News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. "गन्ना किसानों का आंदोलन जल्द सुलझाइए, नहीं तो स्थिति संभालना मुश्किल होगा": मंत्री जी. परमेश्वर
एग्री बुलेटिन

"गन्ना किसानों का आंदोलन जल्द सुलझाइए, नहीं तो स्थिति संभालना मुश्किल होगा": मंत्री जी. परमेश्वर

कर्नाटक के मंत्री जी. परमेश्वर ने बागलकोट में चल रहे गन्ना किसानों के आंदोलन पर कहा कि शुगर मंत्री को गन्ने की कीमत जल्द तय करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मुद्दा जल्द नहीं सुलझ

NP

Pooja Rai·Correspondent·04 Nov 2025· 2 min read

"गन्ना किसानों का आंदोलन जल्द सुलझाइए, नहीं तो स्थिति संभालना मुश्किल होगा": मंत्री जी. परमेश्वर

"गन्ना किसानों का आंदोलन जल्द सुलझाइए, नहीं तो स्थिति संभालना मुश्किल होगा": मंत्री जी. परमेश्वर

कर्नाटक के मंत्री जी. परमेश्वर ने बागलकोट में चल रहे गन्ना किसानों के आंदोलन पर कहा कि शुगर मंत्री को गन्ने की कीमत जल्द तय करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मुद्दा जल्द नहीं सुलझा तो पुलिस के लिए स्थिति संभालना मुश्किल हो जाएगा। किसान ₹3,500 प्रति टन का भाव मांग रहे हैं और सरकार पर चीनी मिलों का पक्ष लेने का आरोप लगा रहे हैं।

बेंगलुरु में कर्नाटक के मंत्री जी. परमेश्वर ने बागलकोट में चल रहे गन्ना किसानों के आंदोलन पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर शुगर मंत्री शिवानंद पाटिल से बात की है और उन्हें निर्देश दिया है कि गन्ने का समर्थन मूल्य (कीमत) जल्द तय किया जाए ताकि किसानों की समस्या का समाधान हो सके। मंत्री ने यह भी चेतावनी दी कि अगर यह मुद्दा समय रहते नहीं सुलझा, तो पुलिस के लिए स्थिति संभालना मुश्किल हो जाएगा।

महाराष्ट्र में ₹3,600 प्रति टन का भुगतान
इससे पहले बेलगावी, विजयपुरा और बागलकोट जिलों के किसानों ने गुरुवार को मुदलगी तालुका के गुरलापुर चौराहे पर प्रदर्शन किया। किसानों की मांग है कि कर्नाटक की चीनी मिलें चालू पेराई सत्र की पहली किस्त के रूप में गन्ने के लिए ₹3,500 प्रति टन का भुगतान करें। उनका कहना है कि महाराष्ट्र की चीनी मिलें पहले से ही ₹3,600 प्रति टन का भुगतान कर रही हैं।

ये भी पढ़ें - रबी बुवाई के नए आंकड़े जारी, गेहूं, दलहन और तिलहन की बुवाई में उछाल

किसानों की चेतावनी
किसानों ने सरकार और मिल मालिकों के खिलाफ नारे लगाए और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, चीनी मंत्री शिवानंद पाटिल तथा जिला प्रभारी मंत्री सतीश जरकीहोली की आलोचना की। कर्नाटक राज्य रैयत संघ और हसीरू सेना के नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक गन्ने की कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं होती, विरोध जारी रहेगा।

सरकार पर आरोप
किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार “चीनी मिलों की गुलाम” बनकर काम कर रही है, जबकि कई जनप्रतिनिधि खुद मिलों के मालिक हैं। उनका कहना है कि सरकार को मिलों से राजस्व तो मिलता है, लेकिन किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा।उन्होंने कहा कि सरकारें किसानों के वोटों से बनती हैं, लेकिन उनके मुद्दों को हमेशा नजरअंदाज किया जाता है।

News Potli.
Clip & Share
“

— "गन्ना किसानों का आंदोलन जल्द सुलझाइए, नहीं तो स्थिति संभालना मुश्किल होगा": मंत्री जी. परमेश्वर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsBagalkotbengalurukarnataka newskheti kisaniNews Potlisugarcane farmersugarcane pricesखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs