News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. नारियल के छिलके से लाखों का बिजनेस, सुनिए दापोली के श्रवण डाँडेकर की कहानी
एग्री बुलेटिन

नारियल के छिलके से लाखों का बिजनेस, सुनिए दापोली के श्रवण डाँडेकर की कहानी

रिपोर्ट – अरविंद शुक्ला (दापोली, महाराष्ट्र) कोई कचरे के रीयूज के बारे में जब बात करता है तो हमें वह अक्सर छोटे पैमाने पर ही नजर आता है. लेकिन विज्ञान की तरक्की के इस युग में अब कचरे के सहारे बड़ी बड़ी

NP

Rohit·Correspondent·27 Jun 2024· 3 min read

नारियल के छिलके से लाखों का बिजनेस, सुनिए दापोली के श्रवण डाँडेकर की कहानी

नारियल के छिलके से लाखों का बिजनेस, सुनिए दापोली के श्रवण डाँडेकर की कहानी

रिपोर्ट – अरविंद शुक्ला (दापोली, महाराष्ट्र)

कोई कचरे के रीयूज के बारे में जब बात करता है तो हमें वह अक्सर छोटे पैमाने पर ही नजर आता है. लेकिन विज्ञान की तरक्की के इस युग में अब कचरे के सहारे बड़ी बड़ी फ़ैक्टरीज चलने लग गई हैं. खास बात है कि तकनीकी वरदान के सहारे आम लोग भी इसी तरह बिजनेस की दुनिया में उतरने की हिम्मत कर पा रहे हैं.

आज हम आपको बताने जा रहे हैं श्रवण डाँडेकर के बारे में जो मूल रूप से दापोली महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. श्रवण ने दापोली में ही अजरालय ऐग्रो इंडस्ट्री शुरू की है जहां वह इस्तेमाल के बाद फेंके हुए नारियल की मदद से कोकोपिट और अक्सर काम आने वाली मजबूत रस्सी तैयार करते हैं. उनका ये बिजनेस अब बड़े पैमाने पर हो चुका है.

न्यूज पोटली जब श्रवण डाँडेकर के काम को करीब से देखने पहुंची तब उन्होंने अपने काम के बारे में हमें विस्तार से बताया.

‘’हम नारियल के छिलके से यहाँ दो मेन प्रोडक्ट बनाते हैं. पहला कोकोपिट और दूसरी नारियल के छिलके से ही बनी रस्सी. हमारे पास इस काम के लिए तीन मशीनें हैं , जिनकी कुल कीमत लगभग 12 लाख रुपए हैं.

भारत सरकार के कृषि और खाद्य मंत्रालय के रिपोर्ट के मुताबिक देश में हर साल लगभग 2100 हजार हेक्टेयर जमीन पर कोकोनट की खेती होती है जिससे लगभग 14000 हजार मीट्रिक टन कोकोनट का उत्पादन होता है. अब अगर खेती ही इतने बडे पैमाने पर हो रही है तो जाहिर है इससे निकलने वाला कच्चा माल भी बहुत बड़ी मात्रा मे होगा. श्रवण ने इन्हीं आंकड़ों में अपने काम की चीज देखी और एक उद्योग की तरफ रुख किया और वो आज अपने इस उद्योग में सफल भी हैं.
श्रवण आगे बताते हैं कि किस तरह से उन्हें इस काम के लिए सरकारी सहायता भी मिली है. हालांकि उनका यह भी कहना है कि ऐसी इंडस्ट्री तब ही लगाई जा सकती है जब पच्चीस किलोमीटर के रेडियस में कच्चे माल (नारियल के छिलके) की भरपूर उपलब्धता हो. उनका कहना है कि कोई भी बिजनेस बगैर कच्चे माल की उपलब्धता के शुरू नहीं किया जा सकता.

हालांकि वह अपनी राह में आए संघर्षों का जिक्र करना नहीं भूलते. उनका कहना है कि लोन पर ली हुई मशीनों की ईएमआई, फैक्ट्री की जगह का किराया और वहाँ काम करने वालों की सैलरी अब तक बहुत आराम से निकल रही है. उनको उम्मीद है कि उनका ये नया उपक्रम जल्द ही और ऊंचा उठेगा.

श्रवण के इस उपक्रम के बारे में और ज्यादा विस्तार से जानने के लिए आप न्यूज पोटली की ये रिपोर्ट यहाँ से देख सकते हैं:

यहाँ क्लिक करें

इस वीडियो में वो बता रहे हैं कि किस तरह उन्हें इस कारोबार का आइडिया आया, इसे शुरू करने के लिए उन्होंने कहाँ कहाँ से मदद ली और इसमें कुल कितनी लागत लगी. उन्हीं से सुनिए कि उनका यहाँ तक पहुँचने का सफर कैसा रहा और अब कैसा चल रहा है?
साथ ही अगर आपका ऐसा कुछ भी शुरू करने का इरादा है तो आप श्रवण के अनुभवों से सीख सकते हैं.

News Potli.
Clip & Share
“

— नारियल के छिलके से लाखों का बिजनेस, सुनिए दापोली के श्रवण डाँडेकर की कहानी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newskheti kisaniNews Potlisugarcane farminguttar pradesh
NP

About the Author

Rohit

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs