News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. बीड में सूखे से 8.22 लाख किसान प्रभावित, समय पर मुआवजा देने के निर्देश
मौसम-बेमौसम

बीड में सूखे से 8.22 लाख किसान प्रभावित, समय पर मुआवजा देने के निर्देश

जिले में सूखे के कारण करीब 7.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें प्रभावित हुई हैं। 8.22 लाख से अधिक किसान इस नुकसान से प्रभावित हुए हैं।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·11 Oct 2026

बीड में सूखे से 8.22 लाख किसान प्रभावित, समय पर मुआवजा देने के निर्देश

बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले में सूखे की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रभावित किसानों को दिवाली से पहले मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए फसल कटाई प्रयोग समय पर पूरे करें और फसल नुकसान का सटीक आकलन करें। यह निर्देश केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव और केंद्रीय अंतरमंत्रालयी दल के प्रमुख मुक्तानंद अग्रवाल ने दिए।

बीड जिले में सूखे की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय दल ने फसल नुकसान, पेयजल संकट, भूजल स्तर, पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता और किसानों को सहायता राशि के वितरण की समीक्षा की। इस दौरान पात्र किसानों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए जरूरी प्रक्रियाओं में तेजी लाने पर जोर दिया गया।

7.42 लाख हेक्टेयर में फसलें प्रभावित

जिले में सूखे के कारण करीब 7.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें प्रभावित हुई हैं। 8.22 लाख से अधिक किसान इस नुकसान से प्रभावित हुए हैं। बांधों में उपयोगी जल भंडारण घटकर महज 14.61 प्रतिशत रह गया है। वहीं, उपलब्ध चारा मौजूदा मांग के हिसाब से केवल 47 दिनों तक ही पर्याप्त रहने का अनुमान है।

सोयाबीन की उत्पादकता में भी भारी गिरावट आने की आशंका है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, प्रति हेक्टेयर उत्पादन 1,534 किलोग्राम से घटकर महज 410 किलोग्राम रह सकता है। इससे किसानों की आर्थिक मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पेयजल और चारे की उपलब्धता पर जोर

केंद्रीय दल ने पेयजल की उपलब्धता, टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति, भूजल स्तर और वैकल्पिक जलस्रोतों की स्थिति की समीक्षा की। लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी योजना बनाने के निर्देश दिए गए।

पशुओं के लिए संभावित चारा संकट को देखते हुए मक्का के बीज वितरण, चारा फसलों की बुवाई और रबी मौसम में चारा उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

ई-केवाईसी की बाधाएं दूर करने के निर्देश

किसानों को समय पर सहायता राशि मिल सके, इसके लिए फसल कटाई प्रयोग समय पर पूरे करने और फसल बीमा से जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही आधार लिंकिंग और ई-केवाईसी में आने वाली दिक्कतों को दूर करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में जिलाधिकारी विवेक जॉन्सन ने जिले में सूखे की स्थिति पर विस्तृत प्रस्तुति दी। इस अवसर पर राज्य के कृषि सचिव परिमल सिंह, केंद्रीय दल के अधिकारी, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

News Potli.
Clip & Share
“

— बीड में सूखे से 8.22 लाख किसान प्रभावित, समय पर मुआवजा देने के निर्देश

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Maharashtra drought 2026Beed crop damagefarmers compensation before DiwaliBeed drought
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
महाराष्ट्र: बीड में सूखे से खेती बेहाल, किसानों को सरकारी मदद का इंतजार
मौसम-बेमौसम

महाराष्ट्र: बीड में सूखे से खेती बेहाल, किसानों को सरकारी मदद का इंतजार

बीड तहसील के मोरगांव में बाबासाहेब चोखामार के दो एकड़ क्षेत्र में लगी सोयाबीन की फसल का निरीक्षण किया गया। सामान्य परिस्थितियों में जहां प्रति एकड़ सात से आठ क्विंटल उत्पादन होने की उम्मीद रहती है, वहीं इस साल प्रति एकड़ मुश्किल से 50 किलो सोयाबीन मिलने की आशंका कृषि सहायकों ने जताई।

News Potli·11 Oct 2026
महाराष्ट्र सूखा: अल नीनो की कितनी भूमिका?
मौसम-बेमौसम

महाराष्ट्र सूखा: अल नीनो की कितनी भूमिका?

2026 के मानसून की शुरुआत राज्य के लिए ख़ास अनुकूल नहीं रही। जून में देश के मध्य भाग में मानसून की सक्रियता अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। IMD की अंतिम समीक्षा के अनुसार जून 2026 में देशभर की वर्षा दीर्घकालिक औसत की केवल 65 प्रतिशत रही।

News Potli·10 Oct 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs