News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. मानसून में कम बारिश के बावजूद गेहूं की बंपर पैदावार की उम्मीद, जानें क्या है वजह
खेती किसानी

मानसून में कम बारिश के बावजूद गेहूं की बंपर पैदावार की उम्मीद, जानें क्या है वजह

भारत में गेहूं की खेती मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और गुजरात में होती है। गेहूं रबी सीजन की प्रमुख फसल है। इसकी बुवाई आमतौर पर अक्टूबर और नवंबर में की जाती है, जबकि फसल मार्च और अप्रैल में तैयार होती है।

Pooja Rai

Pooja Rai·24 Oct 2026

मानसून में कम बारिश के बावजूद गेहूं की बंपर पैदावार की उम्मीद, जानें क्या है वजह

इस साल मानसून के दौरान सामान्य से कम बारिश हुई है, लेकिन इसके बावजूद रबी सीजन 2026-27 में गेहूं की बुवाई का रकबा पिछले साल के आसपास रहने की उम्मीद है। ऐसे में देश में एक बार फिर गेहूं की बंपर पैदावार हो सकती है। कृषि मंत्रालय ने इस साल 12.1 करोड़ टन गेहूं उत्पादन का लक्ष्य रखा है, जबकि पिछले साल रिकॉर्ड 12.07 करोड़ टन उत्पादन हुआ था। अब सवाल है कि कम बारिश के बावजूद गेहूं की अच्छी पैदावार की उम्मीद क्यों की जा रही है?

सिंचाई की सुविधा से कम होगा कम बारिश का असर

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक और कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के सचिव एमएल जाट के मुताबिक, गेहूं उत्पादक प्रमुख राज्यों में सिंचाई की अच्छी व्यवस्था है। इससे मानसून में कम बारिश होने के बावजूद गेहूं की बुवाई पर ज्यादा असर पड़ने की आशंका नहीं है।

इस साल जून से सितंबर के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान सामान्य से 13 फीसदी कम बारिश हुई। उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश सामान्य से 6 फीसदी कम रही, जबकि मध्य भारत में 3 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। हालांकि, अक्टूबर में हुई बारिश से उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में खेतों की नमी बेहतर हुई है। इससे उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा जैसे प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में बुवाई के लिए खेत तैयार करने में मदद मिल सकती है।

गेहूं को धान की तुलना में कम पानी की जरूरत होती है। साथ ही, प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में सिंचाई की सुविधा होने से फसल पर बारिश की कमी का असर कुछ हद तक कम हो सकता है।

इन राज्यों में होती है गेहूं की ज्यादा खेती

भारत में गेहूं की खेती मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और गुजरात में होती है। गेहूं रबी सीजन की प्रमुख फसल है। इसकी बुवाई आमतौर पर अक्टूबर और नवंबर में की जाती है, जबकि फसल मार्च और अप्रैल में तैयार होती है।

पिछले रबी सीजन 2025-26 में गेहूं की खेती 3.36 करोड़ हेक्टेयर में हुई थी। इस साल भी बुवाई का रकबा लगभग इसी स्तर पर रहने की उम्मीद है। हालांकि, उत्पादन कितना होगा, यह आने वाले महीनों में मौसम, फसल की स्थिति और पैदावार पर निर्भर करेगा।

सरकारी गोदामों में गेहूं का पर्याप्त स्टॉक

देश में गेहूं का सरकारी भंडार भी अच्छी स्थिति में है। 16 सितंबर तक केंद्रीय पूल में 474.4 लाख टन गेहूं मौजूद था, जबकि तय बफर स्टॉक की जरूरत 275.8 लाख टन है। यानी सरकारी गोदामों में जरूरत से काफी ज्यादा गेहूं उपलब्ध है। इससे सरकार को खाद्य सुरक्षा योजनाओं के लिए अनाज उपलब्ध कराने और घरेलू बाजार में आपूर्ति बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

सरकार ने मार्केटिंग सीजन 2027-28 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाकर 2,610 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। पिछले सीजन में यह 2,585 रुपये प्रति क्विंटल था।

News Potli.
Clip & Share
“

— मानसून में कम बारिश के बावजूद गेहूं की बंपर पैदावार की उम्मीद, जानें क्या है वजह

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Wheat Production India 2026-27Wheat SowingRabi CropsWheat HarvestIndian Agriculture
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs