News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. आलू प्रसंस्करण से बढ़ेगी किसानों की आय, बिहार सरकार लाई नई योजना
एग्री बुलेटिन

आलू प्रसंस्करण से बढ़ेगी किसानों की आय, बिहार सरकार लाई नई योजना

बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए “लेडी रोसेटा आलू विस्तार योजना” शुरू की है। यह योजना 17 जिलों में लागू होगी और लगभग 4 करोड़ 88 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। किसानों को बेहतर बीज और तकनीकी मदद

NP

Pooja Rai·Correspondent·03 Sep 2025· 2 min read

आलू प्रसंस्करण से बढ़ेगी किसानों की आय, बिहार सरकार लाई नई योजना

आलू प्रसंस्करण से बढ़ेगी किसानों की आय, बिहार सरकार लाई नई योजना

बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए “लेडी रोसेटा आलू विस्तार योजना” शुरू की है। यह योजना 17 जिलों में लागू होगी और लगभग 4 करोड़ 88 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। किसानों को बेहतर बीज और तकनीकी मदद मिलेगी, जिससे आलू का उपयोग चिप्स-फ्रेंच फ्राइज जैसे उत्पादों में होगा। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और आलू उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

पटना। बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए आलू उत्पादन से जुड़ी एक नई योजना की घोषणा की है। उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में आलू प्रसंस्करण योग्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए “लेडी रोसेटा आलू विस्तार योजना” शुरू की जा रही है। इस योजना का लाभ राज्य के 17 जिलों के किसानों को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि आलू उत्पादन में सबसे बड़ी समस्या इसका उचित भंडारण और उपयोग है। राज्य सरकार ने आलू उत्पादक किसानों की इस समस्या को देखते हुए योजना बनाई है। इससे किसानों की आय में सीधी बढ़ोतरी होगी और आलू से जुड़े प्रसंस्करण उद्योगों को भी गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें - ड्रिप इरिगेशन: मिट्टी और फसल के हिसाब से स्मार्ट सिंचाई

योजना की लागत
इस योजना के तहत लगभग कुल 4 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से काम किया जाएगा। किसानों को बीज और तकनीकी मदद दी जाएगी। योजना के तहत आलू की उच्च गुणवत्ता वाली किस्मों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि किसान अधिक उपज प्राप्त कर सकें।

किसानों की आमदनी बढ़ाना उद्देश्य
विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य आलू उत्पादन को इस तरह बढ़ाना है कि इसका उपयोग चिप्स, फ्रेंच फ्राइज और अन्य प्रसंस्कृत उत्पादों के लिए हो सके। इससे किसानों को बाजार की बेहतर कीमत मिलेगी और वे सीधे उद्योगों से जुड़ सकेंगे।उन्होंने कहा कि इस योजना से राज्य के किसान न केवल आत्मनिर्भर बनेंगे बल्कि बिहार देश के आलू उत्पादन में अपनी हिस्सेदारी और मजबूत करेगा। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में आलू से जुड़ी समस्याओं का समाधान करते हुए इसे किसानों की आमदनी बढ़ाने का प्रमुख साधन बनाया जाए।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— आलू प्रसंस्करण से बढ़ेगी किसानों की आय, बिहार सरकार लाई नई योजना

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Agriculture Minister Vijay Kumar Sinhaagriculture newsbihar agriculture newskheti kisaniNews Potlipotato farmingखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs