News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. Thar Jaivik 41 EC: सूखे क्षेत्रों के लिए गेम-चेंजर बायोपेस्टिसाइड
एग्री बुलेटिन

Thar Jaivik 41 EC: सूखे क्षेत्रों के लिए गेम-चेंजर बायोपेस्टिसाइड

Thar Jaivik 41 EC राजस्थान के ICAR संस्थान द्वारा विकसित एक पेटेंटेड जैविक कीटनाशक है, जो तुम्बा और देशी गाय के मूत्र से बनाया गया है। यह हेलिकोवेर्पा, स्पोडोप्टेरा, व्हाइटफ्लाई और एफिड्स जैसे प्रमुख

NP

Pooja Rai·Correspondent·01 Dec 2025· 2 min read

Thar Jaivik 41 EC: सूखे क्षेत्रों के लिए गेम-चेंजर बायोपेस्टिसाइड

Thar Jaivik 41 EC: सूखे क्षेत्रों के लिए गेम-चेंजर बायोपेस्टिसाइड

Thar Jaivik 41 EC राजस्थान के ICAR संस्थान द्वारा विकसित एक पेटेंटेड जैविक कीटनाशक है, जो तुम्बा और देशी गाय के मूत्र से बनाया गया है। यह हेलिकोवेर्पा, स्पोडोप्टेरा, व्हाइटफ्लाई और एफिड्स जैसे प्रमुख कीटों को नियंत्रित करता है, लेकिन फायदेमंद कीटों को नुकसान नहीं पहुंचाता।

राजस्थान के बीकानेर में स्थित ICAR–केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान के वैज्ञानिकों ने एक बड़ा कदम उठाया है। किसानों के लिए अब एक ऐसा जैविक कीटनाशक विकसित किया गया है, जो न सिर्फ कीटों को नियंत्रित करता है बल्कि मिट्टी, फसल, और वातावरण तीनों को सुरक्षित रखता है। इस नए जैविक उत्पाद का नाम है Thar Jaivik 41 EC।

किससे बना है ये जैविक कीटनाशक?
Thar Jaivik 41 EC दो प्राकृतिक चीजों से बनाया गया है।एक तुम्बा (Citrullus colocynthis), जो रेगिस्तानी इलाके में पाई जाने वाली कड़वी प्रजाति है।दूसरा देशी गाय का मूत्र ।इन्हीं दोनों प्राकृतिक तत्वों से बना ये फार्मूला अब पेटेंट हो चुका है, यानी यह अपना अनोखा और मान्यता प्राप्त आविष्कार है।

किस कीटों पर असरदार है?
यह जैविक कीटनाशक खासकर उन कीटों पर असर करता है जो किसानों की सबसे बड़ी परेशानी होते हैं। जैसे हेलिकोवेर्पा, स्पोडोप्टेरा, व्हाइटफ्लाई और एफिड्स।इसका फायदा यह है कि खेत के हानिकारक कीट खत्म होते हैं, लेकिन लाभदायक कीट जैसे परजीवी और प्राकृतिक शत्रु सुरक्षित रहते हैं।

ये भी पढ़ें - यूरिया और DAP की मांग तेज, कॉम्प्लेक्स खाद की बिक्री घटी

फसल पर कोई खतरा नहीं
कई रासायनिक कीटनाशक फसलों पर दाग, जलन या नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन Thar Jaivik 41 EC में शून्य फाइटोटॉक्सिसिटी है यानी फसल को कोई नुकसान नहीं।

उपभोक्ता और किसान दोनों के लिए सुरक्षित
फसल पर इसका छिड़काव करने के बाद सिर्फ तीन दिन में उत्पाद खाने के लिए पूरी तरह सुरक्षित हो जाता है। यह बिना किसी रासायनिक अवशेष के साफ, प्राकृतिक और सुरक्षित उत्पादन सुनिश्चित करता है।

किसानों के लिए क्यों खास?
यह उत्पाद स्थानीय और प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित है।शुष्क और अर्ध-शुष्क इलाकों के लिए खास है।और टिकाऊ खेती और वैज्ञानिक कीट प्रबंधन को बढ़ावा देता है।यह उत्पाद साबित करता है कि प्राकृतिक तरीके भी रासायनिक विकल्पों जितने ही प्रभावी हो सकते हैं बस सही वैज्ञानिक शोध और ज्ञान की जरूरत होती है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— Thar Jaivik 41 EC: सूखे क्षेत्रों के लिए गेम-चेंजर बायोपेस्टिसाइड

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbiopesticidechemical free farmingicarkheti kisaniNews Potliorganic productsThar Jaivik 41 ECखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs