News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. किसानों की 23 मांगों पर यूपी सरकार की बैठक, कहा, इस पर काम करेंगे
एग्री बुलेटिन

किसानों की 23 मांगों पर यूपी सरकार की बैठक, कहा, इस पर काम करेंगे

लखनऊ - भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के लगातार आंदोलनों के बाद 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक लोकभवन में मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई।

NP

Rohit·Correspondent·31 Jul 2024· 2 min read

किसानों की 23 मांगों पर यूपी सरकार की बैठक, कहा, इस पर काम करेंगे

किसानों की 23 मांगों पर यूपी सरकार की बैठक, कहा, इस पर काम करेंगे

लखनऊ - भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के लगातार आंदोलनों के बाद 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक लोकभवन में मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में देवेश चतुर्वेदी (अपर मुख्य सचिव कृषि) उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल, वीणा कुमारी (प्रमुख सचिव गन्ना एवं चीनी उद्योग), गुरु प्रसाद (प्रमुख सचिव राजस्व), योगेश कुमार (प्रमुख सचिव पशुपालन), मनीषा (सदस्य राजस्व परिषद), बीएल मीना (प्रमुख सचिव उद्यान), जितेंद्र तोमर (कृषि निदेशक), जेएस नवीन (चकबंदी आयुक्त उत्तर प्रदेश), अनुराग यादव (सचिव कृषि) और अंजनी कुमार (मंडी निदेशक) सहित लगभग 25 विभाग शामिल रहे.
बैठक में 23 सूत्रीय मांगों पर लगभग दो घंटे लोकभवन में मुख्य सचिव कार्यालय के सभागार में चर्चा हुई। इसमें निजी नलकूप की बिजली को पंजीकरण एवं शर्तो से मुक्त करने, आलू निकासी का आदेश बदलने, अंश निर्धारण की त्रुटि को ग्राम स्तर पर ठीक करने, बाढ़ में उपजाऊ भूमि को ठीक करने में सहायता राशि,फसलों का मुववजा दिए जाने ,गन्ना भुगतान हेतु शामली का भुगतान त्रिवेणी द्वारा किए जाने, भुगतान न करने वाली सिंभावली समूह ,मोदी समूह सहित सभी चीनी मिलो पर सख्ती किए जाने, मोरना- नजीबाबाद का विस्तारीकरण किए जाने और चकबंदी अधिनियम में बदलाव किए जाने को लेकर चर्चा हुई. बिजनौर में गुलदार से होने वाली घटनाओं को रोकने हेतु वन विभाग बिजनौर की योजना की स्वीकृति दिए जाने के आदेश संबंधित विभाग के अधिकारी को दिए गए हैं. संगठन के अनुसार,बैठक में मुख्य सचिव द्वारा सभी विषयों पर विचार कर समाधान का आश्वासन दिया गया है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— किसानों की 23 मांगों पर यूपी सरकार की बैठक, कहा, इस पर काम करेंगे

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
kheti kisaniNews PotliUttar Pradesh governmentभारतीय किसान यूनियन
NP

About the Author

Rohit

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs