News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. सरकार ने नया बीज कानून ड्राफ्ट जारी किया, 11 दिसंबर तक मांगे गए सुझाव
एग्री बुलेटिन

सरकार ने नया बीज कानून ड्राफ्ट जारी किया, 11 दिसंबर तक मांगे गए सुझाव

केंद्र सरकार ने नया बीज कानून (ड्राफ्ट) जारी किया है और 11 दिसंबर तक सभी से सुझाव मांगे हैं। इस कानून का उद्देश्य किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराना, नकली बीजों पर रोक लगाना और बीज क्षेत्

NP

Pooja Rai·Correspondent·14 Nov 2025· 2 min read

सरकार ने नया बीज कानून ड्राफ्ट जारी किया, 11 दिसंबर तक मांगे गए सुझाव

सरकार ने नया बीज कानून ड्राफ्ट जारी किया, 11 दिसंबर तक मांगे गए सुझाव

केंद्र सरकार ने नया बीज कानून (ड्राफ्ट) जारी किया है और 11 दिसंबर तक सभी से सुझाव मांगे हैं। इस कानून का उद्देश्य किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराना, नकली बीजों पर रोक लगाना और बीज क्षेत्र को आधुनिक जरूरतों के मुताबिक बनाना है। छोटे उल्लंघनों को अपराधमुक्त करने और गंभीर मामलों में सख्त सजा का प्रावधान रखा गया है।

केंद्र सरकार के कृषि मंत्रालय ने नया बीज कानून (न्यू सीड लॉ) का ड्राफ्ट जारी कर दिया है और लोगों से 11 दिसंबर तक अपने सुझाव भेजने को कहा है। यह नया कानून पुराने सीड्स एक्ट 1966 और सीड्स कंट्रोल ऑर्डर 1983 की जगह लेगा। सरकार का कहना है कि बीजों से जुड़े नियमों को अब खेती और बाजार की मौजूदा जरूरतों के हिसाब से अपडेट करना जरूरी हो गया है।

नए बीज कानून क्यों?
नए बीज कानून का मकसद है किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीज सही कीमत पर उपलब्ध कराना, नकली और खराब बीजों पर रोक लगाना, अच्छी किस्मों के बीजों को देश में लाने की प्रक्रिया आसान बनाना और किसानों के अधिकारों की सुरक्षा करना। ड्राफ्ट में छोटे-मोटे उल्लंघनों पर सख्ती कम करने और बड़े उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है, ताकि कामकाज आसान हो सके और कानून का सही पालन भी हो।

ये भी पढ़ें - बीजों की नई किस्में जरूरी, लेकिन पुरानी किस्मों को भी बचाना होगा: केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान

सरकार ने मांगे सुझाव
सरकार ने ड्राफ्ट और सुझाव भेजने का फॉर्म अपनी वेबसाइट पर डाल दिया है। कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव वर्ड या पीडीएफ फाइल में ईमेल कर सकता है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही इशारा दे चुके हैं कि यह नया कानून संसद के बजट सत्र में पेश किया जा सकता है।

किए गए तीन लाख से ज्यादा निरीक्षण
इधर, केंद्र सरकार ने उर्वरक की किल्लत और कालाबाजारी रोकने के लिए भी देशभर में बड़ी कार्रवाई की है। राज्यों के साथ मिलकर किए गए इस अभियान में अभी तक तीन लाख से ज्यादा निरीक्षण किए गए हैं। हजारों नोटिस जारी हुए, कई लाइसेंस रद्द या निलंबित किए गए और सैकड़ों एफआईआर दर्ज हुईं। सबसे ज्यादा कार्रवाई उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और बिहार में हुई। इन कदमों से खाद की ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगी और किसानों को समय पर खाद मिल सकी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— सरकार ने नया बीज कानून ड्राफ्ट जारी किया, 11 दिसंबर तक मांगे गए सुझाव

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaninew seed lawNews PotliShivraj Singh Chouhanखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs