News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. सरसों व राई की खेती को बढ़ावा देने के लिए मुफ्त बीज देगी यूपी सरकार, 25 सितंबर तक करें आवेदन
एग्री बुलेटिन

सरसों व राई की खेती को बढ़ावा देने के लिए मुफ्त बीज देगी यूपी सरकार, 25 सितंबर तक करें आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को सरसों और राई की खेती के लिए 2 किलो मुफ्त बीज मिनीकिट देगी। किसान 1 से 25 सितंबर 2025 तक कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। ज़्यादा आवेदन आने पर चयन ऑनलाइन लॉटरी स

Pooja Rai

Pooja Rai·06 Sep 2025· 2 min read

सरसों व राई की खेती को बढ़ावा देने के लिए मुफ्त बीज देगी यूपी सरकार, 25 सितंबर तक करें आवेदन

सरसों व राई की खेती को बढ़ावा देने के लिए मुफ्त बीज देगी यूपी सरकार, 25 सितंबर तक करें आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को सरसों और राई की खेती के लिए 2 किलो मुफ्त बीज मिनीकिट देगी। किसान 1 से 25 सितंबर 2025 तक कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। ज़्यादा आवेदन आने पर चयन ऑनलाइन लॉटरी से होगा और चुने गए किसानों को बीज सरकारी भंडारों से POS मशीन के जरिए मिलेगा। योजना का मकसद तिलहनी फसलों का उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाना है।

उत्तर प्रदेश कृषि प्रधान राज्य है, जहाँ बड़ी आबादी की आजीविका खेती से जुड़ी हुई है। धान और गेहूँ के साथ-साथ यहाँ तिलहनी फसलें जैसे सरसों और राई भी किसानों की आय का बड़ा साधन हैं। राज्य सरकार लगातार ऐसे प्रयास कर रही है, जिनसे किसान आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाले बीज अपनाकर उत्पादन बढ़ा सकें।

25 सितंबर 2025 तक करें आवेदन
इसी क्रम में प्रदेश सरकार ने "राज्य सहायतित नि:शुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण, प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम" शुरू किया है। इसके तहत किसानों को सरसों और राई का 2 किलो बीज मिनीकिट बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए किसान 1 सितंबर से 25 सितंबर 2025 तक कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - गन्ना खेती में नई क्रांति: NSI और UPCSR मिलकर करेंगे ब्रीडर सीड का उत्पादन

POS मशीन से वितरित की जाएगी बीज
आवेदन पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया के तहत होगा। यदि आवेदन अधिक संख्या में आते हैं तो लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा। हर किसान को सिर्फ एक ही मिनीकिट मिलेगा, जिसे चुने गए किसानों को सरकारी कृषि बीज भंडारों के माध्यम से POS मशीन से वितरित किया जाएगा।

सरकार का मानना है कि इस योजना से किसानों को उच्च गुणवत्ता का बीज मिलेगा, जिससे उत्पादन बढ़ेगा और प्रदेश में तिलहनी फसलों का क्षेत्र भी विस्तार पाएगा। यह कदम आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— सरसों व राई की खेती को बढ़ावा देने के लिए मुफ्त बीज देगी यूपी सरकार, 25 सितंबर तक करें आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisanimustard farmingNews Potliuttar pradeshखेती किसानीयूपी सरकारसरसों व राई की खेती
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs