News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कोल्ड स्टोरेज बनाने वालों को सब्सिडी देगी सरकार, फसलों को बर्बादी से बचाने की कवायद
एग्री बुलेटिन

कोल्ड स्टोरेज बनाने वालों को सब्सिडी देगी सरकार, फसलों को बर्बादी से बचाने की कवायद

केंद्र सरकार देश भर में कोल्ड स्टोरेजेज की इसी कमी को दूर करने के लियें एक योजना लाई है. नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड ने ये ऐलान किया है कि वह कोल्ड स्टोरेज के निर्माण के लिए किसानों या उद्यमियों को 35 से

NP

Rohit·Correspondent·29 Aug 2024· 3 min read

कोल्ड स्टोरेज बनाने वालों को सब्सिडी देगी सरकार,  फसलों को बर्बादी से बचाने की कवायद

कोल्ड स्टोरेज बनाने वालों को सब्सिडी देगी सरकार, फसलों को बर्बादी से बचाने की कवायद

क्या आपको पता है कि देश भर में लगभग 9000 रजिस्टर्ड कोल्ड स्टोरेज हैं. इस मामले में यूपी सबसे आगे है जहां लगभग 2500 कोल्ड स्टोरेज हैं और उसके बाद गुजरात का नंबर है जहां हजार से भी ज्यादा कोल्ड स्टोरेज हैं. हालांकि इनके बावजूद अब भी ये संख्या देश के किसानों और उनके फसलों के रख रखाव के लिए पर्याप्त नहीं है. कुछ दिन पहले ही न्यूज़ पोटली ने ही ये खबर की थी कि बिहार किस तरह से कोल्ड स्टोरेज की कमियों से गुजर रहा है. केंद्र सरकार देश भर में कोल्ड स्टोरेजेज की इसी कमी को दूर करने के लियें एक योजना लाई है. नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड ने ये ऐलान किया है कि वह कोल्ड स्टोरेज के निर्माण के लिए किसानों या उद्यमियों को 35 से 50 परसेंट की सब्सिडी देगा.

क्या है योजना?
नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड ने तय किया है कि वह पोस्ट हार्वेस्ट से संबंधित किसानों की जो भी समस्याएं है, उनके निराकरण के लिए योजनाओं पर काम करेगा. उसके लिए बोर्ड नई परियोजनाएं शुरू करने जा रहा है, जिसके अंतर्गत पैकेजिंग से लेकर फसलों के लिए हाउस, रिपनिंग चैंबर, रेफर वैन, रिटेल आउटलेट और प्री-कूलिंग यूनिट को बनाना भी आएगा. आसान भाषा में कहें तो फसलों को पकाने का जुगाड़, उनको रखने की जगह, खुदरा व्यापार का केंद्र और जिन फसलों को प्री कूलिंग की आवश्यकता है, उनके लिए संसाधन बनाने में सरकार सहयोग करेगी.

कौन कौन सी फसलें आएंगी योजना के दायरे में?

नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड के अनुसार फल, सब्जियां, फूल, सुगंध देने वाले पौधे और काजू जैसी फसलों को पोस्ट हार्वेस्ट सुरक्षित रखने के जतन ही सरकार की इस परियोजना के अंतर्गत आएंगे. बोर्ड का मानना है कि ये सारी ऐसी फसलें हैं जिनके लिए कोल्ड स्टोरेज जैसे संसाधन ना होने की वजह से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है. ऐसे में इन संसाधनों के लिए मिलने जा रही 35 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी किसानों के लिए राहत का वो जरिया बन सकती है जिसका इंतज़ार किसानों को एक अरसे से था.

क्या है इस परियोजना की सीमा?

केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए एक और मानक तय कर रखा है. उन राज्यों में जहां खेती की स्थिति और वातावरण सामान्य है, केंद्र सरकार वहाँ अधिकतम प्रति परियोजना 50.75 लाख रुपये तक या परियोजना लागत का 50% तक सब्सिडी देगी.
पूर्वोत्तर क्षेत्र, पहाड़ी राज्यों या अनुसूचित क्षेत्रों में केंद्र सरकार प्रति परियोजना अधिकतम 72.50 लाख की सब्सिडी देगी.

News Potli.
Clip & Share
“

— कोल्ड स्टोरेज बनाने वालों को सब्सिडी देगी सरकार, फसलों को बर्बादी से बचाने की कवायद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsNews Potliकिसान समाचार
NP

About the Author

Rohit

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs