News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?
कमाई की बात

किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?

डिजिटल कृषि मिशन के तहत देशभर में किसानों का Farmer ID कार्ड बनाया जा रहा है। फार्मर ID एग्री स्टैक प्लेटफॉर्म का एक जरूरी हिस्सा है। farmer id का मतलब है कि, हर किसान की एक खास पहचान (ID) बनाई जाएगी

NP

Jalish·Reporter·26 Apr 2025· 2 min read

किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?

किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?

डिजिटल कृषि मिशन के तहत देशभर में किसानों का Farmer ID कार्ड बनाया जा रहा है। फार्मर ID एग्री स्टैक प्लेटफॉर्म का एक जरूरी हिस्सा है।

farmer id का मतलब है कि, हर किसान की एक खास पहचान (ID) बनाई जाएगी। इस पहचान की मदद से सरकार किसानों की सही जानकारी रख सकेगी और उन्हें खेती से जुड़ी योजनाओं और सेवाओं का फायदा जल्दी और आसानी से मिल सकेगा। इससे किसानों को सरकारी मदद पाने में आसानी होगी और उनकी पहचान भी सुरक्षित रहेगी। इस ID को बनवाने के लिए किसानों को आधार कार्ड, राशन कार्ड या फैमिली आईडी और जमीन से जुड़ी जानकारी देनी होगी।

Farmer ID कार्ड का फायदा

फार्मर रजिस्ट्री से किसानों की वेरिफिकेशन योग्यता स्थापित होती है।

इससे किसानों को बार-बार KYC करने के झंझट से निजात मिलेगी।

किसान रजिस्ट्री बैंक से पैसे उधार लेने में मदद हो सकेगी।

आजीविका में सुधार के लिए बेहतर योजनाएं बनाई जा सकती है।

ID के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

सबसे पहले एग्रीस्टैक प्लेटफार्म के यूपी फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल upfr.agristack.gov.in/farmer-registry-up/ पर जाएं। यहां पर फार्मर विकल्प चुनें। अगर आप पहली बार इस वेबसाइट पर आ रहे है तो नया अकाउंट क्रिएट करें। नया अकाउंट बनाने के लिए आधार eKYC करें। इस दौरान वेरीफिकेशन के लिए आधार लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। उसे भरकर सबमिट कर दें।

KYC पूरी होने के बाद स्क्रीन पर आपकी डेमोग्राफिक डिटेल खुल जाएगी। यहां पर हर डिटेल की एक बार आप पुष्टि कर लें। ध्यान रहे इस प्लेटफार्म पर एक अकाउंट से एक ही मोबाइल नंबर लिंक हो सकेगा। अगर आप किसी दूसरे अकाउंट के लिए पहले इस्तेमाल हो चुके मोबाइल नंबर को एग्रीस्टैक प्लेटफार्म पर दोबारा लिंक करना चाहें, तो ऐसा संभव नहीं हो सकेगा।

News Potli.
Clip & Share
“

— किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculturefarmerFarmer id cardfarmer schemesKisan samman nidhiNews Potli
NP

About the Author

Jalish

Reporter

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
भारत ने बिहार का 7 टन मखाना पहली बार समुद्री रास्ते से कनाडा निर्यात किया है।
कमाई की बात

बिहार का मखाना पहुंचा कनाडा, पहली बार समुद्री रास्ते से हुआ बड़ा निर्यात

भारत ने बिहार का 7 टन मखाना पहली बार समुद्री रास्ते से कनाडा निर्यात किया है। वहीं, कर्नाटक के नीलम और टोटापुरी आम भी पहली बार हवाई मार्ग से मालदीव भेजे गए हैं। सरकार का मानना है कि इससे भारतीय कृषि उत्पादों की वैश्विक पहचान बढ़ेगी और किसानों को नए निर्यात बाजार मिलेंगे।

Pooja Rai·31 Jul 2026
जापानी फल यानि Persimmon Fruit की भारत में खेती तेजी से बढ़ी है।
कमाई की बात

जापानी फल: सेहत से भरपूर परसीमन फल की खेती कब और कैसे करें?

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में कीवी और सेब के साथ बड़े पैमाने पर किसान जापानी फल की भी खेती कर रहे हैं.

Jayant Mishra·27 Jul 2026·4 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs