News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. अमेर‍िकन बाजार में दशहरी की धाक, 900 रुपए क‍िलो तक कीमत, सीएम योगी ने बताया- क्‍यों हैं खास ये आम
कमाई की बात

अमेर‍िकन बाजार में दशहरी की धाक, 900 रुपए क‍िलो तक कीमत, सीएम योगी ने बताया- क्‍यों हैं खास ये आम

प‍िछले 160 साल में ऐसा पहली बार हुआ कि लखनऊ का दशहरी अमेरिका को निर्यात किया जा रहा है। भारत में दशहरी का दाम 60 से 100 रुपए के बीच है।

Pooja Rai

Pooja Rai·13 Jul 2024· 3 min read

अमेर‍िकन बाजार में दशहरी की धाक, 900 रुपए क‍िलो तक कीमत, सीएम योगी ने बताया- क्‍यों हैं खास ये आम

अमेर‍िकन बाजार में दशहरी की धाक, 900 रुपए क‍िलो तक कीमत, सीएम योगी ने बताया- क्‍यों हैं खास ये आम

प‍िछले 160 साल में ऐसा पहली बार हुआ कि लखनऊ का दशहरी अमेरिका को निर्यात किया जा रहा है। भारत में दशहरी का दाम 60 से 100 रुपए के बीच है। लेकिन यही दशहरी जब अमेरिका के मार्केट में पहुंचा तो इसका दाम 900 रुपए किलो हो गया है। उत्तर प्रदेश इस साल जापान और मलेशिया को भी 40 टन आम निर्यात करेगा। 12 जुलाई को लखनऊ में आम महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये जानकारी दी।

कार्यक्रम में सीएम योगी ने आम प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों की आकर्षक प्रदर्शनी में 120 किस्म के विशेष आम रखे गए थे। इसके साथ ही उन्होंने आम ट्रक को हरी झंडी भी दिखाई जिसमें भरे आम विभिन्न देशों को निर्यात होंगे। उन्होंने प्रगतिशील आम के किसानों को सम्मानित किया और आम स्मारिका का विमोचन किया। 12-14 जुलाई तक चलने वाले इस महोत्सव में मनोरंजन के लिए आम खाने की प्रतियोगिता और प्रशिक्षण सेमीनार का आयोजन भी किया गया है।

महोत्सव में लगभग 700 से अधिक आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया गया है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में यूपी के साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत 12 राज्यों के आम के किसान पहुंचे थे। इसके साथ ही अलग अलग राज्यों के उद्यान प्रतिनिधि और आम की खेती करने वाले विशेषज्ञ भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें -Farm Pond बनवाने के लिए राजस्थान सरकार देगी 1.35 लाख तक का अनुदान, किसानों को सिंचाई में मिलेगी मदद

मुख्य मंत्री योगी ने और क्या कहा

1.उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 7-8 वर्षों से हर वर्ष आम महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसमें हम प्रगतिशील किसान और बागवानों को सम्मानित करते हैं। हम इस प्रयास में हैं कि प्रदेश का आम देश के साथ साथ विदेशों के मार्केट में भी अपनी जगह बनाये।

2.आम के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि आम सबके लिए सुलभ भी है, सबके लिए सरल भी है और सबके लिए उपयोगी भी है।इसलिए जो आम होगा वही ख़ास भी होगा और इसीलिए फलों के राजा के रूप में आम को महत्व दिया जाता है।

3.प्रदेश में 3.15 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल के बागवानी में 58 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन होता है। ये देश के कुल आम उत्पादन का 25 से 30 प्रतिशत आम है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष उद्यान विभाग की टीम मास्को गई थी। इसमें लखनऊ और अमरोहा के किसान भी गए थे। वहां पर टीम ने आम महोत्सव का आयोजन किया था, जिसमें किसानों को आर्डर भी मिला था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने भारत सरकार के सहयोग से प्रदेश के किसानों के लिए सहारनपुर, अमरोहा, लखनऊ और वाराणसी में चार पैक हाउस बनाए हैं।

4.आम की क्वांटिटी और क्वालिटी पर ज़ोर देते हुए कहा कि प्रदेश आम उत्पादन में देश में सबसे आगे है लेकिन आबादी को देखते हुए क्वांटिटी और क्वालिटी बनाये रखना एक चुनौती है जिसके लिये लगातार काम करना होगा। उन्होंने कहा कि देश के साथ विदेशों में हमारी आम का मांग बढ़े इसके लिए पहुँच बढ़ाना होगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— अमेर‍िकन बाजार में दशहरी की धाक, 900 रुपए क‍िलो तक कीमत, सीएम योगी ने बताया- क्‍यों हैं खास ये आम

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
cm yogi adityanathkheti kisaniNews Potliuttar pradeshआम महोत्सव उत्तर प्रदेशदशहरी आम
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री
कमाई की बात

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने गांव के युवाओं को भी इस विकास से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग, रोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर दें, ताकि गांव का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन सके।

Pooja Rai·20 Aug 2026
 नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Escorts Kubota और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
कमाई की बात

जेवर में Kubota के नए प्लांट का शिलान्यास, ₹4,500 करोड़ का निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार

कंपनी इस परियोजना में दो चरणों में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण और इनसे जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना से प्रदेश में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai·19 Aug 2026
हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs