News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. महाराष्ट्र में जनवरी से मार्च 2025 के बीच 700 से ज्यादा किसानों ने की Suicide, मंत्री ने विधानपरिषद में दी जानकारी
एग्री बुलेटिन

महाराष्ट्र में जनवरी से मार्च 2025 के बीच 700 से ज्यादा किसानों ने की Suicide, मंत्री ने विधानपरिषद में दी जानकारी

Maharashtra में जनवरी से मार्च 2025 के बीच 700 से ज्यादा किसानों ने Suicide की है. इसमें से अधिकतर किसान Vidarbha क्षेत्र के हैं. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, साल 2024 में महाराष्ट्र में लगभग 2,635 किसा

NP

Pooja Rai·Correspondent·03 Jul 2025· 3 min read

महाराष्ट्र में जनवरी से मार्च 2025 के बीच 700 से ज्यादा किसानों ने की Suicide, मंत्री ने विधानपरिषद में दी जानकारी

महाराष्ट्र में जनवरी से मार्च 2025 के बीच 700 से ज्यादा किसानों ने की Suicide, मंत्री ने विधानपरिषद में दी जानकारी

Maharashtra में जनवरी से मार्च 2025 के बीच 700 से ज्यादा किसानों ने Suicide की है. इसमें से अधिकतर किसान Vidarbha क्षेत्र के हैं. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, साल 2024 में महाराष्ट्र में लगभग 2,635 किसानों ने आत्महत्या की थी, जबकि साल 2023 में लगभग 2,851 किसानों ने आत्महत्या की थी.

वैसे तो सालभर किसानों की आत्महत्या से जुड़ी खबरें आती रहती हैं, लेकिन फ़िलहाल महाराष्ट्र से किसान आत्महत्या से संबंधित चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। आंकड़ों के मुताबिक साल 2025 के शुरुआती तीन महीने के अंदर 767 किसानों ने आत्महत्या की है. इनमें से अधिकतर किसान विदर्भ क्षेत्र से हैं. महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री ने एक सवाल के जवाब में विधानपरिषद में ये जानकारी दी है.

मात्र 376 किसान परिवारों को ही मिल पायी है मदद
महाराष्ट्र के राहत और पुनर्वास मंत्री मकरंद पाटिल ने लिखित जवाब में विधान परिषद में बताया कि आत्महत्या करने वाले 767 किसानों में से 376 किसान सरकार की मदद के लिए पात्र हो गए हैं, जबकि 200 किसानों के परिवारों को कोई सहायता नहीं मिल पाएगी, क्योंकि वे सरकार द्वारा तय किए गए मानदंडों पर खरे नहीं उतरे. वहीं अभी 194 मामले जांच के लिए लंबित हैं.

ये भी पढ़ें- खरीफ में मोटे अनाज की भी खेती करेंगे किसान, यूपी सरकार मुफ्त में दे रही है बीज की मिनी किट

1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देती है सरकार
मकरंद पाटिल ने अपने जवाब में ये भी बताया कि मदद के लिए पात्र 373 मामलों में से 327 मामलों में किसानों के उत्तराधिकारियों को वित्तीय सहायता दे दी गई है. महाराष्ट्र सरकार आत्महत्या करने वाले किसान के परिवार को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देती है.
न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक पश्चिमी विदर्भ के जिले यवतमाल, अमरावती, अकोला, बुलढाणा और वासिम में जनवरी 2025 से मार्च 2025 के बीच 257 किसानों ने आत्महत्या की. इनमें से सिर्फ 75 मृतक किसानों के परिवार को आर्थिक सहायता मिली, जबकि 74 आवेदन खारिज कर दिए गए. मराठवाडा के हिंगोली जिले में भी जनवरी से मार्च 2025 के बीच में 24 किसानों के आत्महत्या के मामले सामने आए हैं.

इस मुद्दे पर राहुल गांधी ने अपने ट्वीट पोस्ट में लिखा कि
सोचिए.. सिर्फ 3 महीनों में महाराष्ट्र में 767 किसानों ने आत्महत्या कर ली। क्या ये सिर्फ एक आंकड़ा है? नहीं। ये 767 उजड़े हुए घर हैं। 767 परिवार जो कभी नहीं संभल पाएंगे। और सरकार? चुप है। बेरुख़ी से देख रही है। किसान हर दिन कर्ज़ में और गहराई तक डूब रहा है - बीज महंगे हैं, खाद महंगी है, डीज़ल महंगा है.. लेकिन MSP की कोई गारंटी नहीं। जब वो कर्ज़ माफ़ी की मांग करते हैं, तो उन्हें नजरअंदाज़ कर दिया जाता है। लेकिन जिनके पास करोड़ों हैं? उनके लोन मोदी सरकार आराम से माफ कर देती है। आज की ही खबर देख लीजिए - अनिल अंबानी का ₹48,000 करोड़ का SBI “फ्रॉड”। मोदी जी ने कहा था, किसान की आमदनी दोगुनी करेंगे - आज हाल ये है कि अन्नदाता की ज़िंदगी ही आधी हो रही है। ये सिस्टम किसानों को मार रहा है - चुपचाप, लेकिन लगातार और मोदी जी अपने ही PR का तमाशा देख रहे हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— महाराष्ट्र में जनवरी से मार्च 2025 के बीच 700 से ज्यादा किसानों ने की Suicide, मंत्री ने विधानपरिषद में दी जानकारी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsfarmerssuicidekheti kisanimaharashtraNews Potliखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs