News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मक्के की फसल में Fall Armyworm कीट का बढ़ा खतरा, हिमाचल के किसानों के लिए कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी
एग्री बुलेटिन

मक्के की फसल में Fall Armyworm कीट का बढ़ा खतरा, हिमाचल के किसानों के लिए कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

कृषि विभाग के मुताबिक हिमाचल के ऊना, मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा और चंबा जिले में मक्‍का की फसल पर फॉल आर्मीवर्म का प्रकोप देखने को मिल रहा है.फॉल आर्मीवर्म एक बेहद विनाशकारी कीट है जो मक्के की पूरी फसल को

Pooja Rai

Pooja Rai·29 Jul 2025· 3 min read

मक्के की फसल में Fall Armyworm कीट का बढ़ा खतरा, हिमाचल के किसानों के लिए कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

मक्के की फसल में Fall Armyworm कीट का बढ़ा खतरा, हिमाचल के किसानों के लिए कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

कृषि विभाग के मुताबिक हिमाचल के ऊना, मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा और चंबा जिले में मक्‍का की फसल पर फॉल आर्मीवर्म का प्रकोप देखने को मिल रहा है.फॉल आर्मीवर्म एक बेहद विनाशकारी कीट है जो मक्के की पूरी फसल को नष्‍ट कर देता है.

हिमाचल कृषि विभाग के अनुसार 22 जुलाई तक, ऊना में इस कीट का संक्रमण लगभग 15 प्रतिशत, हमीरपुर में 10-12 फीसदी, कांगड़ा के निचले इलाकों में 12 प्रतिशत, चंबा में 10 प्रतिशत और मंडी जिले के कुछ इलाकों में 8 से 10 फीसदी तक दर्ज किया गया था. इस संक्रमण से बचने के लिए कृषि विभाग की तरफ से खास एडवाइजरी जारी की गई है.

फॉल आर्मीवर्म एक बेहद विनाशकारी कीट है जो मक्के की पूरी फसल को नष्‍ट कर देता है. इसके लार्वा मक्के की पत्तियों, गुच्छों और बालियों को खाते हैं, जिससे उपज में भारी नुकसान होता है. यह पौधे के टिश्यू में छेद करके तनों को खोखला कर देता है और बहुत ज्‍यादा नुकसान पहुंचाता है. सबसे पहले इस कीट के बारे में साल 2018 में कर्नाटक में इसकी जानकारी मिली थी. इसके बाद 2019 में हिमाचल प्रदेश के वैज्ञानिकों ने इसकी सूचना दी.

10 प्रतिशत से कम प्रकोप होने पर क्या करें?
कृषि विभाग के मुताबिक किसानों को अपने खेतों की नियमित निगरानी करनी चाहिए और अगर कीटों का प्रकोप 10 प्रतिशत से कम है, तो रासायनिक छिड़काव की जरूरत नहीं है. ऐसे मामलों में, नीम के अर्क या प्राकृतिक खेती में इस्तेमाल होने वाले फॉर्मूलेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है. जैविक कीटनाशक भी प्रभावी हो सकते हैं. हालांकि, अगर प्रकोप 10 प्रतिशत से ज्‍यादा है, तो क्लोरेंट्रानिलिप्रोएल या इमामेक्टिन बेंजोएट (4 मिली प्रति 10 लीटर पानी) जैसे रासायनिक छिड़काव का इस्तेमाल करना चाहिए.

ये भी पढ़ें - किसानों की आय दोगुनी कर रहे हैं, MSP भी बढ़ा रहे हैं और KCC पर सस्ता ऋण भी उपलब्ध करा रहे हैं’ लोकसभा में बोले चौहान

अगली बुवाई से पहले ये ज़रूर करें किसान
किसानों को अगले बुवाई के मौसम के लिए गहरी जुताई करने और मिट्टी को कुछ समय के लिए सीधी धूप में रखने की सलाह दी गई है. साथ ही खेत की सफाई, खरपतवार नियंत्रण और लोबिया या नेपियर घास जैसी जरूरी अवरोधक फसलों के प्रयोग जैसी अच्छी कृषि पद्धतियों का भी पालन करने के लिए कहा गया है. किसानों को दालों के साथ अंतर-फसल लगाने की भी सलाह दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि विषय विशेषज्ञ (एसएमएस), कृषि विकास अधिकारी (एडीओ) और कृषि विस्तार अधिकारी (एईओ) की समर्पित टीमें तैनात की गई हैं और वे गांवों में सक्रिय रूप से क्षेत्रीय निगरानी कर रही हैं.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मक्के की फसल में Fall Armyworm कीट का बढ़ा खतरा, हिमाचल के किसानों के लिए कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
AGRI ADVISIORYagriculture newsFall Armywormkheti kisaniMaize cropmaize diseaseNews Potliखेती किसानीहिमाचल प्रदेश
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs