News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. धान पर ₹289 और गन्ने पर ₹709.5 ज्यादा, तमिलनाडु सरकार का किसानों को बड़ा ऐलान
खेती किसानी

धान पर ₹289 और गन्ने पर ₹709.5 ज्यादा, तमिलनाडु सरकार का किसानों को बड़ा ऐलान

तमिलनाडु सरकार ने धान और गन्ना किसानों के लिए खरीद प्रोत्साहन बढ़ाने का ऐलान किया है। बारीक धान पर ₹289 और सामान्य धान पर ₹159 प्रति क्विंटल राज्य प्रोत्साहन मिलेगा, जबकि गन्ने पर ₹709.5 प्रति टन अतिरिक्त राशि दी जाएगी। इससे गन्ने की कुल खरीद कीमत ₹4,000 प्रति टन हो जाएगी।

Pooja Rai

Pooja Rai·11 Aug 2026

तमिलनाडु सरकार ने धान और गन्ना किसानों के लिए खरीद प्रोत्साहन बढ़ाने का ऐलान किया है।

तमिलनाडु सरकार ने धान और गन्ना किसानों के लिए खरीद प्रोत्साहन बढ़ाने का ऐलान किया है।

चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने धान और गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए उनकी फसल पर मिलने वाली राज्य प्रोत्साहन राशि बढ़ाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विधानसभा में कहा कि किसानों के हितों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, भले ही राज्य की आर्थिक स्थिति फिलहाल चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

धान की खरीद पर बढ़ा प्रोत्साहन

धान की खरीद का नया सीजन 1 सितंबर से शुरू होगा। केंद्र के MSP के अलावा राज्य सरकार किसानों को अतिरिक्त राशि देगी।

  • बारीक किस्म के धान पर ₹289 प्रति क्विंटल प्रोत्साहन मिलेगा और कुल खरीद कीमत ₹2,750 प्रति क्विंटल होगी।
  • सामान्य किस्म के धान पर ₹159 प्रति क्विंटल प्रोत्साहन मिलेगा और कुल खरीद कीमत ₹2,600 प्रति क्विंटल तय की गई है।

सरकार के मुताबिक, एक साल में धान के प्रोत्साहन में ₹156 से ज्यादा की बढ़ोतरी पहली बार की गई है।

गन्ना किसानों को ₹709.5 प्रति टन अतिरिक्त

गन्ना किसानों के लिए भी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। राज्य सरकार ₹709.5 प्रति टन का विशेष प्रोत्साहन देगी। इससे किसानों को गन्ने की कुल खरीद कीमत ₹4,000 प्रति टन मिलेगी।

केंद्र ने 2025-26 के पेराई सीजन के लिए चीनी मिलों में पंजीकरण कराने वाले किसानों के गन्ने का मूल्य ₹3,290.50 प्रति टन तय किया है। इसके ऊपर तमिलनाडु सरकार अपनी ओर से ₹709.5 प्रति टन देगी।

पांच साल में पहली बार इतनी बड़ी बढ़ोतरी

सरकार के अनुसार, पिछले पांच साल में गन्ने के विशेष प्रोत्साहन में सिर्फ ₹156 की बढ़ोतरी हुई थी। अब राज्य सरकार ने एक ही साल में इसमें ₹360.5 प्रति टन की अतिरिक्त बढ़ोतरी की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी खेती तथा ग्रामीण आजीविका को बेहतर बनाने के लिए जरूरी कदम उठाती रहेगी।

ये भी देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— धान पर ₹289 और गन्ने पर ₹709.5 ज्यादा, तमिलनाडु सरकार का किसानों को बड़ा ऐलान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Tamil NaduPaddy farming Sugarcane FarmersIncentivesChief Minister C. Joseph Vijay
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs