News Potli
एग्री बुलेटिन

यूपी सरकार ने 11 कीटनाशकों पर लगाई रोक, बासमती चावल निर्यात बचाने की तैयारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 अगस्त से तीन महीने के लिए 11 कीटनाशकों पर बैन लगाया है। इन दवाओं के इस्तेमाल से चावल में अवशेष रह जाते हैं, जिससे उसकी गुणवत्ता खराब होती है और विदेशों में निर्यात पर रोक लग जा

NP

Pooja Rai·Correspondent·25 Aug 2025· 2 min read

यूपी सरकार ने 11 कीटनाशकों पर लगाई रोक, बासमती चावल निर्यात बचाने की तैयारी

यूपी सरकार ने 11 कीटनाशकों पर लगाई रोक, बासमती चावल निर्यात बचाने की तैयारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 अगस्त से तीन महीने के लिए 11 कीटनाशकों पर बैन लगाया है। इन दवाओं के इस्तेमाल से चावल में अवशेष रह जाते हैं, जिससे उसकी गुणवत्ता खराब होती है और विदेशों में निर्यात पर रोक लग जाती है। यूरोपीय यूनियन, अमेरिका, सऊदी अरब, कतर और कई देशों ने ऐसे चावल को लौटा दिया है। इसी वजह से किसानों को जागरूक किया जा रहा है कि वे इन प्रतिबंधित दवाओं का इस्तेमाल न करें, वरना उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार ने बासमती चावल की गुणवत्ता बचाने और विदेशों में निर्यात बनाए रखने के लिए 11 कीटनाशकों पर 1 अगस्त से तीन महीने के लिए रोक लगा दी है।

इनमें ऐसिफेट, बुप्रोफेजिन, क्लोरपाइरीफॉस, प्रोपिकोनाज़ोल, थायामेथोक्साम, प्रोफेनोफॉस, कार्बेन्डाज़िम, ट्राइसाइक्लाज़ोल, टेबुकोनाज़ोल, कार्बोफ्यूरान और इमिडाक्लोप्रिड शामिल हैं। इन दवाओं के इस्तेमाल से चावल में अवशेष रह जाते हैं, जिससे उसकी गुणवत्ता गिरती है और विदेशों में निर्यातक देश उसे लौटा देते हैं।

इन देशों ने जताई आपत्ति
मुरादाबाद के कृषि रक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि यूरोपीय संघ, अमेरिका, सऊदी अरब, कुवैत, क़तर और बहरीन जैसे देशों ने ऐसे चावल पर आपत्ति जताई है। किसानों को जागरूक किया जा रहा है कि अगर वे ये कीटनाशक इस्तेमाल करेंगे तो उनका चावल विदेश नहीं जाएगा और उन्हें आर्थिक नुकसान होगा।

किसानों को होगा इसका नुकसान
मुरादाबाद जिले में किसानों ने इन दवाओं का इस्तेमाल बंद कर दिया है और रसायन-मुक्त खेती की ओर बढ़ रहे हैं। कृषि विभाग प्रेस नोट और पत्रों के जरिए किसानों को नियम मानने की अपील कर रहा है। विभाग ने यह भी साफ किया है कि अगर प्रतिबंधित दवाओं से उगा चावल विदेश नहीं जाएगा तो उसे सिर्फ देश में ही कम दामों पर बेचना पड़ेगा।

राज्य सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि खाद जैसे जरूरी सामान, खासकर यूरिया, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जिसे सहकारी समितियों के जरिए किसानों तक पहुँचाया जा रहा है।

ये देखें -

agriculture newsban pesticideskheti kisaniNews Potlipesticidesuttar pradeshखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min