News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. किसान ऑनलाइन बेच सकेंगे अपनी फसलें, ई-समृद्धि के तहत ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
एग्री बुलेटिन

किसान ऑनलाइन बेच सकेंगे अपनी फसलें, ई-समृद्धि के तहत ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि इस पोर्टल का उद्देश्य किसानों को खेती के लिए और प्रेरित करना है और वो तभी होगा जब किसान अपनी फसलों का उचित दाम पा सकेंगे. इस पोर्टल का नाम है ई समृद्धि.

NP

Rohit·Correspondent·22 Aug 2024· 3 min read

किसान ऑनलाइन बेच सकेंगे अपनी फसलें, ई-समृद्धि के तहत ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

किसान ऑनलाइन बेच सकेंगे अपनी फसलें, ई-समृद्धि के तहत ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

देश भर में किसान फसल उत्पादन से ज्यादा उसकी बिक्री को लेकर चिंतित रहते हैं. ऐसे ही वक्त में देश के कृषि मंत्रालय ने NAFED की मदद से एक ऐसा पोर्टल लॉन्च किया है जिसके सहारे किसान अपना प्रोडक्ट ऑनलाइन बेच सकेंगे. कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि इस पोर्टल का उद्देश्य किसानों को खेती के लिए और प्रेरित करना है और वो तभी होगा जब किसान अपनी फसलों का उचित दाम पा सकेंगे. इस पोर्टल का नाम है ई समृद्धि.

क्या है NAFED?

किसानों की मुश्किलें आसान हों इसके लिए NAFED यानी National Agricultural Cooperative Marketing Federation of India नाम की एक संस्था की स्थापना हुई थी. तारीख थी गांधी जयंती 2 अक्टूबर की और साल 1958 का. NAFED का उद्देश्य कृषि, बागवानी या जंगलों के प्रोडक्ट्स की खरीद, उनकी मार्केटिंग और स्टोरेज को बेहतर बनाना था. इसके साथ ही कृषि मशीनरी, उपकरण या बीजों का डेवलपमेंट भी NAFED की ही जिम्मेदारियों का ही हिस्सा है. किसानों को तकलीफ ना हो और वो अपनी फसल सुचारु रूप से बेच सकें, अच्छे क्वालिटी वाले बीज समेत कृषि क्षेत्र की अन्य तकनीकों का इस्तेमाल कर सकें – NAFED इसी लिए काम करता है.

किसान कैसे कर सकेंगे ई समृद्धि का इस्तेमाल?
ई समृद्धि के तहत अगर आपको इस प्रक्रिया से जुड़ना है तो सबसे पहला काम किसान के तौर पर आपका रजिस्ट्रेशन है. आप पोर्टल पर जा कर अपना केवाईसी/बैंक और जमीन की डिटेल्स दे कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. वहीं पर आपको वह फसलें दिखेंगी जिनमें से आपको अपनी फसल चुननी है और उस योजना के बारे में भी बताना है जिसके तहत आप ये रजिस्ट्रेशन करेंगे.
रजिस्ट्रेशन के बाद आपको अपने पास मौजूद चीजों की (जिसे आपको बेचना है), आप लिस्ट बना कर पोर्टल पर अपलोड कर लें. आपको फसलों के हर लॉट को एक खास नंबर देना है और स्टॉक को अपडेट करते रहना है ताकि लोग खरीदी गई लॉट की सूची देख सकें. सकते हैं. सिमेन रिव्यू का भी ऑप्शन है ताकि आपके खरीददार आपको रिव्यू दे सकें. इससे आपको अपनी फसल का उचित दाम भी मिलेगा और साथ में खरीददारों को अच्छी क्वालिटीयुक्त चीजें.

कैसे मिलती है क़ीमत?
ई-समृद्धि प्लेटफ़ॉर्म को इस तरह से बनाया गया है कि किसानों को उनकी फसल का पैसा सीधे मिल सके. इसके साथ ही, जो अतिरिक्त भुगतान या बोनस खरीददार देते हैं, वह भी सीधे किसानों तक पहुंचता है. कृषि मंत्रालय के अनुसार, इस प्लेटफ़ॉर्म पर चार्ज नहीं लिया जाता; इसके बजाय, किसानों को बोनस मिलेगा. बैंकों से जुड़े होने के कारण, सभी पेमेंट डेटा और रिकॉर्ड सुरक्षित रहते हैं.

News Potli.
Clip & Share
“

— किसान ऑनलाइन बेच सकेंगे अपनी फसलें, ई-समृद्धि के तहत ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Rohit

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs