Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कृषि लागत एवं मूल्य आयोग की बैठक में किसानों का विरोध, सोयाबीन-धान और MSP पर हुआ हंगामा
एग्री बुलेटिन

कृषि लागत एवं मूल्य आयोग की बैठक में किसानों का विरोध, सोयाबीन-धान और MSP पर हुआ हंगामा

केंद्र सरकार के कृषि लागत और मूल्य आयोग की बैठक में किसानों ने फसलों के दाम और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर असहमति जताई है। अखिल भारतीय किसान सभा ने कहा कि MSP को स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के

NP

Thamir· Correspondent

19 फ़रवरी 2025· 2 min read

farmers protestedkheti kisaniMSP
कृषि लागत एवं मूल्य आयोग की बैठक में किसानों का विरोध, सोयाबीन-धान और MSP पर हुआ हंगामा

कृषि लागत एवं मूल्य आयोग की बैठक में किसानों का विरोध, सोयाबीन-धान और MSP पर हुआ हंगामा

केंद्र सरकार के कृषि लागत और मूल्य आयोग की बैठक में किसानों ने फसलों के दाम और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर असहमति जताई है। अखिल भारतीय किसान सभा ने कहा कि MSP को स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के आधार पर बढ़ाया जाए। उन्होंने मांग की कि एमएसपी को सी2+50% फॉर्मूले पर तय किया जाए, जबकि मौजूदा एमएसपी इससे कम है, जिससे किसान नाराज हैं।

किसान संगठनों ने 2025-26 खरीफ सीजन के लिए फसलों की खरीद की गारंटी देने की भी मांग की। इस बैठक में धान, सोयाबीन और अन्य फसलों की कीमतों पर चर्चा हुई। केंद्र सरकार के अधीन संस्था कृषि लागत एवं मूल्य आयोग ने 14 खरीफ फसलों के लिए एमएसपी तय करने के दौरान किसान संगठनों ने विरोध किया। उनका कहना था कि मौजूदा एमएसपी सी2+50% फॉर्मूले से बहुत कम है।

ये भी पढ़ें - Rajasthan Budget 2025: किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं

अखिल भारतीय किसान सभा ने कहा कि अब तक जो MSP तय किया गया है, वह ए2+एफएल+50% फॉर्मूले पर आधारित है। लेकिन स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार, एमएसपी को सी2+50% के आधार पर तय किया जाना चाहिए।

किसान संगठनों का कहना है कि फसलों के लिए तय किए गए MSP के कारण उन्हें कम दामों पर अपनी फसलें बेचनी पड़ रही हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। खासकर सोयाबीन की खेती करने वाले किसानों को बाजार में 3000 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दाम मिल रहे थे, जो बहुत कम थे। इससे किसानों में नाराज है।

किसान संगठनों का यह भी कहना है कि सरकार तय MSP कई बार इतना कम होता है कि किसानों को अपनी फसलें बाजार में तय दाम से भी कम पर बेचनी पड़ती हैं।

ये भी पढ़ें - चीनी उत्पादन में 12 प्रतिशत की गिरावट, ISMA का बयान

सरकार के कृषि लागत एवं मूल्य आयोग की बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा ने फिर से स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग की। उनका कहना था कि MSP का तय किसानों की अभी की हालातों को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए, ताकि उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिले।

News Potli.
Clip & Share
“

— कृषि लागत एवं मूल्य आयोग की बैठक में किसानों का विरोध, सोयाबीन-धान और MSP पर हुआ हंगामा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs