News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. देश के इन हिस्सों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम-बेमौसम

देश के इन हिस्सों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने आज और आने वाले दो-तीन दिनों के लिए देश के अलग अलग हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने 29 जुलाई यानी आज के लिए राजस्थान में, 31 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्

Pooja Rai

Pooja Rai·29 Jul 2024· 2 min read

देश के इन हिस्सों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देश के इन हिस्सों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने आज और आने वाले दो-तीन दिनों के लिए देश के अलग अलग हिस्सों में बारिश(Rain) की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने 29 जुलाई यानी आज के लिए राजस्थान में, 31 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में, और 31 जुलाई और 1 अगस्त तक उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश(Rain) होने की संभावना जतायी है।

इसके अलावा IMD ने मध्य प्रदेश में आज, 31 जुलाई से 1 अगस्त तक और छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में 'भारी बारिश' की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा और दिल्ली में 31 जुलाई तक बारिश होगा। मौसम विभाग ने 29 जुलाई को कर्नाटक और 31 जुलाई तक केरल में भारी बारिश की संभावना जताई है।

और मौसम विभाग ने 29 जुलाई के लिए गुजरात में और 1 अगस्त को गोवा और महाराष्ट्र में 'बहुत भारी बारिश' के साथ आंधी और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है। IMD ने भविष्यवाणी की है कि 31 जुलाई को झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोतर राज्यों की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार 30 जुलाई से 1 अगस्त के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का अनुमान है। और असम और मेघालय के लिए 1 अगस्त तक, जबकि पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए 30 जुलाई से 1 अगस्त तक बारिश का अनुमान है।

वहीं IMD ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए 29 जुलाई और 1 अगस्त को, ओडिशा के लिए 1 अगस्त को और झारखंड के लिए 30 जुलाई को बारिश का अनुमान लगाया गया है।

News Potli.
Clip & Share
“

— देश के इन हिस्सों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
imd weathermausam bemausamNews Potlitoday weather
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
मानसून की विदाई पर ब्रेक, दक्षिण भारत में बारिश जारी
मौसम-बेमौसम

मानसून की विदाई पर ब्रेक, दक्षिण भारत में बारिश जारी

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वालपराई में 12 सेमी बारिश हुई। वहीं रायलसीमा के रायलचोटी में 9 सेमी, केरल के नेरियामंगलम में 8 सेमी और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के बरगुर में 7 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Pooja Rai·07 Oct 2026
मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

बिहार, झारखंड और ओडिशा में 5 से 8 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है। बिहार में 6-8 अक्टूबर को गरज-चमक और तेज हवाओं की भी संभावना है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 3-8 अक्टूबर तक कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

Pooja Rai·03 Oct 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs