News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. प्रदेश में किसानों के लिये बनेगा किसान कार्ड, योजनाओं का लाभ लेना होगा और भी आसान
एग्री बुलेटिन

प्रदेश में किसानों के लिये बनेगा किसान कार्ड, योजनाओं का लाभ लेना होगा और भी आसान

प्रदेश के किसानों के लिये आधार कार्ड(Aadhar Card) की तरह ही किसान कार्ड बनाये जाने की तैयारी चल रही है।इसके लिये 1 जुलाई 2024 से किसान रजिस्ट्री की शुरुआत की जा रही है।

NP

Pooja Rai·Correspondent·27 Jun 2024· 3 min read

प्रदेश में किसानों के लिये बनेगा किसान कार्ड, योजनाओं का लाभ लेना होगा और भी आसान

प्रदेश में किसानों के लिये बनेगा किसान कार्ड, योजनाओं का लाभ लेना होगा और भी आसान

लखनऊ। प्रदेश के किसानों के लिये आधार कार्ड(Aadhar Card) की तरह ही किसान कार्ड बनाये जाने की तैयारी चल रही है।इसके लिये 1 जुलाई 2024 से किसान रजिस्ट्री की शुरुआत की जा रही है। इसमें किसान का आधार नंबर, खेत का रक़बा, खसरा नंबर और बाक़ी सभी ज़रूरी सूचना नोट किया जाएगा। हर एक किसान कार्ड का अलग एक नंबर होगा जिसकी मदद से संबंधित किसान का खेती संबंधित जानकारी लिया जा सकेगा।

बताया जा रहा है कि दिसंबर से पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ किसान को इसी रजिस्ट्री नंबर के ज़रिये दिया जाएगा। कृषि विभाग के अनुसार ये पूरे प्रदेश में एक साथ किसान रजिस्ट्री शुरू करने वाला उत्तर प्रदेश पहल राज्य है। किसान रजिस्ट्री का काम केंद्र सरकार का किसानों के लिये शुरू की गयी डिजिटल प्लेटफार्म Agri Stack के तहत किया जा रहा है।इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि इससे संबंधित एक mobile app भी होगा जिसपर सभी किसानों का पूरा डेटा दर्ज रहेगा।

रजिस्ट्रेशन कब और कैसे होगा?
1.किसान रजिस्ट्री के लिये 1 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक प्रदेश के हर गाँव में शिविर लगेंगे।
2.इसके लिये हर एक गाँव में दो कर्मचारी जाएँगे। ये गाँव में रहकर संबंधित किसान का नाम, पिता का नाम , मोबाइल नंबर, आधार नंबर सहित सभी जानकारी नोट करेंगे।
3.किसी भी प्रकार का स्वामित्व ( विरासत, वैनामा..) बदलने पर किसान रजिस्ट्री में बदलाव किया जा सकेगा।
4.इसमें किसान की बोई जाने वाली फसल का सभी डेटा भी रहेगा।

ये भी पढ़ें -महाराष्ट्र में दूध उत्पादक किसान क्यों हुए आंदोलन को मजबूर?

किसान नंबर से क्या फ़ायदा?
1.किसान को किसी तरह का लाभ या लोन लेने के लिये बार बार राजस्व रिकॉर्ड नहीं दिखाना पड़ेगा, किसान नंबर से सब कुछ आसानी से मिल जाएगा। 2.इससे केंद्र व राज्य सरकार को भी कोई योजना बनाने में आसानी होगी।
3.योजना का लाभ किसान को मिला कि नहीं ये जानना आसान होगा।
4.इससे सरकार किसान के फसल के उत्पादन की जानकारी भी ले सकेगा।
5.इसके साथ ही पीएम सम्मान निधि का लाभ, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, आपदा प्रबंधन इन सभी की जानकारी लेना और चिन्हित किसान लाभ देना आसान हो जाएगा।

अगर एक नाम से दो किसान हैं तो क्या होगा?
अगर किसी गाँव में एक ही नाम के दो किसान हैं तो किसान के नाम के साथ पिता का नाम नोट कर अलग से ऑनलाइन पोर्टल पर राज्य सरकार को दिया जाएगा।इससे भविष्य में किसी तरह का विवाद होने पर उस रिपोर्ट की मदद से हाल किया जाएगा।
इसके अलावा अन्य विभागों के लिये तहसील, ज़िला और राज्य स्तर पर अधिकारियों की कमेटी बनाई गयी है, जो योजना के कार्य को देखेगी और कार्य सही से पूरा हो ये सुनिश्चित करेगी।

कृषि मंत्री ने क्या कहा?
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मीडिया से बात चीत में कहा कि इससे किसानों को सभी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा।किसी भी तरह की धांधली नहीं होने की बात भी कही।उन्होंने बताया कि इसके पायलट प्रोजेक्ट के तहत फ़र्रुख़ाबाद में 185634 किसान रजिस्ट्री की गयी है।अब पूरे प्रदेश में एक जुलाई से शुरू किया जाएगा।आगे कहा कि इस कम में कृषि विभाग के साथ राजस्व, गन्ना, आइटी आदि की टीम भी लगी है।

आमों की सघन बाग़वानी कैसे की जाती है, जानिये -

News Potli.
Clip & Share
“

— प्रदेश में किसानों के लिये बनेगा किसान कार्ड, योजनाओं का लाभ लेना होगा और भी आसान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
kisan cardNews PotliUttar Pradesh governmentuttar pradesh government schemeकिसान कार्डकृषि मंत्रीखेती किसानीसूर्य प्रताप शाही
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs