News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. गेहूं की किस्म करण शिवानी DBW 327 दे सकती है 80 कुटंल प्रति हेक्टेयर तक की उपज
एग्री बुलेटिन

गेहूं की किस्म करण शिवानी DBW 327 दे सकती है 80 कुटंल प्रति हेक्टेयर तक की उपज

80 कुंटल प्रति हेक्टेयर उपज देने वाली गेहूं की किस्म DBW 327 पश्चिमी यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली के लिए उपयोगी किस्म।

NP

Ashish·Correspondent·05 Aug 2023· 3 min read

गेहूं की किस्म करण शिवानी DBW 327 दे सकती है 80 कुटंल प्रति हेक्टेयर तक की उपज

गेहूं की किस्म करण शिवानी DBW 327 दे सकती है 80 कुटंल प्रति हेक्टेयर तक की उपज

80 कुंटल प्रति हेक्टेयर उपज देने वाली गेहूं की किस्म DBW 327 पश्चिमी यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली के लिए उपयोगी किस्म।

करनाल, हरियाणाः भारतीय गेहूं एवं जौं अनुसंधान संस्थान, करनाल (IIWBR) के वैज्ञानिकों ने गेहूं की एक ऐसी किस्म विकसित की है, जो 80 कुंटल प्रति हेक्टेयर तक का उत्पादन दे सकती है। इस किस्म का नाम है DWB 327 जिसे करण शिवानी के नाम से भी जाना है। गेहूं किसानो को ये तोहफा करनाल में स्थित भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान ने दिया है। IIWBR भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद यानि ICAR का प्रमुख संस्थान है। करण शिवानी गेहूं की किस्म को ICAR ने पुरस्कृत भी किया है। इस किस्म की सबसे बड़ी खूबी ये है कि ये बदले मौसम में भी अच्छा उत्पादन देती है। यानि ये किस्म क्लाइमेंट रिजिलिएंट है, जिसे फसल पकने के दौरान हीटवेब से होने वाले नुकसान को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। ये किस्म गेहूं की अगैती बुआई की फसल के लिए उपयोगी है। साल 2022 में इस किस्म के बीच चुनिंदा किसानों को दिए गए थे लेकिन इस बार आवेदन करने वाले किसानों को भी दिये जाएंगे।

IIWBR के निदेशक डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह न्यूज पोटली को बताते हैं “ ये किस्म DBW 327 उत्तरी पश्चिमी मैदानी क्षेत्र के लिए हैं, जिसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी यूपी और राजस्थान के क्षेत्र आते हैं। ये विशेषककर अगेती बुआई के लिए उपयोगी किस्म है जिसे 20 अक्टूबर के आस-पास बोना चाहिए। इसकी उपज 80 कुंटल प्रति हेक्टेयर से ज्यादा है। अगर खाद का प्रबंधन सही तरीके से किया जाए तो उपज में बढ़ोत्तरी 87 कुंटल प्रति हेक्टेयर तक देखने को मिल सकती है।” डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह आगे बातते हैं कि मध्य भारत में संस्थान ने परिक्षण किये हैं और वहां के परिणाम अच्छे आए हैं लेकिन अभी संस्तुति नहीं है जल्द ही परिषद की तरफ से मध्य भारत के लिए भी संस्तुति मिल जाएगी और हम इसे वहां के किसानों तक भी पहुंचाएगे।

वीडियो यहां देखिए

करण शिवानी DBW 327 गेहूं की किस्म के प्रमुख गुण

यह किस्म अगेती बुआई के लिए उपयोगी मानी जाती है।

पीला और भूरा रतुआ रोग की सभी प्रमुख रोगप्रकारों के लिए प्रतिरोधक है

औसत उपज 80 कुंतल प्रति हेक्टेयर यानि 32 कुंटल प्रति एकड़ तक है

उचित खाद प्रबंधन, अनुकूल मौसम में उपज में बढ़ोतरी संभावित है

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए रिकमंडेड

यह किस्म उच्च तापमान और सूखे के प्रति अवरोधी पाई गई है

20 अक्टूबर से 5 नवंबर तक इसकी बुआई की जानी चाहिए

एक हेक्टेयर खेत के लिए 100 किलो बीज पर्याप्त है

इस खास किस्म में बुवाई के 98 दिनों में बालियां निकल आती हैं

DBW 327 बुवाई के 155 दिनों बाद पककर तैयार हो जाती है

चपाती/रोटी के लिए गेहूं की यह किस्म अच्छी है

News Potli.
Clip & Share
“

— गेहूं की किस्म करण शिवानी DBW 327 दे सकती है 80 कुटंल प्रति हेक्टेयर तक की उपज

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
icarIIWBRkarnalwheatwheat variety DBW 327गेहूं की किस्म
NP

About the Author

Ashish

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs