News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. यूपी में गन्ने का रकबा घटा, चीनी उत्पादन पर मंडरा रहा संकट
खेती किसानी

यूपी में गन्ने का रकबा घटा, चीनी उत्पादन पर मंडरा रहा संकट

उत्तर प्रदेश में गन्ने की खेती और चीनी उत्पादन को लेकर अगले सीजन में चीनी मिलों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राज्य के 11 प्रमुख गन्ना उत्पादक जिलों में गन्ने का रकबा करीब 1.6 फीसदी घट गया है। इन जिलों में प्रदेश की 20 बड़ी चीनी मिलें स्थित हैं और ये मिलें राज्य के कुल चीनी उत्पादन में करीब 68 फीसदी हिस्सेदारी रखती हैं।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·17 Sep 2026

यूपी में गन्ने का रकबा घटा, चीनी उत्पादन पर मंडरा रहा संकट

उत्तर प्रदेश में गन्ने की खेती और चीनी उत्पादन को लेकर अगले सीजन में चीनी मिलों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राज्य के 11 प्रमुख गन्ना उत्पादक जिलों में गन्ने का रकबा करीब 1.6 फीसदी घट गया है। इन जिलों में प्रदेश की 20 बड़ी चीनी मिलें स्थित हैं और ये मिलें राज्य के कुल चीनी उत्पादन में करीब 68 फीसदी हिस्सेदारी रखती हैं। ऐसे में रकबा घटने के साथ अगर मिलों ने इस बार गन्ने की पेराई भी जल्दी शुरू कर दी, तो चीनी उत्पादन पर असर पड़ सकता है।

वर्तमान 2025-26 सीजन में 30 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में करीब 89.52 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। अकेली 20 बड़ी चीनी मिलों ने इसमें करीब 32.11 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। बिज़नेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें त्रिवेणी इंजीनियरिंग और DCM श्रीराम की खटौली, अज्बापुर और दौराला जैसी बड़ी मिलें शामिल हैं। इन मिलों के इलाकों को देखें तो अमरोहा, बिजनौर, बुलंदशहर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, मेरठ, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, सहारनपुर, शाहजहांपुर और सीतापुर प्रदेश के चीनी उत्पादन के लिए बेहद अहम हैं।

11 जिलों में गन्ने का रकबा घटा

आंकड़ों के मुताबिक, इन 11 जिलों में मौजूदा सीजन में करीब 60.96 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ। वहीं, 2026-27 सीजन में पेराई के लिए उपलब्ध गन्ने का रकबा घटकर करीब 17.14 लाख हेक्टेयर रह गया है। सूत्रों के मुताबिक, बिजनौर और लखीमपुर खीरी को छोड़कर बाकी 9 जिलों में गन्ने का रकबा घटा है। कुछ जिलों में यह गिरावट करीब 14 फीसदी तक है, जबकि जहां रकबा बढ़ा है वहां बढ़ोतरी करीब 0.5 फीसदी ही है।

चीनी मिलों की ओर से पेराई का काम जल्दी शुरू करने की तैयारी भी इस स्थिति को और महत्वपूर्ण बना रही है। गन्ना विशेषज्ञ के मुताबिक, अगर पेराई जल्दी शुरू होती है तो अक्टूबर-नवंबर में बाजार में चीनी की सप्लाई बढ़ सकती है, लेकिन जल्दी कटाई से गन्ने की रिकवरी कम होने का खतरा रहता है। इससे पूरे सीजन का चीनी उत्पादन प्रभावित हो सकता है।

रिकवरी बढ़ाना ज्यादा जरूरी

2025-26 सीजन में उत्तर प्रदेश में गन्ने से चीनी की औसत रिकवरी 10.19 फीसदी रही। वहीं, प्रदेश की 20 बड़ी मिलों में यह औसत करीब 10.4 फीसदी रही। विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ पेराई जल्दी शुरू करने के बजाय सरकार को कम रिकवरी वाली मिलों पर ध्यान देना चाहिए। उनके मुताबिक, रिकवरी बढ़ाकर भी चीनी उत्पादन में बढ़ोतरी की जा सकती है। करीब 24 मिलों में रिकवरी 9.5 फीसदी से कम है। वहीं, सबसे ज्यादा 11.64 फीसदी रिकवरी वाली मिल टॉप 20 उत्पादन वाली मिलों में शामिल नहीं है।

चीनी मिलों के सामने गुड़ का भी मुकाबला

अगले सीजन में चीनी मिलों के सामने एक और चुनौती स्थानीय गुड़ बनाने वाली इकाइयों यानी कोल्हू से मिल सकती है। इस साल उत्तर प्रदेश में गुड़ का खुदरा भाव 100 रुपये किलो से ऊपर पहुंच गया था और अब भी करीब 90 रुपये किलो के आसपास है। ऐसे में अक्टूबर में कोल्हू किसानों को गन्ने के लिए चीनी मिलों से ज्यादा दाम देने की कोशिश कर सकते हैं।

चीनी मिलों के लिए इसका मतलब यह है कि उन्हें गन्ने की सप्लाई के लिए गुड़ बनाने वाली इकाइयों से मुकाबला करना पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि अगर गुड़ बनाने वाली इकाइयां बिना किसी सरकारी मदद के किसानों को तय SAP से ज्यादा दाम दे सकती हैं, तो चीनी मिलों को भी किसानों को बेहतर कीमत देने के लिए प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए।

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी में गन्ने का रकबा घटा, चीनी उत्पादन पर मंडरा रहा संकट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Uttar Pradesh Sugarcane farmersSugarcane productionAgriculture newsSugar
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs