News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. अगस्त में बढ़ी ग्रामीण रोजगार की मांग, 15.4 लाख लोगों ने मांगा काम
सरकारी योजना

अगस्त में बढ़ी ग्रामीण रोजगार की मांग, 15.4 लाख लोगों ने मांगा काम

राज्यों की बात करें तो आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा करीब 30 लाख लोगों ने इस योजना के तहत काम मांगा। इसके बाद तमिलनाडु में 20 लाख, राजस्थान और कर्नाटक में 13-13 लाख और उत्तर प्रदेश में करीब 10 लाख लोगों ने रोजगार की मांग की।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·09 Sep 2026

अगस्त में बढ़ी ग्रामीण रोजगार की मांग, 15.4 लाख लोगों ने मांगा काम

ग्रामीण इलाकों में रोजगार की जरूरत एक बार फिर बढ़ती दिख रही है। Viksit Bharat-Guarantee for Rozgar & Ajeevika Mission (Gramin) यानी VB-G RAM G योजना के तहत अगस्त में जुलाई के मुकाबले ज्यादा लोगों ने काम की मांग की। जुलाई में जहां करीब 12.5 लाख लोगों ने रोजगार मांगा था, वहीं अगस्त में यह संख्या बढ़कर 15.4 लाख हो गई।

ग्रामीण विकास मंत्रालय के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में परिवारों की ओर से मांगे गए काम के दिनों की संख्या भी जुलाई के मुकाबले 23.8 फीसदी बढ़कर 1.25 करोड़ हो गई। जुलाई में यह करीब 1.01 करोड़ थी।

आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा लोगों ने मांगा काम

राज्यों की बात करें तो आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा करीब 30 लाख लोगों ने इस योजना के तहत काम मांगा। इसके बाद तमिलनाडु में 20 लाख, राजस्थान और कर्नाटक में 13-13 लाख और उत्तर प्रदेश में करीब 10 लाख लोगों ने रोजगार की मांग की।

MGNREGA की जगह आई नई योजना

VB-G RAM G Act, 2025 जुलाई 2026 से लागू हुआ है। इसने पुरानी मनरेगा (MGNREGA) की जगह ली है। नई योजना का मकसद गांवों में रोजगार देने के साथ-साथ बेहतर सार्वजनिक संपत्तियां तैयार करना और रोजगार योजना के कामकाज में तकनीक का ज्यादा इस्तेमाल करना है।

अब 125 दिन का रोजगार

नई योजना में ग्रामीण परिवारों को साल में 100 दिन की जगह 125 दिन तक रोजगार की गारंटी दी गई है। इसके तहत न्यूनतम दैनिक मजदूरी 300 रुपये तय की गई है।

अगस्त में रोजगार की बढ़ी मांग से संकेत मिलता है कि ग्रामीण इलाकों में काम की जरूरत अभी भी काफी ज्यादा है और नई रोजगार गारंटी योजना के तहत बड़ी संख्या में लोग काम की मांग कर रहे हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— अगस्त में बढ़ी ग्रामीण रोजगार की मांग, 15.4 लाख लोगों ने मांगा काम

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Rural employmentVB-G RAM GGramin rojgar
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
FCI के कामकाज में होगा बदलाव, भंडारण और सप्लाई सिस्टम होगा बेहतर
सरकारी योजना

FCI के कामकाज में होगा बदलाव, भंडारण और सप्लाई सिस्टम होगा बेहतर

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (DFPD) और FCI के बीच हुए इस समझौते में FCI के लिए कुछ साफ लक्ष्य तय किए गए हैं। इनमें अनाज के भंडारण के दौरान होने वाले नुकसान को कम करना, गोदामों की क्षमता का बेहतर इस्तेमाल करना और अनाज की ढुलाई व सप्लाई व्यवस्था को मजबूत करना शामिल है।

News Potli·09 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs