Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. गाय, भैंस पालने वालों को सरकार देगी 5 लाख तक का पुरस्कार, 31 अगस्त से पहले करें आवेदन
कमाई की बात

गाय, भैंस पालने वालों को सरकार देगी 5 लाख तक का पुरस्कार, 31 अगस्त से पहले करें आवेदन

पशुपालन या डेयरी फार्मिंग से जुड़े किसानों के लिए एक अच्छी ख़बर है। जो किसान देसी गाय-भैंस की नस्लों का संरक्षण कर रहे हैं और डेयरी व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, उन पशुपालकों को सरकार राष्ट्रीय गोपाल रत्न प

NP

Pooja Rai· Correspondent

16 जुलाई 2024· 2 min read

dairy businessdairy farmingkheti kisani
गाय, भैंस पालने वालों को सरकार देगी 5 लाख तक का पुरस्कार, 31 अगस्त से पहले करें आवेदन

गाय, भैंस पालने वालों को सरकार देगी 5 लाख तक का पुरस्कार, 31 अगस्त से पहले करें आवेदन

पशुपालन या डेयरी फार्मिंग से जुड़े किसानों के लिए एक अच्छी ख़बर है। जो किसान देसी गाय-भैंस की नस्लों का संरक्षण कर रहे हैं और डेयरी व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, उन पशुपालकों को सरकार राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार देने जा रही है। गाय-भैंस की देसी प्रजातियों वाले पशुपालकों को 5 लाख, 3 लाख और 2 लाख रुपये का ये पुरस्कार दिया जा रहा है। अगर आप देसी गाय-भैंस की नस्लों का संरक्षण कर रहे हैं और डेयरी व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार-2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ये पुरस्कार क्यों दिया जाता है ?
सरकार वैज्ञानिक तरीके से दुधारू पशुओं की स्वदेशी नस्लों को बढ़ाने के लिए किसानों को प्रेरित करने के लिए ये पुरस्कार देती है। इसके अंतर्गत पुरस्कार के तौर पर योग्यता प्रमाण पत्र, एक स्मृति चिन्ह और नकद राशि दी जाती है।

ये भी पढ़ें -प्रदेश में केमिकल फ्री खेती को दिया जाएगा बढ़ावा, सभी जिलों में बनेंगे IPM ग्राम, जानिए क्या है योजना

इनको मिलेगा पुरस्कार
1.सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान का पुरस्कार उनको मिलेगा जो पंजीकृत स्वदेशी मवेशी/भैंस नस्लों को पालते है।
2.सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति /दूध उत्पादक कंपनी /डेयरी किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ)।
3.सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन।
राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार में पहली दो श्रेणियों यानी सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान और सर्वश्रेष्ठ डीसीएस/एफपीओ/ में पहले स्थान पर आने वाले को पाँच लाख रुपए, दूसरे स्थान पर आने वाले को तीन लाख रुपए और तीसरे स्थान पर आने वाले को दो लाख का नकद पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र, एक स्मृति चिन्ह दिया जाता है। वहीं सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन श्रेणी के मामले में, तीनों श्रेणियों के लिए पुरस्कार में केवल योग्यता प्रमाणपत्र और एक स्मृति चिन्ह शामिल हैं।

आवेदन का तरीका जानिए
1.राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए रजिस्ट्रेशन 15 जुलाई 2024 से शुरू होकर राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल यानी https://awards.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जाएंगे और नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 होगी।
2.ये पुरस्कार राष्ट्रीय दुग्ध दिवस (26 नवंबर, 2024) के मौके पर दिए जाएंगे।
3.पात्रता मानदंड और नामांकन की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट https://awards.gov.in या https://lahd.nic.in पर लॉग इन करें।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— गाय, भैंस पालने वालों को सरकार देगी 5 लाख तक का पुरस्कार, 31 अगस्त से पहले करें आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....
कमाई की बात

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....

औषधीय गुणों से भरपूर ककोड़ा जिसे कंटोला या जंगली करेला भी कहा जाता है। इसकी सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। मानसून के मौसम में आप इस सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। पोषक तत्वों से भर

Pooja Rai·4 जून 2025·2 min
ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा
कमाई की बात

ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के युवा किसान अभय वर्मा एक बीघे में स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती करते हैं। जिससे वो लगभग तीन लाख रुपये की कमाई करते हैं। खेती मुनाफे का सौदा है, बशर्ते उसे सही तकन

Jalish·5 मई 2025·3 min
किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?
कमाई की बात

किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?

डिजिटल कृषि मिशन के तहत देशभर में किसानों का Farmer ID कार्ड बनाया जा रहा है। फार्मर ID एग्री स्टैक प्लेटफॉर्म का एक जरूरी हिस्सा है। farmer id का मतलब है कि, हर किसान की एक खास पहचान (ID) बनाई जाएगी

Jalish·26 अप्रैल 2025·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs