News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. गोबर से गैस तक: GOBARdhan योजना की 10 बड़ी बातें, किसानों को कैसे होगा फायदा?
सरकारी योजना

गोबर से गैस तक: GOBARdhan योजना की 10 बड़ी बातें, किसानों को कैसे होगा फायदा?

केंद्र सरकार ने ₹23,731 करोड़ की GOBARdhan योजना को मंजूरी दी है, जिसका लक्ष्य गोबर, फसल अवशेष और जैविक कचरे से CBG और जैविक खाद बनाना है। योजना से CBG उत्पादन करीब 10 गुना बढ़ाने, किसानों की अतिरिक्त आय, ग्रामीण रोजगार और निजी निवेश को बढ़ावा देने के साथ आयातित गैस पर निर्भरता कम करने की कोशिश होगी।

Pooja Rai

Pooja Rai·10 Aug 2026

GOBARdhan योजना के लिए ₹23,731 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

GOBARdhan योजना के लिए ₹23,731 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

नई दिल्ली। खेतों में फसल कटने के बाद बचा अवशेष, पशुओं का गोबर और शहरों का जैविक कचरा अक्सर किसानों और प्रशासन के लिए परेशानी बन जाता है। अब सरकार इसी कचरे को ऊर्जा और कमाई के स्रोत में बदलने की तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार ने GOBARdhan (National Circular Bioenergy Scheme) को मंजूरी दी है। इसके लिए ₹23,731 करोड़ का प्रावधान किया गया है। योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2035-36 तक चलेगी और इसका लक्ष्य देश में Compressed Bio-Gas (CBG) का उत्पादन करीब 10 गुना बढ़ाना है। जानिए योजना की 10 जरूरी बातें...

1. ₹23,731 करोड़ का बजट

GOBARdhan योजना के लिए ₹23,731 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसे 2026-27 से 2035-36 तक लागू किया जाएगा। इसका मकसद CBG को देश के ऊर्जा क्षेत्र का बड़ा हिस्सा बनाना है।

2. गोबर और कचरे से बनेगी CBG

पशुओं का गोबर, फसल अवशेष, चीनी मिलों का प्रेसमड, नगर निकायों का जैविक कचरा और दूसरे बायोमास से CBG बनाई जाएगी। इसके साथ जैविक खाद भी तैयार होगी।

3. CBG उत्पादन 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य

सरकार घरेलू CBG उत्पादन को करीब 10 गुना बढ़ाना चाहती है। इससे प्राकृतिक गैस और जीवाश्म ईंधनों के आयात पर निर्भरता कम करने और देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने में मदद मिलेगी।

4. CBG की खरीद सुनिश्चित होगी

CBG उत्पादकों को बाजार की चिंता कम हो, इसके लिए City Gas Distribution (CGD) कंपनियों के जरिए खरीद सुनिश्चित की जाएगी। CNG और घरेलू PNG में CBG इस्तेमाल का लक्ष्य 2026-27 में 3%, 2027-28 में 4% और 2028-29 से 5% रखा गया है।

5. ₹2,110 प्रति MMBTU की कीमत

योजना के तहत CBG की स्थिर प्रशासनिक कीमत ₹2,110 प्रति MMBTU तय की गई है। यह व्यवस्था कम से कम 10 साल तक उत्पादकों को आय में स्थिरता और निवेश का भरोसा देने के लिए है।

6. प्लांट लगाने पर ₹2 करोड़ तक की सहायता

योग्य CBG परियोजनाओं को ₹2 करोड़ प्रति टन प्रतिदिन (TPD) क्षमता तक पूंजी सहायता मिल सकती है। इसमें प्लांट की मशीनरी के साथ कच्चा माल जुटाने और जैविक खाद के प्रसंस्करण से जुड़े काम भी शामिल हैं। क्षमता बढ़ाने वाले पुराने यानी Brownfield प्रोजेक्ट भी पात्र होंगे।

7. पाइपलाइन से गैस नेटवर्क तक पहुंचेगी CBG

CBG प्लांटों को मुख्य गैस पाइपलाइन और City Gas Distribution नेटवर्क से जोड़ने के लिए पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। इससे गैस को बाजार तक पहुंचाना आसान और सस्ता होगा।

8. MSME और महिला उद्यमियों को कर्ज में मदद

योजना में Credit Guarantee Support दिया जाएगा। इससे MSME, महिला उद्यमियों और नए कारोबारियों को CBG परियोजनाओं के लिए संस्थागत कर्ज लेने में आसानी होगी और बैंकों का जोखिम भी कम होगा।

9. किसानों और गांवों में बढ़ेंगे रोजगार के मौके

CBG प्लांटों को गोबर और फसल अवशेष जैसे कच्चे माल की लगातार जरूरत होगी। इससे किसान अपना बायोमास बेचकर अतिरिक्त आय कमा सकते हैं। इसके अलावा संग्रह, परिवहन, प्लांट संचालन और जैविक खाद बनाने से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

10. छह सपोर्ट सिस्टम से मजबूत होगा पूरा CBG कारोबार

योजना में CBG खरीद की गारंटी, स्थिर कीमत, पूंजी सहायता, पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर, क्रेडिट गारंटी और CBG Ecosystem Challenge Fund शामिल हैं। Challenge Fund के जरिए जिलों में बायोमास का सर्वे, कच्चा माल जुटाने की व्यवस्था, नई तकनीक, जैविक खाद की वैल्यू एडिशन और प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार के मुताबिक, पहले से 200 से ज्यादा CBG प्लांट चालू हैं और GOBARdhan के जरिए इस पूरे क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। यानी GOBARdhan का मकसद सिर्फ गोबर से गैस बनाना नहीं, बल्कि फसल अवशेष और जैविक कचरे को ईंधन, जैविक खाद, रोजगार और किसानों की अतिरिक्त कमाई में बदलना भी है।

ये भी देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— गोबर से गैस तक: GOBARdhan योजना की 10 बड़ी बातें, किसानों को कैसे होगा फायदा?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
GOBARdhan yojanaCabinet decisionCompressed BiogasCNGPNGOrganic waste
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
केंद्र सरकार ने गोबरधन योजना के लिए ₹23,731 करोड़ मंजूर किए हैं।
सरकारी योजना

गोबर और पराली से बनेगी बायो-गैस, गोबरधन योजना पर ₹23,731 करोड़ खर्च करेगी सरकार

केंद्र सरकार ने गोबरधन योजना के लिए ₹23,731 करोड़ मंजूर किए हैं। योजना के तहत गोबर, पराली और कृषि अवशेषों से बायो-गैस (CBG) और जैविक खाद बनाई जाएगी। सरकार का लक्ष्य किसानों की आय बढ़ाना, पराली जलाने की समस्या कम करना, स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देना और प्राकृतिक गैस के आयात पर निर्भरता घटाना है। साथ ही देशभर में 5,000 CBG प्लांट स्थापित करने की योजना भी बनाई गई है।

Pooja Rai·07 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs