News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. तेलंगाना सरकार की किसानों को सलाह, रबी में कम पानी वाली फसलें उगाएं
खेती किसानी

तेलंगाना सरकार की किसानों को सलाह, रबी में कम पानी वाली फसलें उगाएं

राज्य के कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने किसानों से कहा है कि वे अपने खेतों में सिंचाई के लिए उपलब्ध पानी और बाजार में फसलों की मांग को ध्यान में रखकर बुवाई करें।

Pooja Rai

Pooja Rai·09 Oct 2026

तेलंगाना सरकार की किसानों को सलाह, रबी में कम पानी वाली फसलें उगाएं

तेलंगाना सरकार ने किसानों को आने वाले रबी सीजन में कम समय में तैयार होने वाली दलहन और तिलहन फसलें उगाने की सलाह दी है। सरकार का कहना है कि अल नीनो के असर से पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में किसानों को ऐसी फसलें चुननी चाहिए, जिनमें कम पानी और कम खर्च लगे।

राज्य के कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने किसानों से कहा है कि वे अपने खेतों में सिंचाई के लिए उपलब्ध पानी और बाजार में फसलों की मांग को ध्यान में रखकर बुवाई करें। उन्होंने कृषि और इससे जुड़े दूसरे विभागों को किसानों की मदद करने और उनके क्षेत्र के हिसाब से दूसरी फसलों के विकल्प सुझाने के निर्देश भी दिए हैं।

सिंचाई के पानी के हिसाब से बनेगी योजना

कृषि मंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि जिला कलेक्टरों की निगरानी में सिंचाई की योजना तैयार की जाए। इसके लिए जलाशयों में उपलब्ध पानी का आकलन किया जाए, ताकि खड़ी फसलों को बचाने के लिए पानी का सही इस्तेमाल हो सके।

मूंगफली की नई किस्में विकसित करने पर जोर

मंत्री ने वैज्ञानिकों से किसानों की जरूरत और बाजार की मांग के मुताबिक मूंगफली की किस्में विकसित करने को भी कहा है। वहीं, पुराने महबूबनगर जिले के किसानों की मांग पर उन्होंने फसलों की सिंचाई के लिए सब्सिडी पर स्प्रिंकलर उपलब्ध कराने के कदम उठाने की बात कही।

News Potli.
Clip & Share
“

— तेलंगाना सरकार की किसानों को सलाह, रबी में कम पानी वाली फसलें उगाएं

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Telangana farmersoilseed cropsEl Niño impact on agricultureRabi crop advisory 2026short-duration pulses
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs