News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. देश भर में जारी है मानसून की बारिश, जम्मू में भारी बारिश के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा, उत्तराखण्ड में भी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम-बेमौसम

देश भर में जारी है मानसून की बारिश, जम्मू में भारी बारिश के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा, उत्तराखण्ड में भी बारिश का येलो अलर्ट

देश के लगभग सभी राज्यों में इस समय मानसून की बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में आज भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने हिमाचल, उत्‍तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्

Pooja Rai

Pooja Rai·12 Aug 2024· 2 min read

देश भर में जारी है मानसून की बारिश, जम्मू में भारी बारिश के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा, उत्तराखण्ड में भी बारिश का येलो अलर्ट

देश भर में जारी है मानसून की बारिश, जम्मू में भारी बारिश के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा, उत्तराखण्ड में भी बारिश का येलो अलर्ट

देश के लगभग सभी राज्यों में इस समय मानसून की बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में आज भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने हिमाचल, उत्‍तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए IMD ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है।
IMD ने पश्चिम और मध्य भारत में अगले चार दिनों के दौरान गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जतायी है। आज पश्चिमी मध्य प्रदेश, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं जम्मू और कश्मीर में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश के चलते वार्षिक अमरनाथ यात्रा को रोक दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार को उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश के कारण 28 लोगों की मौत हो गई। कई पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड हुआ और कई घर ढह गए।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज सोमवार को राज्य के देहरादून, टिहरी, चंपावत, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍य के बाकी जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है

इधर उत्तर प्रदेश में भी बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहेगा। आज, 12 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है।
लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक़ आज कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर और गाजीपुर जिले में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मऊ, बलिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, इटावा, औरैया और उसके आसपास के इलाकों में भी गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की उम्मीद है। रविवार से ही यूपी में लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई।

काम का वीडियो देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— देश भर में जारी है मानसून की बारिश, जम्मू में भारी बारिश के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा, उत्तराखण्ड में भी बारिश का येलो अलर्ट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
climate changeimd weatherkheti kisaniNews Potliमौसम विभाग
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
मध्य प्रदेश में आज बहुत भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

आज का मौसम: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पश्चिमी मध्य प्रदेश में 22 से 25 अगस्त और पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 से 26 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। आज पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश के साथ बहुत भारी बारिश की संभावना है।

Pooja Rai·21 Aug 2026
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी यूपी में आज कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
मौसम-बेमौसम

यूपी से एमपी तक बारिश का दौर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 अगस्त को भी कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Pooja Rai·20 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs