News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. किसान भी पा सकते हैं 3 हजार रुपए मासिक पेंशन, बस खर्च करने होंगे ₹55 से ₹200, जानिए योजना की पूरी डीटेल
कमाई की बात

किसान भी पा सकते हैं 3 हजार रुपए मासिक पेंशन, बस खर्च करने होंगे ₹55 से ₹200, जानिए योजना की पूरी डीटेल

प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना (PM-KMY) का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों (SMF) को पेंशन के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा देना है। यह योजना एक स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है, जिसमें प्रवेश आयु 18 स

Pooja Rai

Pooja Rai·19 Jul 2024· 4 min read

किसान भी पा सकते हैं 3 हजार रुपए मासिक पेंशन, बस खर्च करने होंगे ₹55 से ₹200, जानिए योजना की पूरी डीटेल

किसान भी पा सकते हैं 3 हजार रुपए मासिक पेंशन, बस खर्च करने होंगे ₹55 से ₹200, जानिए योजना की पूरी डीटेल

प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना (PM-KMY) का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों (SMF) को पेंशन के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा देना है। यह योजना एक स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है, जिसमें प्रवेश आयु 18 से 40 वर्ष है। किसान(Farmer) उम्र के जिस पड़ाव में भी इस योजना का हिस्सा बनते हैं, उसके बाद से उन्हें प्रतिमाह 55 से लेकर 200 रुपए तक जमा करना पड़ेगा। इसके बाद 60 साल की आयु पार करने के बाद किसानों को पेंशन के रूप में प्रतिमाह 3 हजार रुपए दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 सितंबर 2019 को झारखंड के रांची में किया था। यह एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है जिसका संचालन सहकारिता एवं किसान कल्याण, कृषि विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा भारत सरकार द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के साथ साझेदारी में किया जाता है।

LIC पीएम किसान मान-धन योजना के लिए पेंशन फंड मैनेजर है जो 60 वर्ष की आयु के बाद सभी छोटे और सीमांत किसानों (जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की खेती योग्य भूमि है ) को 3000 रुपए की मासिक पेंशन देगा। यह योजना भारत में छोटे और सीमांत किसानों के जीवन को सुरक्षित करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।

इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की अधिकतम आयु 40 वर्ष है और रजिस्टर्ड किसानों को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद न्यूनतम 3000 रुपए प्रति माह की निश्चित पेंशन मिलेगी। इसलिए, योजना का लाभ न्यूनतम 20 वर्ष की अवधि के बाद ही उपलब्ध होगा। यह जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। वहीं, अगर किसी भी वजह से लाभार्थी किसान की मृत्यु हो जाती है तो उनकी पत्नी को प्रतिमाह 1500 रुपए दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें -एक बार लगाइये, 40 साल मुनाफे की फसल काटिए, सरकार से सब्‍स‍िडी भी लीज‍िए, कमाल है कमलम की खेती

ये किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं
1.सभी छोटे और सीमांत किसान (जो संबंधित राज्य/संघ राज्य क्षेत्र के भूमि रिकॉर्ड के अनुसार 2 हेक्टेयर तक कृषि योग्य भूमि के मालिक हैं )
2.जिनकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है वे इस योजना के सभी लाभ ले सकते हैं।

इन किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा
1.छोटे और सीमांत किसान जो पहले से ही अन्य योजनाओं जैसे राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS), कर्मचारी राज्य बीमा निगम योजना, कर्मचारी निधि संगठन योजना आदि के तहत रजिस्टर्ड हैं, वे PMKMY योजना का लाभ नहीं ले सकते।
2.जिन किसानों ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा प्रशासित प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना (PM-SYM) के साथ-साथ श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मान-धन योजना (PM-LVM) का विकल्प चुना है, उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें -बड़ा सवाल तो यह है कि कितनी किस्में लैब से लैंड तक पहुँचीं? ICAR के स्थापना दिवस पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दो टूक

PM-KMY योजना के लाभ
1.पति-पत्नी दोनों इस योजना का अलग अलग लाभ ले सकते हैं, इसके लिए उन दोनों को ही प्रीमियम जमा करना होगा उसके बाद वे 3000 रुपये प्रतिमाह पेंशन ले सकते हैं।
2.यदि लाभार्थी की मृत्यु सेवानिवृत्ति की तिथि से पहले हो जाती है, तो पति/पत्नी बचे हुए प्रीमियम देकर इस योजना को जारी रख सकते हैं। लेकिन यदि पति/पत्नी इसे जारी नहीं रखना चाहते हैं, तो किसान द्वारा जमा किया गया कुल पैसा ब्याज सहित पति/पत्नी को दे दिया जाएगा।
3.यदि जीवनसाथी नहीं है तो कुल पैसा ब्याज सहित नामित व्यक्ति को दिया जाएगा।
4.यदि किसान की मृत्यु सेवानिवृत्ति की तिथि के बाद होती है, तो पति/पत्नी को पेंशन का 50% पारिवारिक पेंशन के रूप में मिलेगा। किसान और पति/पत्नी दोनों की मृत्यु के बाद, उनके जमा किए गए पैसे को पेंशन फंड में वापस जमा कर दिया जाएगा।

ऐसे करें अप्लाई
1.आवेदन करने के लिए किसान के पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, खेत की खसरा खतौनी और बैंक खाते का पासबुक होना ज़रूरी है।
2.किसानों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले 'किसान मानधन योजना' की ऑफिशियल वेबसाइट https://maandhan.in/ पर जाना होगा।
3.इसके होम पेज पर जाकर लॉगइन करें।
4.लॉगइन करने के बाद किसान मोबाइल नंबर दर्ज करें।
5.इसमें मांगी गई जरूरी जानकारी दें, उसके बाद ओटीपी जेनरेट पर क्लिक करें।
6.इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज करना होगा।
7.इन सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— किसान भी पा सकते हैं 3 हजार रुपए मासिक पेंशन, बस खर्च करने होंगे ₹55 से ₹200, जानिए योजना की पूरी डीटेल

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
kheti kisaniNews PotliPM-KMYखेती किसानीप्रधानमंत्री किसान मान धन योजना
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री
कमाई की बात

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने गांव के युवाओं को भी इस विकास से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग, रोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर दें, ताकि गांव का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन सके।

Pooja Rai·20 Aug 2026
 नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Escorts Kubota और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
कमाई की बात

जेवर में Kubota के नए प्लांट का शिलान्यास, ₹4,500 करोड़ का निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार

कंपनी इस परियोजना में दो चरणों में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण और इनसे जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना से प्रदेश में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai·19 Aug 2026
हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs