारों अब भी लापता
मौसम-बेमौसम

नेपाल में आज National Mourning Day, 1,342 लोगों की मौत, हजारों अब भी लापता

नेपाल में अब तक 1,342 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 3,992 लोग अभी भी लापता या संपर्क से बाहर हैं। वहीं, 9,159 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। प्रभावित इलाकों में Search and Rescue Operation अभी भी जारी है, खासकर Rasuwa और Hydropower Projects के आसपास।

Pooja Rai·07 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs