News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. न्यूनतम निर्यात मूल्य(MEP) से भी कम हुई बासमती चावल की निर्यात कीमतें
एग्री बुलेटिन

न्यूनतम निर्यात मूल्य(MEP) से भी कम हुई बासमती चावल की निर्यात कीमतें

रिपोर्ट के अनुसार सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम निर्यात मूल्य(MEP) से भी कम हो गयी है बासमती चावल का निर्यात मूल्य जिसका असर वैश्विक खरीदारों और घरेलू कीमतों पर पड़ रहा है। MEP परिवर्तन, बासमती व्याप

Pooja Rai

Pooja Rai·29 May 2024· 2 min read

न्यूनतम निर्यात मूल्य(MEP) से भी कम हुई बासमती चावल की निर्यात कीमतें

रिपोर्ट के अनुसार सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम निर्यात मूल्य(MEP) से भी कम हो गयी है बासमती चावल का निर्यात मूल्य जिसका असर वैश्विक खरीदारों और घरेलू कीमतों पर पड़ रहा है। MEP परिवर्तन, बासमती व्यापार प्रतिस्पर्धात्मकता और मूल्य दबाव पर सोचने की ज़रूरत हैं।
देश में मानसून और ला नीना के पूर्वानुमान बासमती उत्पादन को प्रभावित करता हैं, जबकि भारत के वर्षा पैटर्न और खपत के रुझान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इकोनॉमिक टाइम्स के एक रिपोर्ट के अनुसार बासमती चावल का निर्यात मूल्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम निर्यात मूल्य $950 प्रति टन से काफी नीचे गिरकर $800-$850 प्रति टन हो गया है, और कम कीमतों के बावजूद, कुछ वैश्विक खरीदार हैं।

निर्यात उठाव कम होने से घरेलू कीमतें भी 75 रुपये प्रति किलोग्राम से गिरकर 65 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ गई हैं। निर्यातकों का कहना है कि आयात करने वाले देशों ने सरकार द्वारा पिछले अगस्त में MEP को बढ़ाकर 1200 डॉलर प्रति टन करने और फिर अक्टूबर में इसे घटाकर 950 डॉलर प्रति टन करने से पैदा हुई अनिश्चितता के बाद जल्दबाजी में भारत से अच्छी मात्रा में बासमती चावल खरीदा था।

पंजाब चावल निर्यातक संघ ने इस मामले को देखने के लिए कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद विकास प्राधिकरण (APEDA) को पत्र लिखा है ताकि निर्यातकों को MEP लगाए जाने से नुकसान न हो।
APEDA बासमती निर्यात अनुबंधों का पंजीकरण जारी करने वाली नोडल एजेंसी है।

News Potli.
Clip & Share
“

— न्यूनतम निर्यात मूल्य(MEP) से भी कम हुई बासमती चावल की निर्यात कीमतें

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbasmati riceexport pricekheti kisaniNews Potlipaddy farming
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs