News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बजट 2026-27: PM-Kisan की राशि नहीं बढ़ी, क्या किसानों को सालाना ₹6,000 ही मिलेंगे?
एग्री बुलेटिन

बजट 2026-27: PM-Kisan की राशि नहीं बढ़ी, क्या किसानों को सालाना ₹6,000 ही मिलेंगे?

केंद्रीय बजट 2026-27 में सरकार ने पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। योजना का बजट 2025-26 की तरह ही ₹63,500 करोड़ रखा गया है, जिससे किसानों को आगे भी सालाना ₹6,000 की ही

NP

Pooja Rai·Correspondent·01 Feb 2026· 3 min read

बजट 2026-27: PM-Kisan की राशि नहीं बढ़ी, क्या किसानों को सालाना ₹6,000 ही मिलेंगे?

बजट 2026-27: PM-Kisan की राशि नहीं बढ़ी, क्या किसानों को सालाना ₹6,000 ही मिलेंगे?

केंद्रीय बजट 2026-27 में सरकार ने पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। योजना का बजट 2025-26 की तरह ही ₹63,500 करोड़ रखा गया है, जिससे किसानों को आगे भी सालाना ₹6,000 की ही सहायता मिलेगी। बजट से पहले किसानों को राशि बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन सरकार ने इस पर कोई ऐलान नहीं किया।

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया। इस बजट में सरकार ने कृषि, पशुपालन और ग्रामीण विकास से जुड़ी कई योजनाओं का ज़िक्र किया, लेकिन करोड़ों किसानों को जिस फैसले का इंतज़ार था, उस पर कोई राहत नहीं मिली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की राशि इस बार भी नहीं बढ़ाई गई है।

सरकार ने साफ कर दिया है कि पीएम-किसान योजना का बजट 2026-27 में भी ₹63,500 करोड़ ही रहेगा, जो 2025-26 के बराबर है। इसका मतलब यह है कि किसानों को आगे भी सालाना ₹6,000 की ही आर्थिक सहायता मिलती रहेगी।

पीएम-किसान योजना क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक प्रमुख किसान कल्याण योजना है, जिसके तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में (₹2,000 प्रति किस्त) सीधे किसानों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है।

ये भी पढ़ें - Budget 2026-27:कृषि से बायोफार्मा तक, बजट में विकास और रोजगार पर फोकस

कब शुरू हुई थी योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी। इस योजना का लाभ देश के छोटे और सीमांत किसानों को दिया जाता है। मतलब इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलता है, जिनके पास खेती के लिए जमीन है। जबकि, सरकारी नौकरी करने वाले किसान, 10 हजार रुपये से अधिक की पेंशन प्राप्त करने वाले किसान, इनकम टैक्स देने वाले किसान, किराए की जमीन पर खेती कर रहे किसान आदि इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाते। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की आय को सहारा देना और खेती से जुड़ी दैनिक ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करना है।

योजना से जुड़े अहम तथ्य
इस योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि पूरी तरह केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित होती है और पैसा सीधे आधार से जुड़े बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है। योजना का लाभ लेने के लिए भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन अनिवार्य है। हर साल देश भर में करोड़ों किसान इस योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त कर रहे हैं।

किसानों को थी राशि बढ़ने की उम्मीद
इस बार बजट से पहले किसानों और किसान संगठनों को उम्मीद थी कि बढ़ती महंगाई और खेती की लागत को देखते हुए सरकार पीएम-किसान की सालाना राशि ₹6,000 से बढ़ाकर ₹8,000 या ₹10,000 कर सकती है। लेकिन बजट में ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया।हालांकि सरकार ने बजट में AI आधारित एग्री टूल, मत्स्य पालन, पशुपालन और उच्च मूल्य वाली फसलों पर फोकस बढ़ाया है, लेकिन सीधे नकद समर्थन में कोई बढ़ोतरी न होना किसानों के लिए निराशाजनक माना जा रहा है।

केंद्रीय बजट 2026-27 में कृषि क्षेत्र के लिए कई नई पहलें सामने आईं, लेकिन पीएम-किसान योजना की राशि में कोई बदलाव नहीं किया गया। ऐसे में किसानों को फिलहाल सालाना ₹6,000 पर ही संतोष करना होगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बजट 2026-27: PM-Kisan की राशि नहीं बढ़ी, क्या किसानों को सालाना ₹6,000 ही मिलेंगे?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbudget 2026Finance Minister Nirmala Sitharamankheti kisaniNews PotliPM Kisan Samman NidhiShivraj Singh Chouhanखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs