News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. बाजार
  3. यूपी में चीनी के ₹5,000 प्रति क्विंटल वाले दाम की सीमा हटाई गई, जानिए क्या है पूरा मामला
बाजार

यूपी में चीनी के ₹5,000 प्रति क्विंटल वाले दाम की सीमा हटाई गई, जानिए क्या है पूरा मामला

चीनी की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया था। सरकार ने चीनी का भाव अधिकतम ₹5,000 प्रति क्विंटल तय किया था, लेकिन कुछ ही घंटे बाद इस आदेश को वापस ले लिया गया। चीनी मिलों ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह मौजूदा कानून के प्रावधानों के मुताबिक नहीं है।

Pooja Rai

Pooja Rai·04 Sep 2026

दरअसल, यूपी में कई जगह चीनी का मिल स्तर पर भाव ₹5,000 प्रति क्विंटल से ऊपर चल रहा था। इसी को देखते हुए बिजनौर के कलेक्टर की ओर से पूरे प्रदेश के लिए चीनी की कीमत पर सीमा तय करने का आदेश जारी किया गया था। हालांकि, मिलों की आपत्ति के बाद इसे वापस ले लिया गया।

महाराष्ट्र में ₹4,200 तक पहुंचा चीनी का भाव

इसी बीच महाराष्ट्र की कुछ चीनी मिलों में S-30 ग्रेड की चीनी करीब ₹4,200 प्रति क्विंटल में बिकी। कुछ मिलों में इसका भाव ₹4,300 से ₹4,500 और M-30 ग्रेड का भाव ₹4,300 से ₹4,600 प्रति क्विंटल रहा। यानी अलग-अलग राज्यों में चीनी के दाम में काफी अंतर देखने को मिल रहा है।

उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, देश में चीनी का औसत खुदरा भाव घटकर ₹62.33 प्रति किलो रह गया है। हालांकि, अलग-अलग शहरों में चीनी का भाव ₹43 से ₹85 प्रति किलो तक है।

सरकार ने मांगी बिक्री की जानकारी

चीनी के दाम पर नजर रखने के लिए केंद्र सरकार भी लगातार कदम उठा रही है। खाद्य मंत्रालय ने चीनी मिलों से 20 से 31 अगस्त के बीच हुई बिक्री की जानकारी मांगी है। इससे पहले 20 से 25 अगस्त तक की बिक्री का रिकॉर्ड मांगा गया था।

सरकार ने 1 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी है। इसके अलावा चीनी मिलों की बिक्री का कोटा महीने के बजाय 15 दिन के हिसाब से बांटा गया है, ताकि बाजार में चीनी की कमी न हो।

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी में चीनी के ₹5,000 प्रति क्विंटल वाले दाम की सीमा हटाई गई, जानिए क्या है पूरा मामला

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Uttar Pradesh Sugar priceSugar Industry
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

मसालों के निर्यात में गिरावट, मिर्च और जीरे की कमजोर मांग का असर
बाजार

मसालों के निर्यात में गिरावट, मिर्च और जीरे की कमजोर मांग का असर

मात्रा के लिहाज से भी मसालों का निर्यात 4 प्रतिशत घटकर 17.34 लाख टन रहा, जबकि एक साल पहले यह 17.99 लाख टन था।

Mithilesh·
रबी फसलों के दाम: गेहूं-चना MSP से नीचे, सरसों किसानों के लिए बनी फायदे का सौदा
बाजार

रबी फसलों के दाम: गेहूं-चना MSP से नीचे, सरसों किसानों के लिए बनी फायदे का सौदा

एगमार्कनेट के मंडी आंकड़ों के अनुसार, 8 जुलाई तक गेहूं को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख रबी फसलों के दाम पिछले तीन महीनों के औसत से ऊपर चल रहे हैं।

Mithilesh·
2025-26 फसल वर्ष में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 5% बढ़ा
बाजार

2025-26 फसल वर्ष में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 5% बढ़ा

चावल उत्पादन रिकॉर्ड 154 मिलियन टन पहुंचा, गेहूं भी 120.66 मिलियन टन के नए शिखर पर।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs