Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. किसानों ने सरकार को दिया आश्वासन, MSP कानून पर बनी सहमति तो परसों जाएंगे घर
एग्री बुलेटिन

किसानों ने सरकार को दिया आश्वासन, MSP कानून पर बनी सहमति तो परसों जाएंगे घर

दिल्ली । 22 फरवरी यानी कल किसान संगठनों और सरकार के बीच MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर मीटिंग होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया आएगी। किसानों ने आश्वासन दिया है कि अगर

NP

Thamir· Correspondent

21 फ़रवरी 2025· 2 min read

kheti kisanikisan aanlodan rajsthanminimum support price
किसानों ने सरकार को दिया आश्वासन, MSP कानून पर बनी सहमति तो परसों जाएंगे घर

किसानों ने सरकार को दिया आश्वासन, MSP कानून पर बनी सहमति तो परसों जाएंगे घर

दिल्ली । 22 फरवरी यानी कल किसान संगठनों और सरकार के बीच MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर मीटिंग होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया आएगी। किसानों ने आश्वासन दिया है कि अगर सरकार इस कानून पर सहमति बनाती है, तो वे अपने घर लौट जाएंगे।

हरियाणा के सोनीपत में किसानों ने खनौरी बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन का समर्थन किया है। पंजाब और हरियाणा के किसान महीनों से इस बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान संगठनों और सरकार के बीच 22 फरवरी को एक और महत्वपूर्ण बैठक होनी है, जिसमें किसानों ने उम्मीद जताई है कि सरकार MSP कानून की घोषणा करेगी। 14 फरवरी को हुई बातचीत में सरकार से यह मुद्दा उठाया गया था और अब किसान आंदोलनकारियों को उम्मीद है कि इस बार उनकी आवाज़ सुनी जाएगी।

ये भी पढ़ें - पश्चिम बंगाल के हुगली में आलू की बंपर पैदावार, किसानों की सरकार से सप्लाई पर बैन हटाने की मांग

किसान नेताओं ने सरकार से यह भी कहा कि उनकी 12-13 जायज मांगें हैं, जिनमें कोई भी गलत नहीं है। किसानों को उम्मीद है कि सरकार 22 फरवरी को MSP कानून की घोषणा करेगी, ताकि आंदोलन खत्म किया जा सके। वहीं किसानों का कहना है कि अगर सरकार उनकी मांगों को मानती है, तो वे अगले दिन ही अपने घर लौट जाएंगे।

यदि सरकार फिर से अनसुनी करती है, तो सोनीपत के किसान और अधिक ताकत के साथ विरोध प्रदर्शनों में शामिल होंगे और दिल्ली कूच करने का भी फैसला कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - गर्मी बढ़ने पर गेहूं की फसल को कैसे दे ठंडक, समझिए एक्सपर्ट से

किसान संगठनों ने सरकार से 22 फरवरी की मीटिंग में MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) कानून को लेकर सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जताई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि अगर सरकार इस कानून पर सहमति बनाती है, तो वे अपने घर लौट जाएंगे। पिछले तीन महीनों से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा है कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से ले और किसानों का आंदोलन शांतिपूर्वक समाप्त हो। इस आंदोलन के दौरान किसान संगठनों ने MSP गारंटी कानून की मांग उठाई है और इसे लेकर सरकार और किसानों के बीच लगातार बातचीत चल रही है।

News Potli.
Clip & Share
“

— किसानों ने सरकार को दिया आश्वासन, MSP कानून पर बनी सहमति तो परसों जाएंगे घर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs