News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. यूपी में गन्ना किसानों का 94% से ज्यादा भुगतान, 99 मिलों ने चुकाया पूरा बकाया
खेती किसानी

यूपी में गन्ना किसानों का 94% से ज्यादा भुगतान, 99 मिलों ने चुकाया पूरा बकाया

गन्ने की उत्पादकता में भी सुधार हुआ है। 2016-17 में एक हेक्टेयर से औसतन 72.38 टन गन्ना मिलता था, जो 2025-26 में बढ़कर 82.56 टन प्रति हेक्टेयर हो गया। यानी किसानों को एक हेक्टेयर में करीब 10.18 टन अतिरिक्त गन्ने की उपज मिल रही है। वहीं, चीनी की औसत रिकवरी भी 10.61 फीसदी से बढ़कर 10.83 फीसदी हो गई है।

Pooja Rai

Pooja Rai·26 Aug 2026

गन्ने की फसल

गन्ने की फसल

गन्ना किसानों के लिए भुगतान सबसे बड़ी चिंता होती है। फसल बेचने के बाद अगर पैसा समय पर न मिले तो खेती का अगला सीजन शुरू करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए राहत की खबर है। मौजूदा पेराई सीजन में किसानों के 94 फीसदी से ज्यादा गन्ना बकाये का भुगतान हो चुका है। खास बात यह है कि राज्य की 99 चीनी मिलों ने किसानों का 100 फीसदी भुगतान कर दिया है।

9 साल में गन्ने का उत्पादन बढ़ा

गन्ना विकास विभाग के मुताबिक, पिछले 9 साल में उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों ने करीब 9,220 लाख टन गन्ने की पेराई की और इससे 968.58 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ।

वर्ष 2016-17 में राज्य में गन्ने का उत्पादन 1,486.57 लाख टन था, जो 2025-26 में बढ़कर 2,362 लाख टन हो गया। इसी दौरान चीनी का उत्पादन भी 87.73 लाख टन से बढ़कर 89.52 लाख टन हो गया।

एक हेक्टेयर में 10 टन से ज्यादा बढ़ी उपज

गन्ने की उत्पादकता में भी सुधार हुआ है। 2016-17 में एक हेक्टेयर से औसतन 72.38 टन गन्ना मिलता था, जो 2025-26 में बढ़कर 82.56 टन प्रति हेक्टेयर हो गया।

यानी किसानों को एक हेक्टेयर में करीब 10.18 टन अतिरिक्त गन्ने की उपज मिल रही है। वहीं, चीनी की औसत रिकवरी भी 10.61 फीसदी से बढ़कर 10.83 फीसदी हो गई है।

किसानों के खाते में पहुंचे ₹3.25 लाख करोड़

सरकार के मुताबिक, अब तक गन्ना किसानों को उनकी उपज का भुगतान सीधे बैंक खातों में किया गया है। कुल मिलाकर ₹3.25 लाख करोड़ का गन्ना भुगतान किसानों के खातों में पहुंचाया जा चुका है।

मौजूदा पेराई सीजन में 94 फीसदी से ज्यादा बकाया चुकाया जा चुका है। सरकार के अनुसार, इन प्रयासों से गन्ना किसानों की औसत आय में ₹40,720 प्रति हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है।

नई और पुरानी मिलों की क्षमता बढ़ी

राज्य में गन्ने की पेराई क्षमता बढ़ाने के लिए 4 नई चीनी मिलें स्थापित की गई हैं। इसके अलावा बंद पड़ी 7 चीनी मिलों को फिर से शुरू किया गया और 44 चीनी मिलों की क्षमता बढ़ाई गई।

इन कदमों से राज्य की पेराई क्षमता में 1,28,500 TCD की अतिरिक्त बढ़ोतरी हुई है।

इसके अलावा, राज्य में 285 नई खांडसारी इकाइयां शुरू हुई हैं। सरकार के मुताबिक, इनसे करीब 41,900 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिला है।

सरकार का कहना है कि इन प्रयासों से उत्तर प्रदेश गन्ना उत्पादन, शीरा उत्पादन और एथेनॉल उत्पादन के मामले में देश में अपनी मजबूत स्थिति बनाए हुए है।

ये भी देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी में गन्ना किसानों का 94% से ज्यादा भुगतान, 99 मिलों ने चुकाया पूरा बकाया

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Uttar PradeshSugarcane farmersBILL Payment
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs