News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. मौसम ने बदला मिजाज, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

मौसम ने बदला मिजाज, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आंधी और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी है।

Pooja Rai

Pooja Rai·26 Sep 2026

मौसम ने बदला मिजाज, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून अभी सक्रिय बना हुआ है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आसपास बना डिप्रेशन अब उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है, जिसका असर मध्य भारत के साथ-साथ उत्तर भारत के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आंधी और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी है।

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 26 से 28 सितंबर के बीच कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 26 से 27 सितंबर के दौरान बारिश की संभावना है।छत्तीसगढ़ में गरज-चमक और तेज हवाओं का भी असर देखने को मिल सकता है।

Loading tweet…

उत्तर प्रदेश में भी बारिश और आंधी का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला रहेगा। 26 सितंबर को पश्चिमी यूपी में और 27 से 30 सितंबर के बीच पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना है।

26 सितंबर को यूपी में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ जगहों पर गरज-चमक और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में भी बारिश

दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में भी मौसम बदलने वाला है। 26-27 सितंबर को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। पंजाब में 26-27 सितंबर के दौरान बारिश और गरज-चमक की संभावना है। हरियाणा और दिल्ली में इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

पूर्वी भारत में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। 26 सितंबर को बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान से महाराष्ट्र तक बारिश के आसार

पूर्वी राजस्थान में 26 से 30 सितंबर तक अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना है। वहीं गुजरात, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और रायलसीमा समेत दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना है।

News Potli.
Clip & Share
“

— मौसम ने बदला मिजाज, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Weather Update Monsoon 2026Rain Alert
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
उत्तर भारत से मानसून की विदाई तेज, बंगाल की खाड़ी में बन रहा बारिश का सिस्टम
मौसम-बेमौसम

उत्तर भारत से मानसून की विदाई तेज, बंगाल की खाड़ी में बन रहा बारिश का सिस्टम

Pooja Rai·22 Sep 2026
24 सितंबर तक बारिश का दौर, राजस्थान में बहुत भारी बारिश का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

24 सितंबर तक बारिश का दौर, राजस्थान में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 19 सितंबर की शाम के आसपास उत्तर अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद यह सिस्टम धीरे-धीरे मजबूत होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ सकता है और अगले 3-4 दिनों में दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तट की ओर पहुंच सकता है।

Pooja Rai·19 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs