News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. यूपी के गन्ना किसानों को नए विकल्प, 4 नई किस्मों को मिली मंजूरी
खेती किसानी

यूपी के गन्ना किसानों को नए विकल्प, 4 नई किस्मों को मिली मंजूरी

अगेती किस्म को.शा.23232 की औसत उपज 95.56 टन प्रति हेक्टेयर दर्ज की गई है। यह मानक किस्म को.0238 से 9.44% ज्यादा है। इसकी पेड़ी की उपज भी 80.57 टन प्रति हेक्टेयर रही, जो मानक किस्म से 3.16% अधिक है। यह किस्म लाल सड़न रोग के प्रति रोगरोधी बताई गई है।

Pooja Rai

Pooja Rai·01 Oct 2026

यूपी के गन्ना किसानों को नए विकल्प, 4 नई किस्मों को मिली मंजूरी

उत्तर प्रदेश देश के प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों में है और यहां लाखों किसान गन्ने की खेती पर निर्भर हैं। ऐसे में गन्ने की अच्छी किस्म फसल की पैदावार और किसानों की कमाई दोनों के लिए काफी मायने रखती है। अब यूपी के किसानों के पास अधिक पैदावार और बेहतर चीनी परता देने वाली गन्ने की 4 नई किस्मों का विकल्प होगा।

29 सितंबर को गन्ना आयुक्त की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश बीज गन्ना एवं गन्ना किस्म स्वीकृति उप समिति की बैठक में इन किस्मों को खेती के लिए मंजूरी दी गई। इनमें उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर की को.शा.23232, को.शा.19235 और को.शा.18232 और भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ की को.लख.21201 शामिल हैं।

को.शा.23232 की उपज 95.56 टन/हेक्टेयर

अगेती किस्म को.शा.23232 की औसत उपज 95.56 टन प्रति हेक्टेयर दर्ज की गई है। यह मानक किस्म को.0238 से 9.44% ज्यादा है। इसकी पेड़ी की उपज भी 80.57 टन प्रति हेक्टेयर रही, जो मानक किस्म से 3.16% अधिक है। यह किस्म लाल सड़न रोग के प्रति रोगरोधी बताई गई है।

को.लख.21201 भी खेती के लिए मंजूर

लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान की अगेती किस्म को.लख.21201 की औसत उपज 86.57 टन प्रति हेक्टेयर रही। इसमें पोल प्रतिशत केन 13.94% पाया गया, जो मानक किस्म को.0238 के 13.71% से ज्यादा है। यह किस्म भी लाल सड़न रोग के प्रति उच्च प्रतिरोधी बताई गई है और इसे पूरे उत्तर प्रदेश में खेती के लिए मंजूरी मिली है।

दो किस्मों ने भी बेहतर उपज दी

मध्य और देर से पकने वाली को.शा.19235 की औसत उपज 87.58 टन प्रति हेक्टेयर रही। यह मानक किस्म को.शा.767 से 11.81% ज्यादा है। इसकी पेड़ी की उपज भी 73.90 टन प्रति हेक्टेयर रही, जो मानक किस्म से 11.36% अधिक है।

वहीं को.शा.18232 की औसत उपज 92.38 टन प्रति हेक्टेयर दर्ज की गई। यह को.शा.767 से 26.51% ज्यादा है। इसकी पेड़ी की औसत उपज 82.06 टन प्रति हेक्टेयर रही, जो मानक किस्म से 23.70% अधिक है।

8 पुरानी किस्में धीरे-धीरे होंगी बाहर

नई किस्मों के साथ विभाग ने कुछ पुरानी और कम इस्तेमाल होने वाली किस्मों को हटाने का भी फैसला किया है। को.शा.95255, को.शा.97264, को.शा.96275, को.शा.97261, को.से.96436 और को.शा.98231 समेत छह पुरानी किस्मों को अगले दो साल में चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा।

इसके अलावा भारत सरकार द्वारा नोटिफाइड 8 गन्ना किस्मों को भी उत्तर प्रदेश में खेती के लिए अपनाया गया है। इनमें को.16030, को.17018, को.पी.18122, को.पी.11438, को.लख.16466, को.पी.17215, को.पी.18109 और को.पी.18213 शामिल हैं।

नई किस्मों को मंजूरी मिलने से यूपी के किसानों के पास अब गन्ने की खेती के लिए ज्यादा विकल्प होंगे। ज्यादा उपज और बेहतर चीनी परता वाली किस्मों का रकबा बढ़ने से किसानों की पैदावार और आमदनी के साथ प्रदेश में चीनी उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी के गन्ना किसानों को नए विकल्प, 4 नई किस्मों को मिली मंजूरी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Uttar Pradesh Sugarcane farmersSugarcane New Varities
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs