News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मणिपुर में हिंसा प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, राज्य कैबिनेट का फैसला
एग्री बुलेटिन

मणिपुर में हिंसा प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, राज्य कैबिनेट का फैसला

मणिपुर की राज्य सरकार ने वहाँ के हिंसा प्रभावित किसानों के लिए फैसला लिया है. फैसले के तहत हिंसा से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा. मणिपुर की राज्य कैबिनेट मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है.

NP

Rohit·Correspondent·26 Jul 2024· 2 min read

मणिपुर में हिंसा प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, राज्य कैबिनेट का फैसला

मणिपुर में हिंसा प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, राज्य कैबिनेट का फैसला

मणिपुर बीते एक साल से खबरों में है. कारण सिर्फ एक है, वहाँ हो रही हिंसा की वजह से.और इस हिंसा का असर वहाँ का हर वर्ग झेल रहा है. मणिपुर की राज्य सरकार ने वहाँ के हिंसा प्रभावित किसानों के लिए फैसला लिया है. फैसले के तहत हिंसा से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा. मणिपुर की राज्य कैबिनेट मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है.

मणिपुर में किसानों को मुआवजा देने का यह दूसरा चरण होगा जिसके तहत वहाँ की राज्य सरकार ने 13 करोड़ रूपए जारी किये हैं. मुआवजे के इस पैकेज से प्रदेश भर के 2071 किसान लाभान्वित होंगे जो राज्य में फैली हिंसा के किसी ना किसी तौर पर शिकार हुए थे. प्रदेश के सूचना मंत्री डॉक्टर सपम रंजन सिंह ने इसकी जानकारी दी है.

इससे पहले मार्च में मणिपुर की राज्य सरकार ने तकरीबन 19 करोड़ रुपए का पैकेज जारी किया था जिसके तहत 3483 किसानों को मुआवजा दिया गया था. दरअसल राज्य में हिंसा फैलने के बाद किसानों को अपनी हजारों एकड़ की फसल लावारिस छोड़नी पड़ी क्योंकि हिंसा की वजह से उनकी जान को खतरा था. कई किसान ऐसे भी थे जिन्हें अपने गाँव और घर दोनों खाली करने पड़े थे.

मणिपुर सरकार एक लंबे समय से हिंसा को रोकने के लिए किये गए प्रयासों में कमतरी के आरोपों का शिकार थी. मणिपुर के कई संगठन हिंसाप्रभावित लोगों की पर्याप्त मदद करने की भी मांग कर रहे थे. ऐसे में मणिपुर की कैबिनेट मीटिंग मे लिया गया ये फैसला किसानों के लिए राहत की बात होगी.

News Potli.
Clip & Share
“

— मणिपुर में हिंसा प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, राज्य कैबिनेट का फैसला

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
"manipur floodsDr Sapam Ranjan Singhfarmers compensationManipurmanipur assemblymanipur cabinetNews Potliकिसान समाचार
NP

About the Author

Rohit

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs