News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. रासायनिक कीटनाशकों के इस्तेमाल में यूपी आगे, शिवराज सिंह चौहान ने संसद में बताया
एग्री बुलेटिन

रासायनिक कीटनाशकों के इस्तेमाल में यूपी आगे, शिवराज सिंह चौहान ने संसद में बताया

अपने जवाब में देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सदन को बताया कि पिछले 3 सालों में देश भर में 168,021.09 मीट्रिक टन केमिकल पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल किया गया है. इस साल अब तक 55193.15 मीट्रिक टन र

NP

Rohit·Correspondent·01 Aug 2024· 3 min read

रासायनिक कीटनाशकों के इस्तेमाल में यूपी आगे, शिवराज सिंह चौहान ने संसद में बताया

रासायनिक कीटनाशकों के इस्तेमाल में यूपी आगे, शिवराज सिंह चौहान ने संसद में बताया

संसद का मॉनसून सत्र जारी है. चुटीली से लेकर तनाव वाली बहसों से भी संसद के दोनों सदन गूंज रहे हैं. इसी दौरान गुरुवार को देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सदन को संबोधित किया. दरअसल, बीजेपी के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने सवाल पूछा था कि देश में कीटनाशकों का कितना उपयोग किया जा रहा है, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट की जाए. उसी का जवाब देते हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कीटनाशकों के राज्यवार इस्तेमाल के आंकड़े सदन में रखे.

अपने जवाब में शिवराज ने सदन को बताया कि पिछले 3 सालों में देश भर में 168,021.09 मीट्रिक टन केमिकल पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल किया गया है. इस साल अब तक 55193.15 मीट्रिक टन रासायनिक कीटनाशकों का इस्तेमाल किया गया है. ये आँकड़े 2022-23 से 1,562.96 टन मीट्रिक टन ज्यादा है.

सबसे ज्यादा केमिकल पेस्टिसाइड्स इस्तेमाल करने वाले प्रदेशों में यूपी अव्वल है. उत्तर प्रदेश में साल भर के भीतर 11828 मीट्रिक टन पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल किया गया है. इससे पहले भी पिछले 3 सालों से लगातार यूपी इस सूची में टॉप कर रहा है. पिछले 3 साल में यूपी में 35,340 मीट्रिक टन कीटनाशकों का इस्तेमाल किया है. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है और महाराष्ट्र के बाद पंजाब, हरियाणा हैं. मध्यप्रदेश इस मामले में सही पोजीशन पर है क्योंकि वहाँ पिछले तीन सालों में इस्तेमाल किए गए कीटनाशकों की मात्रा भी टॉप 4 राज्यों के इस साल के इस्तेमाल से भी काफी कम है.

हालांकि इन आंकड़ों के मुताबिक बड़ी संख्या में कीटनाशकों के प्रयोग के ट्रेंड में बदलाव भी आया है. देशभर के किसान धीरे-धीरे ही सही लेकिन अब जैविक कीटनाशकों की ओर बढ़ रहे हैं. कई राज्यों में आँकड़े इस मामले में चौंकाते हैं.

मध्यप्रदेश में 1.09 प्रतिशत रासायनिक कीटनाशकों के मुकाबले 4.52 फीसदी जैव कीटनाशकों का प्रयोग किया गया है. इसके बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ जैसे राज्य भी हैं जिन्होंने बड़े पैमाने पर जैव कीटनाशकों को अपनाया है. सिक्किम एकमात्र ऐसा राज्य है इस सूची का जो पूरी तरह से जैविक कीटनाशकों पर कृषि के लिए निर्भर है. वहीं सिक्किम भारत के एक मात्र जैविक राज्य के तौर पर सामने आया है.
जैव कीटनाशकों के इस्तेमाल में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है पश्चिम बंगाल में जहां किसानों ने 7.39 प्रतिशत रासायनिक कीटनाशकों के मुकाबले 20.22 फीसदी जैव कीटनाशकों का प्रयोग किया है. दूसरी ओर दक्षिण के तमिलनाडु में 3.57 रासायनिक कीटनाशकों के मुकाबले किसानों ने 12.28 प्रतिशत जैव कीटनाशकों का प्रयोग किया.

लेकिन कुछ राज्यों के आँकड़े जरूर चिंताजनक हैं. पंजाब में आम कीटनाशकों के 9.52 प्रतिशत के मुकाबले 2.48 फीसदी जैव कीटनाशकों का प्रयोग किया गया है। महाराष्ट्र में यही अंतर तकरीबन 15 फीसदी का हो जाता है, जहां 15.80 प्रतिशत रासायनिक कीटनाशकों के मुकाबले मात्र 0.37 जैव कीटनाशकों का ही उपयोग किया गया है. इसी तरह से उत्तर प्रदेश में यह फासला 20 फीसदी से भी अधिक है, जो पर्यावरण के मुताबिक खेती के लिहाज से चिंताजनक है.

शिवराज सिंह चौहान (संसद में)

शिवराज सिंह चौहान ने एक नए पैटर्न का जिक्र भी किया. उन्होंने जानकारी दी कि साल 2021 में किसान जैव कीटनाशकों के प्रति उत्साहित थे लेकिन उसके बाद से इनकी सानखया में गिरावट आई है. जैसे: राजस्थान में साल 2021-22 में 1268 मीट्रिक टन जैव कीटनाशकों का उपयोग किया गया था लेकिन साल 2022-23 में ये घट कर 170 हो गया और इस साल जैव कीटनाशकों का उपयोग केवल 154 मीट्रिक टन है. कुछ यही हाल महाराष्ट्र का भी है, महराष्ट्र में साल 2021-22 में जैविक कीटनाशकों का उपयोग 934.41 मीट्रिक टन था, जो अब घटकर 28.78 मीट्रिक टन रह गया है.

News Potli.
Clip & Share
“

— रासायनिक कीटनाशकों के इस्तेमाल में यूपी आगे, शिवराज सिंह चौहान ने संसद में बताया

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newsNews Potliparliament monsoon session
NP

About the Author

Rohit

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs